आरबीआई ने 1,000 रुपए के नए नोट के वायरल दावे को नकारा, पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट के हवाले से किया ऐलान
खबर सार :-
आरबीआई ने 1,000 रुपए के नए नोट जारी करने के वायरल हो रहे दावे को खारिज कर दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट के हवाले से आरबीआई ने यह ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर इस संबंध में कई पोस्ट वायरल हो रही थी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 1000 रुपए के नए नोट बाजार में आने के दावे को खारिज कर दिया है। केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट के हवाले से आरबीआई ने इसका ऐलान किया है। दअसल, भारत में 1000 रुपए के नए नोट बाजार में आने की खबरें सोशल मीडिया पर प्रचारित की जा रही थीं। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम, एक्स और टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्म पर इस संबंध में कई पोस्ट वायरल हो रही थीं। पोस्ट में 1000 रुपए के पीले रंग के नए नोट जैसी चीज दिखायी जा रही थी। सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स का दावा है कि यह नोट नया है बल्कि इसे किसी खास तारीख पर जारी करने की योजना है। जिसके बाद पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट की ओर से यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
आधिकारिक स्रोतों से पुख्ता जानकारी करने की अपील
सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों को सिरे से नकारते हुए पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 1,000 रुपए का नया नोट जारी करने के बारे में कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए सरकारी एजेंसी ने लोगों से अपील की कि इस संबंध में कोई भी पुख्ता जानकारी सिर्फ आधिकारिक स्रोतों से ही पता करें। साथ ही बिना सत्यापित सामग्री को ऑनलाइन शेयर करने से बचें। पोस्ट में कहा गया है कि, "सोशल मीडिया पर वायरल कई पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि आरबीआई द्वारा 1,000 रुपए का नया नोट जारी किया गया है। दरअसल, यह दावा पूरी तरह से फर्जी और निराधार है। पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट के मुताबिक, "भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई ने 1,000 रुपए के नए नोट जारी करने के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है।
पीआईबी फैक्ट चेक को करें संदिग्ध दावे की रिपोर्ट
पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट का स्पष्टीकरण 1000 रुपए के नए नोट वायरल होने की तस्वीरों से जुड़ी गलत सूचना को रोकने के संबंध में है। इस वायरल पोस्ट से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। पीआईबी के अफसरों ने लोगों को सलाह दी है कि इस प्रकार की चीजों पर तत्काल भरोसा करने और उन्हें साझा करने में सावधानी रखें। किसी भी संदिग्ध दावे की रिपोर्ट 'पीआईबी फैक्ट चेक' को करें। वर्तमान में, भारत में आरबीआई की 'महात्मा गांधी (नई) सीरीज' के तहत 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपए के बैंक नोट चलन में हैं। 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के समय 1,000 रुपए के मूल नोट को कानूनी रूप से अमान्य कर दिया गया था। उस दौरान केंद्र सरकार ने काले धन, जाली मुद्रा और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के कदम के तहत उस समय के 500 और 1,000 रुपए के नोटों को बंद (विमुद्रीकरण) करने की घोषणा की थी। इसके बाद 500 रुपए के नए डिजाइन वाला नोट बाजार में लाया गया, लेकिन 1,000 रुपए के नोट को दोबारा चलन में नहीं लाया गया। इसकी जगह आरबीआई ने 2,000 रुपए के नोट का चलन शुरू किया। हालांकि 2000 रुपए के नोट को भी बाद में मई 2023 में चलन से वापस ले लिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भागलपुर में जनप्रतिनिधियों का मिला साथ, एनएच-80 कुआं पुल के लिए खोला मोर्चा
2026-10-27
-
MLC Election Results 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर आज जारी होंगे नतीजे
2026-10-27
-
Weather करवा सकता है खतरनाक पलों का सामना, 28 से एक नवंबर तक कई changes
2026-10-27
-
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने लिया भीषण रूप, कई राज्यों में अलर्ट
2026-10-27
-
आत्मनिर्भता के लिए भारत को अत्याधुनिक तकनीक पर करना चाहिए फोकस
2026-10-26
-
तूफान ‘अर्नब’ का कई राज्यों में असर, सरकार ने की तैयारियों की समीक्षा
2026-10-26
-
इथेनॉल-आधारित हरित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम
2026-10-26
-
सेना के लिए 2.12 लाख करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंज़ूरी
2026-10-26
-
जुपिटर डिफेंस बनाएगी रोजगार कॉरिडोर, रक्षा क्षेत्र में उतर रहीं कंपनियों की सार्थक पहल
2026-10-26
-
सादलपुर में डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग, एक युवक दूर गिरा, चार जिंदा जले
2026-10-26
-
12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में पीएम मोदी ने विदेशी डेलीगेट्स से की बात
2026-10-26
-
ब्रिक्स सम्मेलन ग्लोबल मुद्दों पर बातचीत—सहयोग बढ़ाने का अहम मंच
2026-10-26
-
शिमला में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में खाली पद भरने की मांग, समाधान जल्द ना हुआ तो करेंगे आंदोलन
2026-10-26
-
महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने किया नमन
2026-10-26
-
DELHI के हर्ष विहार में गिरी ढाली गई स्लैब, दो लोगों की DEAD
2026-10-26