हिंदू लड़की की बरामदगी न होने पर विधानसभा में प्रदर्शन, धर्मपरिवर्तन कराकर शादी का आरोप
खबर सार :-
बलूचिस्तान में एक हिंदू परिवार पर किया गया अत्याचार अब खुलकर दुनिया के सामने आ गया है। यहां नाबालिग अल्पसंख्यक हिंदु लड़की को जबरन उठाकर उस पर शादी का दबाव डाला गया। लड़की अभी तक लापता है।
खबर विस्तार : -
क्वेटा, बलूचिस्तान विधानसभा के अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े सदस्यों ने अपहरण की गई लड़की की बरामदगी न होने पर आक्रोश जताया है। अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े सदस्यों में अशोक कुमार और संजय कुमार ने लापता हिंदू लड़की बिंदिया कुमारी का मुद्दा उठाया। इस मामले पर सदन में प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही जानबूझकर की जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया में है लड़की पर जुल्म का मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिंदिया का कथित तौर पर सिबी क्षेत्र से अपहरण हुआ था। अभी तक उसका पता नहीं चलने पर सदन में नाराजगी जताई गई है। पाकिस्तान के अखबार डॉन में इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। सदन में प्रदर्शन करने वाले दोनों विधायकों ने इससे पहले भी विधानसभा में बिंदिया कुमारी के कथित अपहरण का मसला उठाया था। उन्होंने कहा था कि उसे सिंध ले जाया गया है। विधायकों ने कहा था कि बिंदिया कुमारी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। ऐसा उसके साथ शादी रचाने के लिए किया गया है। यह मामला दूसरी बार उठाए जाने के बाद भी अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। इसके विरोध में सत्र के दौरान अशोक कुमार और संजय कुमार ने बिंदिया कुमारी के लापता रहने पर चिंता जताई है।
धरना देकर सदन में ही बैठ गए थे दोनों विधायक
उन्होंने मांग की है कि उसकी जल्द बरामदगी की जाए। दोनों विधायक अपनी बात कहते हुए स्पीकर के मंच के सामने फर्श पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में विधानसभा के अन्य सदस्यों ने हस्तक्षेप किया और उसके बाद विधायक अपनी सीटों पर लौटे। इस मामले में एक और विधायक अवामी के असद बलूच ने भी चिंता जताई है। डॉन की रिपोर्ट कहती है कि बीएनपी-अवामी के विधायक असद बलूच ने भी हिंदू लड़की के कथित अपहरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। यह पहला मामला नहीं है, जबकि इस तरह की घटना हुई है। तीन नवंबर को अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक प्रमुख संगठन ने पाकिस्तान में एक नाबालिग हिंदू लड़की के कथित अपहरण का मामला उठाया गया था। इस मामले में भी जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के मामले पर गंभीर चिंता जताई थी।
अल्पसंख्यक बच्चों पर लगातार बढ़ रही हैं हिंसात्मक घटनाएं
संगठन ने देश में अल्पसंख्यक बच्चों के खिलाफ बढ़ती घटनाओं का जिक्र कर उनकी सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। वॉइस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी (वीओपीएम) का कहना है कि जिसकी उम्र महज 14 साल है। वह कक्षा 9 की छात्रा है। उस पर पढ़ाई की उम्र में अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और बाल विवाह एक जुल्म है। अधिकार संगठन ने कहा कि सरकार का अल्पसंख्यकों के प्रति न्याय दिखावा और ढोंग है। संगठन ने कहा कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान के दावों की पोल दुनिया देख रही है। जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को हर कोई समय सकता है। लड़की का परिवार लगातार मदद की मांग कर रहा है, जबकि विधायक भी अधिकारियों की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।
अत्याचार के विरोध में सड़कों पर आ रहे हैं प्रदर्शनकारी
संगठन ने अल्पसंख्यक प्रतिनिधियों का कहना है कि बिंदिया का कथित रूप से सिबी से अपहरण किया गया था। वहां से उसे सिंध ले जाया गया। सिंध में उसका धर्म परिवर्तन और विवाह कराया गया। इस मामले में रिपोर्ट कहती है कि यह प्रक्रिया मियां अब्दुल हक, जिन्हें मियां मिठू भी कहा जाता है, उनके साथियों ने मदद दी है। सच्चाई सामने लाने के लिए लोग सड़क पर आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की निष्पक्षता चुप रहने तक है। कई संगठन बच्चों के मामले में जांच की मांग कर रहे हैं। कह रहे हैं कि बच्चे को सुरक्षा से वंचित रखने का बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : छठ पर्व पर मध्य प्रदेश में दिखेगा आस्था का अद्भुत नजारा, आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे हजारों व्रती
अन्य प्रमुख खबरें
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14
-
नेपाल खाद उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर, नई तकनीकी में करा रहा निवेश
2026-11-14
-
शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे पर उठाए सवाल
2026-11-13
-
बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर जानलेवा हमला, ncp की हैं पदाधिकारी
2026-11-12
-
होर्मुज स्ट्रेट पर तेल टैंकर में लगी आग, ईरान अमेरिका पर बना रहा दबाव
2026-11-11
-
बांग्लादेश में हिंसा तेज, उपद्रवियों ने बस जलाया; चालक की मौत
2026-11-11
-
अयोध्या से जनकपुरधाम जाएगी भारतीय रेल, सीमापार जिम्मेदारी नेपाल सरकार की
2026-11-05
-
Uttarkashi में ड्राइवर का कार से हटा ध्यान, सात में चार लोगों की मौत
2026-11-05
-
missile प्रूफ है American बॉलरूम, छत पर बना 100 ड्रोन क्षमता का पोर्ट
2026-11-05
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पिया दांडिया, जयपुर से है पारिवारिक लगाव
2026-11-04
-
US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा
2026-11-04
-
बांग्लादेश के मीरपुर में हिंसक झड़प, वेतन बढ़ाने की मांग कर शुरू हुआ बवाल
2026-11-04
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03