विंटर शेड्यूल से पहले Navi Mumbai एयरपोर्ट ने बढ़ाई कनेक्टिविटी; विंटर शेड्यूल से पहले सेवाओं का किया विस्तार

खबर सार :-

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल के लिए मल्टीमॉडल परिवहन नेटवर्क पर जोर दे रहा है। यहां पर महिलाओं और बच्चों का बराबर ध्यान दिया जा रहा है। बस, ऑटो और शटल सेवा संचालित कर विभिन्न स्थानों को जोड़ा जा रहा है।
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं

खबर विस्तार : -

अहमदाबाद, अदाणी Airport होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा संचालित Navi Mumbai इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) ने आगामी विंटर शेड्यूल 2026-27 से पहले अपने मल्टीमॉडल परिवहन नेटवर्क का विस्तार किया है। इस विस्तार के बाद से विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को आकर्षक सुविधाएं मिला करेंगी। मुंबई नवी, मुंबई पुणे और पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट का आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा। इसके लिए पिछले कई महीनो से शेड्यूल के अनुसार काम किया जा रहा था।

इसको ध्यान में रखते हुए सटल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा बस, टैक्सी, ऑटा, रिक्शा रेंटल आदि को भी इससे जोड़ा जा रहा है। Airport में मौजूद प्रशासन के हवाले से जानकारी मिली है की योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन 7 अक्टूबर से यह सेवाएं शुरू कर देगा। इलेक्ट्रिक बसें भी सुविधा में शामिल की जाएंगी। यह पहले चरण का कार्य होगा जो नवी मुंबई एयरपोर्ट को दादर बोरीवली और पुणे से जोड़ेंगी। इन यात्राओं के लिए किराया भी तय कर दिया गया है।

आवागमन में एयरपोर्ट को विभिन्न स्थानों से जोड़ा जाएगा

इसमें पुणे के लिए 450 रुपए बोरीवली के लिए ₹210 और दादर ईस्ट के लिए ₹110 निर्धारित किए गए हैं। एनएमआईए ने एक बयान में सोमवार को बताया कि 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक लागू रहने वाले विंटर शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए बसों, टैक्सियों, ऑटो-रिक्शा, कार रेंटल और एयरपोर्ट शटल सेवाओं का व्यापक विस्तार किया जा रहा है।  7 अक्टूबर से ई शिवायी इलेक्ट्रिक बस सेवा के जरिए आवागमन में Airport को विभिन्न स्थानों से जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में श्वेत क्रांति से बदल रही गांवों की तस्वीर, ग्रामीण आय का मजबूत जरिया बन रहा दुग्ध उत्पादन

इस सुविधा का लाभ 12 वार्षिक से कम उम्र के बच्चों और नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं को 50 फीसदी किराया में छूट दी जाएगी। इसीलिए यात्रा के लिए दी गई सुविधाओं में परिचालन को बेहतर माना जा रहा है। किराया में छूट आर्थिक सुविधा के लिहाज से दी जा रही है। दादर NMIA मार्ग सायन और अटल सेतु के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा पूरे रूट पर रोज के लिए दो बस सेवाएं संचालित की जाएंगी, जबकि बोरीवली मार्ग CSMIA टर्मिनल 1 बांद्रा और अटल सेतु से होकर गुजरेगा।

नंबर भी जारी किए जाएंगे, जिनके जरिए सूचनाएं मिल सकेंगी। बोरीवली मार्ग सीएसएमआईए टर्मिनल-1, बांद्रा और अटल सेतु से होकर गुजरेगा। Navi Mumbai के भीतर नवी मुंबई म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट NMAT Airport के लिए सात विशेष रूट (ए1 से ए7) संचालित कर रहा है। ये सेवाएं टर्मिनल-1 को खारकोपर, तारघर, बेलापुर, नेरुल, पनवेल, खांदेश्वर और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट ऑफिस से जोड़ती हैं। इसके अलावा नवंबर के मध्य में नासिक को भी Airport  से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह व्यवस्थाएं जल्द ही अपने निर्धारित समय में पूरी हो जाएंगी।

पीक अवर्स में अतिरिक्त सेवाएं भी संचालित की जाएंगी

आगे के समय को देखते हुए तय किया जा रहा है की पीक अवर्स में अतिरिक्त सेवाएं भी संचालित की जाएंगी। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है तो इसके लिए और भी विकल्प तलाश किए जाएंगे। निजी बस ऑपरेटर चलो बस पहले से ही प्रतिदिन 21 सेवाएं संचालित कर रहा है। Airport की ग्राउंड ट्रांसपोर्ट क्षमता बढ़ाकर 4,689 वाहनों और सेवाओं तक पहुंचाई जा रही है, जिसमें 3,787 ऐप-आधारित टैक्सियां, 184 कार रेंटल वाहन, 171 ऑटो-रिक्शा और 547 बसें शामिल हैं।

 इसके जरिए Airport को मैरल अंधेरी ईस्ट, बांद्रा, दादर और कोलाबा स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से जोड़ती हैं। कई सेवाएं ऐसी हैं जो टर्मिनल 1 को बेलापुर रूल, पनवेल खंडेश्वर और Airport प्रोजेक्ट ऑफिस से जोड़ती हैं। नवी मुंबई के भीतर नवी मुंबई म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट, Airport के लिए विशेष रूट निर्धारित कर रहा है। इसके अलावा वासी और पनवेल की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। बेलापुर और नेरुल के बीच पीक समय में हर 15 से 20 मिनट पर बसें उपलब्ध कर दी गई हैं।

10 अक्टूबर से एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं शुरू कर देगी

Airport ने अंतिम मिल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए टैक्सी और AUTO सेवाओं को योजना से जोड़ा है। इनका विस्तार किया जाता जा रहा है। उबर, को उबर, प्रीमियम उबर, ऑटो जैसी सेवाएं यात्रियों को ऑन डिमांड मुहैया की जा रही हैं। परिवहन सुविधा के लिए इनको जोड़ा गया है। इसके अलावा प्रीपेड टैक्सी, रेंटल सुविधा प्रीपेड ऑटो भी संचालित की जा रही हैं। यात्रा को सुगम बनाने के लिए अन्य उपायों में भारत टैक्सी 10 अक्टूबर से Airport पर अपनी सेवाएं शुरू कर देगी। उनके लिए प्रारंभिक चरण में 40 वाहनों का बेड़ा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

कंपनी की ओर से यह तैयारी भी पूरी कर ली गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए नवी मुंबई International एयरपोर्ट और छत्रपति शिवाजी महाराज International Airport के बीच निशुल्क सटल सेवा भी शुरू की जा रही है। इसके जरिए विभिन्न स्थानों में सेफ्टी फ्लोर आर्य और चलो द्वारा संचालित यह सेवा हर घंटे उपलब्ध रहेगी। बताया जा रहा है कि मुंबई के दोनों Airport के बीच सीधा ट्रांसफर प्रदान करेगी। इस प्रक्रिया के जरिए Airport की ग्राउंड ट्रांसपोर्ट क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। यात्रियों की बेहतर सुविधा देने के लिए Airport पर साइनस व्यवस्था उन्नत वे, फाइटिंग सिस्टम, सेवाएं शुरू की जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में धान, ज्वार और बाजरा खरीद के लिए 1,100 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन सेंटर, 10 अक्टूबर तक करें पंजीयन

अन्य प्रमुख खबरें