उत्तराखंडः गंगनानी में इनोवा कार नदी में गिरी, चार लोगों के शव बरामद
खबर सार :-
इनोवा कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमेें करीब सात लोग सवार थे। एक व्यक्ति घायल हालत में मिला हैै। बाकी की तलाश की जा रही है।
खबर विस्तार : -
उत्तरकाशी, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को हुआ है। बताया जा रहा है कि इनोवा कार के बैलेंस खोने से वह नदी में जा गिरी। इसमें करीब सात लोग बैठे हुए थे। इन सात में चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में करीब सात लोग सवार थे। यह कार गंगनानी धर्मकुंड से लगभग 20 मीटर आगे डबरानी की ओर पहुंची थी, तभी ड्राइवर का इस पर से नियंत्रण हट गया। तुरंत ही कार नदी में गिर गई। इसके गिरते ही जोरदार आवाज हुई। घटना की जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।
यह भी पढ़ें :
नदी में गोताखोरों को भी लगाया गया
घटनास्थल पर हड़कंप मचा रहा। इसी बीच जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राहत और बचाव के लिए संबंधित लोगों को मौके पर भेजा। वह भी जल्द ही मौके पर पहुंच गए और अभियान शुरू कर दिया। नदी में गोताखोरों को भी लगाया गया था। इसी दौरान नदी किनारे चार लोगों के शव कुछ दूर मिले। इनकी पहचान काफी देर तक नहीं हो सकी थी।
वाहन में करीब सात लोगों के होने की जानकारी दी गई थी। इसलिए अन्य लोगों की तलाश में जल पुलिस और गोताखोर अपने स्तर से प्रयास करते रहे। बताया जा रहा है कि नदी का बहाव भी काफी था। इसलिए मिले हुए चारों शव काफी दूर थे। संभावित यात्रियों की तलाश के लिए नदी के तेज बहाव में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
नदी का तेज बहाव अभियान में चुनौती बना
अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और आपातकालीन सेवाएं भीषण सड़क हादसे की जानकारी पाते ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। नदी का तेज बहाव बचाव अभियान में चुनौती बना हुआ है। माना जा रहा है कि प्रशासन को दुर्घटना में प्रभावित लोगों के परिजनों का पता चल चुका है। इसीनिए उनसे संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।
हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है। यद्यपि अभीतक यह कह पाना मुश्किल हो रहा है कि हादसे का मुख्य कारण क्या था? चालक की जानकारी भी अभी नहीं मिल सकी है। गंगनानी के समीप हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान सुरक्षा और सतर्कता की गंभीरता को उजागर किया है। फिलहाल नदी में गिरे वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश जारी है।
चिकित्सा दल को हाई अलर्ट पर रखा
मृतकों की पहचान और दुर्घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रशासन की ओर से जुटाई जा रही है। घटना को लेेकर अभियान में जुटी रेस्क्यू टीमें लगातार नदी में संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही हैं। हादसे में एक व्यक्ति घायल हालत में मिला है। उसको मनेरी पुलिस की सहायता से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए।
प्रशासन ने आपदा प्रबंधन केंद्र और चिकित्सा दल को हाई अलर्ट पर रखा है। घटना की जानकारी पाते ही जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी खुद की है। साथ ही जरूरी सेवाएं मुहैया कराने के लिए कहा है। मौके पर मौजूद अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने और प्रभावितों को हर संभव सहायता के लिए सुबह ही टीम तैयारी के साथ थी। जिला प्रशासन के कहने पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर जमे हुए हैं।
यह भी पढ़ें : Hormuz जलडमरूमध्य में कुवैती झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला; 21 भारतीय नाविक खतरे से बचे
अन्य प्रमुख खबरें
-
missile प्रूफ है American बॉलरूम, छत पर बना 100 ड्रोन क्षमता का पोर्ट
2026-11-05
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पिया दांडिया, जयपुर से है पारिवारिक लगाव
2026-11-04
-
US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा
2026-11-04
-
बांग्लादेश के मीरपुर में हिंसक झड़प, वेतन बढ़ाने की मांग कर शुरू हुआ बवाल
2026-11-04
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01
-
जर्मनी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘जेन-जी’ तैयार
2026-10-31
-
बांग्लादेश में हिलसा मछली पकड़ने पर रोक हटी, पर्याप्त आपूर्ति पर उठे सवाल
2026-10-30
-
भूटान में शिंताफू झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट
2026-10-30
-
समुद्र से किनारे तक भारत का साथ निभाएगा श्रीलंका, शक्तिप्रदर्शन के दौरान कही यह बात
2026-10-30
-
नार्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च पर साझा की जानकारी
2026-10-30
-
Pakistan और बांग्लादेश पर आशंका: गुजरात भेजे गए थे धमकी भरे दो ईमेल
2026-10-28