Vindhya-Bundelkhand में रेल कनेक्टिविटी, MP के साथ UP का भी फायदा

खबर सार :-

देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन चलने भी लगी। मेेरे यहां नहीं या तेरे वहां नहीं करने से रेल नेटवर्क नहीं बढ़ पाता है। यह विकास कार्य हैं। इनका फायदा एमपी के साथ यूपी को भी होगा।
Bundelkhand की जरूरत है रेल नेटवर्क, MP and UP में होगा परिवहन मजबूत

खबर विस्तार : -

भोपाल, सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट, Vindhya-Bundelkhand के लिए रेल लाइन का उद्घाटन पिछले दिन कर दिया गया। इसमें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए रेल विस्तार की जरूरत है। पिछले दिन विंध्य और Bundelkhand के लिए नई लाइफ लाइन की बुनियाद पड़ गई है।

यह भी पढें : डीजल की कीमतों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा: ट्रंप के बयान को ज़ेलेंस्की ने पूरी तरह से झूठे कहा

धार्मिक नगरों के लिए भी सेवाएं दी गई

इन क्षेत्रों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला बताया गया है। इनमें धार्मिक नगरों के लिए भी सेवाएं दी गई हैं। Rail connectivity से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। कुछ अपवाद जरूर पैदा हुए हैं। इनमें क्षेत्र के जुड़ने को लेकर है। नागरिकों का वर्षों पुराना सपना कहीं पूरा तो कहीं अधूरा माना जा रहा है। मिला क्या? का उत्तर उनकी सोच में है। 

शनिवार को NEW DELHI से मध्य प्रदेश के सतना जिले में सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट RAIL लाइन का उद्घाटन हुआ, तो इसकी खुशी हजारों लोगों में देेखी गई। इन मार्गाें से देश के विभिन्न हिस्सों को रेलवे connectivity से जोड़ कर  रेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। समझने की बात  है कि सतना, देवेन्द्र नगर, रीवा और चुरहट सहित आसपास के क्षेत्रों को इस RAIL सुविधा का लाभ मिलेगा। इनके लिए बेहतर Rail connectivity तैयार की गई है।

मेमू रेल गाड़ियां मध्य प्रदेश में चलाई जाएंगी

विंध्य और Bundelkhand में औद्योगिक गतिविधियों के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इनको प्रोत्साहन के साथ नए औद्योगिक कॉरिडोर की संभावनाएं बन रही है। यह तो विकास की आधार रेखा है। मध्य प्रदेश में करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट पर अभी भी काम चल रहा है। खजुराहो, ग्वालियर विश्व प्रसिद्ध शहर हैं। यहां UP के अलावा विभिन्न शहरों से लोग आते हैं। MP में लंबी और छोटी दूरी की 100 से अधिक RAIL सेवाएं शुरू की जाएंगी है। कई मेमू रेल गाड़ियां मध्य प्रदेश में चलाई जाएंगी।

खजुराहों विश्व की धरोहर है। इममें भव्य रेलवे पहुंच को क्षेत्रीय नहीं, बल्कि राष्टीय नजरिए से देखना चाहिए। ग्वालियर स्टेशन खूबसूरत बनाया जा रहा है। सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट RAIL line के जरिए UP के लोगों को सुविधा होगी। देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा को शूरू कर दिया गया है। विंध्य और Bundelkhand के लिए रेलवे की नई सौगात के रूप में देखा जा रहा है। यह 541 किलोमीटर की परियोजना है। सैकड़ों क्षेत्र में हजारों लोग रेल नेटवर्क का विस्तार का फायदा उठाएंगे।

व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा

लगभग 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा परियोजना को समर्पित किए गए हैं। इसका फायदा किसानों को भी होगा, वह अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा और लॉजिस्टिक्स सुविधाएं बेहतर होंगी। विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों को आवागमन के लिए बेहतर विकल्प होंगे।

पन्ना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और सतना सहित विंध्य एवं बुंदेलखंड के क्षेत्रों को बेहतर Rail connectivity मिलेगी। इससे मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के मध्य संपर्क को भी मजबूत करेगी। वंदे भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाएं संचालित हो रही हैं।  ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग-खंडवा RAIL LINE का लोकार्पण भी शीघ्र किया जाएगा। यह ऐसी परियोजनाएं हैं जो चित्रकूट के करीब पहुंचाने में मदद करती हैं। संपर्क मार्ग बन रहे हैं तो उनका इंतजार करना होगा। यह धीरे धीरे ही आगे झांसी से जुड़कर बेहतर connectivity देंगे।

यह भी पढें : यूरोप में Indian रक्षा उत्पादों पर भरोसा जगा, operation sindoor और आत्मनिर्भर पहल की है कामयाबी

अन्य प्रमुख खबरें