मंदिर से लौट रहे युवकों की कार में लगी आग, चार जिंदा जले
खबर सार :-
धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र में चार युवकों की जलकर मौत हो गई। जबकि एक युवक कार से गिरकर घायल हुआ है। उसका इलाज चल रहा है।
खबर विस्तार : -
धार, मध्य प्रदेश के धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा हो गयां। जिस किसी ने इस हादसे के बारे में सुना, वह कुछ देर के लिए सहम गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बदनावर तहसील अंतर्गत लेबड़-नयागांव के करीब यह हादसा हुआ है। इसके अतर्गत फोरलेन पर रविवार और सोमवार की रात दहला देने वाली घटना घटी। बताया जा रहा है कि सादलपुर और खेरोद के बीच एक ढाबे के पास डिवाइडर से कार टकरा गई। इसमें कई श्रद्धालुओं थे। वाहन के लड़ते ही यह चकनाचूर हो गई।
यह भी पढ़ें : सुलतानपुर में राहुल गांधी के काफिले के वाहन दुर्घटनाग्रस्त, उत्तर प्रदेश पुलिस ने एसआईटी का किया गठन
हादसा होते ही एक युवक कार से दूर गिरा
वाहन इस कदर टकराया कि उसका इंजन उखड़कर दूर जा गिरा। बाकी का वाहन पुलिया से नीचे गिरा। उसके नीचे गिरते ही कार में भीषण आग लग गई। घटना में न तो किसी को समझने का मौका मिला और न ही बचने का। इस कार में सवार चार युवक चीखपुकार मचा रहे थे। लेकिन बाहर से उनकी मदद नहीं हो सकी।
वह आग की लपटों में जल रहे थे। कार में ही जिंदा जलने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। हादसे के बारे में पुलिस का कहना है कि सागौर (धार) के रहने वाले पांचों दोस्त थे। यह कार से राजस्थान स्थित सांवरिया सेठ मंदिर दर्शन करने गए थे। रविवार रात वह सभी लौट रहे थे।
पहले डिवाइडर से टकराई थी कार
अचानक कार सादलपुर के पास बेकाबू हो गई और पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। इसे ड्राइवर संभाल पाने में असमर्थ हो गया। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकराई तो एक युवक छिटककर कार से बाहर जा गिरा। इसमें चार युवक अंदर ही फंसे रह गए। पल भर में कार धूधूकर जलने लगी। देखते ही देखते कार में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके अंदर फंसे युवकों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिल सका।
राहगीरों के पास भी किसी प्रकार का प्रबंध नहीं था। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। हादसे की जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों से मिली जानकारी से दमकल की गाड़ियां भीं मौके पर पहुुंचीं, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। वाहन में ही चारों युवक दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए धार जिला चिकित्सालय भिजवाया।
गंभीर रूप से घायल युवक का चल रहा इलाज
हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मृतकों की पहचान की। इनमें अंकुश उर्फ भीम (20) पुत्र विक्रम चौधरी, चेतन चौधरी (20) पुत्र जीवन चौधरी, आदित्य उर्फ अनमोल तिवारी (19) पुत्र संतोष तिवारी और अभिषेक सोलंकी पुत्र लक्ष्मण सोलंकी के रूप में हुई है। हादसे में तुषार मंडलोई (20) पुत्र मुकेश मंडलोई घायल का उपचार किया जा रहा है। चार युवकों की इस भीषण हादसे में मौत की खबर मिलते ही सागौर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, जानकारी पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें : विपक्ष के नेता कह रहे हैं डरी हुई है सरकार, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे
अन्य प्रमुख खबरें
-
जुपिटर डिफेंस बनाएगी रोजगार कॉरिडोर, रक्षा क्षेत्र में उतर रहीं कंपनियों की सार्थक पहल
2026-10-26
-
12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में पीएम मोदी ने विदेशी डेलीगेट्स से की बात
2026-10-26
-
ब्रिक्स सम्मेलन ग्लोबल मुद्दों पर बातचीत—सहयोग बढ़ाने का अहम मंच
2026-10-26
-
शिमला में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में खाली पद भरने की मांग, समाधान जल्द ना हुआ तो करेंगे आंदोलन
2026-10-26
-
महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने किया नमन
2026-10-26
-
DELHI के हर्ष विहार में गिरी ढाली गई स्लैब, दो लोगों की DEAD
2026-10-26
-
Surat में 125 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा इस्कॉन वराछा मंदिर
2026-10-25
-
भारत-इंडोनेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास गरुड़ शक्ति 2026, विशेष बलों की बढ़ेगी क्षमता
2026-10-25
-
नमो घाट पर PM मोदी ने देखा वायुसेना का पराक्रम, तेजस-राफेल ने दिखाए करतब
2026-10-25
-
पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, टेक्सटाइल फैक्ट्री का किया उद्घाटन
2026-10-25
-
मन की बात में पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद
2026-10-25
-
शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शरद पूर्णिमा की दी बधाई
2026-10-25
-
Bundelkhand की जरूरत है रेल नेटवर्क, MP and UP में होगा परिवहन मजबूत
2026-10-25
-
नेहा बोरा को पुलिस ने सौंपे दस्तावेज, 28 अक्टूबर को अगली सुनवाई
2026-10-24
-
उपराष्ट्रपति व PM मोदी समेत कई नेताओं ने ITBP स्थापना दिवस की दी बधाई
2026-10-24