बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर फेंका पेट्रोल बम, राख में तब्दील हुआ सामान

खबर सार :-

बांग्लादेश में अराजकता की हद हो गई। यहां आम लोगों पर हमले तो होते ही रहते हैं। अब विपक्ष के नेताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। रात के समय एक महिला सांसद के घर आग लगा दी।
बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर जानलेवा हमला, ncp की हैं पदाधिकारी

खबर विस्तार : -

ढाका, बांग्लादेश में राजनीतिक रंजिश के चलते गुरुवार तड़के एक महिला सांसद के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। यह हमला कुश्तिया के दौलतपुर उपजिला में नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) की सांसद नुसरत तबस्सुम के पैतृक घर पर किया गया। आग लगने से पांच कमरे जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। महिला सांसद 13वीं राष्ट्रीय संसद में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

आधी रात को लगाई गई आग

महिला सांसद के घर पर पेट्रोल बम से हमले को लेकर ढाका में जमकर निंदा की जा रही है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि हमलावरों ने घर पर पेट्रोल बम फेंके। यह वारदात आधी रात बाद की गई। सांसद के पैत्रिक आवास बगोवान गांव में स्थित पर पेट्रेल बम फेंककर आग लगा दी गई। इस संबंध में ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इसमें दमकलकर्मियों ने रात करीब 1ः50 बजे आग पर काबू पा लिया था। बताया जाता है कि एक मंजिला घर के आठ कमरों में से पांच कमरे पूरी तरह नष्ट हो गए। इस घटना में आग में जलकर दो बकरियों की मौत हो गई। इस घटना के संबंध में आरोप राजनीतिक लग रहे हैं। 

यह भी पढें:  होर्मुज स्‍ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने न‍ियमों के उल्‍लंघन का लगाया आरोप

पास की तीसरी मंजिल पर रह रहा परिवार

पार्टी नेताओं का बयान भी सामने आ रहा है। उनका कहना है कि घर को जान बूझकर पेट्रोल बम से निशाना बनाया गया। आग की इस घटना के लिए अवामी लीग से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अवामी लीग राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है। इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। भेरामारा सर्कल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलावर हुसैन से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे थेे। आग से घर को काफी नुकसान की बात उन्होंने स्वीकारी है। यह भी बताया कि पास की तीन मंजिला इमारत में तबस्सुम के माता-पिता रहते हैं। सभी सुरक्षित हैं।

भेरामारा सर्कल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलावर हुसैन ने यह भी कहा कि फायर सर्विस और पुलिस की टीमें मौके पर सबूत जुटाकर आग लगने के असली कारणों की जांच कर रही हैं। शुरू में स्थानीय पुलिस का कहना था कि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आग लगाने के लिए किसी विस्फोटक या ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि उन्होंने की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलावर हुसैन ने कहा कि जांचकर्ताओं ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि आग पेट्रोल बम हमले के कारण लगी या नहीं। बहरहाल, पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।

एनसीपी मीडिया सेल ने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया है कि अवामी के लोगों ने सांसद के आवास पर पेट्रोल बम फेंके। यह आरोप एनसीपी प्रवक्ता आसिफ महमूद साजिब भुइयां की ओर से लगाया गया है।  एक अलग फेसबुक पोस्ट में भी कहा गया है कि घर को पेट्रोल बम से निशाना बनाया गया। बता दें कि तबस्सुम एनसीपी की संयुक्त संयोजक हैं। वह पार्टी की सर्वोच्च नीति-निर्धारण इकाई, पॉलिटिकल काउंसिल की सदस्य हैं। बांग्लादेश में अभी तक अराजकता का माहौल है। यहां पर नई सरकार का गठन हो चुका है। इसके बाद भी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा जा रहा है। हद तो यह हो गई कि अब जानलेवा हमले किए जाने लगे हैं। 

चार पेट्रोल बम फेंकने का आरोप

इधर, सांसद तबस्सुम ने फेसबुक पर लिखा कि उनके घर पर पेट्रोल बम फेंका गया है। उन्होंने कहा कि हमलावर उन्हें डराकर उनकी आवाज दबा नहीं सकते और वे अपना काम जारी रखेंगी। एनसीपी प्रवक्ता आसिफ महमूद साजिब भुइयां और पार्टी के मीडिया सेल ने इस हमले के लिए अवामी लीग से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका दावा है कि घर पर चार पेट्रोल बम फेंके गए थे। हालांकि यह जांच का विषय है और इसकी जांच कराई जा रही है। घटना की पुष्टि तो होानी जरूरी है। 

यह भी पढें:  स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में लखनऊ को मिला राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

अन्य प्रमुख खबरें