जनकपुरधाम तक जाएगी भारतीय रेल, ट्रेन सेवा का किया गुरुवार को ट्रायल रन
खबर सार :-
जनकपुरधाम और अयोध्या के बीच जल्द ही रेल सेवा शुरू की जाएगी। इसका एक ट्रायल किया जा चुका है। इस दौरान नेपाल और भारत के कई अधिकारी मौजूद रहे।
खबर विस्तार : -
काठमांडू, जनकपुरधाम और अयोध्या के बीच प्रस्तावित रेल सेवा को साकार होने में अब ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। नेपाल के जनकपुरधाम और भारत के अयोध्या के बीच प्रस्तावित विशेष ट्रेन सेवा का गुरुवार को ट्रायल रन भी कर लिया गया है। इस रेल सेवा को विशेष शर्ताें के तहत संचालित किया जाना है। इसमें अभी केवल भारतीय रेल ही चलाई जाएगी। भारत की सीमा पार सुरक्षा और अन्य आवश्यकताओं की जिम्मेदारी काठमांडू की होगी। इस रेल सेवा से दोनों देशों के बीच कई तरह के रिश्ते मजबूत होंगे।
तमाम विमर्शाें और प्रयोगों के बाद जनकपुरधाम तक रेल पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से माता सीता की जन्मस्थली जनकपुरधाम और भगवान राम की नगरी अयोध्या के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा। इससे रामायण सर्किट के तहत धार्मिक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को दोनों धार्मिक नगरों में पहुंचना आसान हो जाएगा। सबसे ज्यादा पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।यह संबंध सदियों के हैं।
यह भी पढ़ेंःस्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब हाई अलर्ट पर, खालिस्तान समर्थक संगठनों पर खुफिया एजेंसियों की नजर
ट्रायल रन के लिए ट्रेन सुबह 11 बजे जनकपुरधाम पहुंची
नेपाल और भारत के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। काठमांडू में भी इसको लेकर जबरदस्त उत्साह है। नेपाल के जनकपुरधाम और भारत के अयोध्या के बीच गुरुवार को रेल का ट्रायल भी सफलता पूर्वक किया गया है। धनुषा के मुख्य जिला अधिकारी भूदेव झा ने इस संबंध में बताया कि बिहार के जयनगर से ट्रायल रन के लिए ट्रेन सुबह 11 बजे जनकपुरधाम पहुंची।
इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के दौरान से ही प्रयास किए जा रहे थे। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उद्घाटन भी किया जाएगा। ट्रायल रन के दौरान भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी ट्रेन के साथ पहुंचे थे। इन अधिकारियों में पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के अपर महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार, रेलवे के ट्रैक ऑपरेशन मैनेजर और मुख्य सुरक्षा कमांडर शामिल थे। उधर, नेपाल रेलवे कंपनी के प्रबंध निदेशक परिवेश पराजुली, धनुषा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी भूदेव झा और धनुषा के पुलिस अधीक्षक रूपेश खड़का ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
तकनीकी आधारित था रन ट्रायल
गुरुवार को किए गए परीक्षण में रेलवे ट्रैक, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेन संचालन से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच की गई। इस जांच को जयनगर से कुर्था तक पूरा किया गया। भारत की टीम के साथ नेपाली अधिकारियों की भी उपस्थिति रही है। इसके दो इंजन अपने साथ सात डिब्बों भारत के जयनगर से नेपाल के जनकपुरधाम स्थित कुर्था स्टेशन तक अपनी निर्धारित चाल से पहुंची।
बिना तैयारी के नहीं चलाई जाएगी ट्रेन
नेपाल रेलवे कंपनी के प्रबंध निदेशक परिवेश पराजुली नेे कहा कि प्रधानमंत्री शाह की भारत यात्रा के दौरान विशेष ट्रेन सेवा का उद्घाटन करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इस ट्रेन सेवा को शुरू करने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। इसे तभी चालू किया जाएगा, जब सभी परिचालन, प्रबंधन, तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। पराजुली ने कहा कि ट्रेन के संचालन के तरीके, रखरखाव, तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा के साथ मार्ग का स्थलीय परीक्षण किया गया है।
पहले भी कर चुके हैं मार्ग का स्थलीय निरीक्षण
एक विशेष निर्णय के संबंध में पराजुली ने बताया कि नेपाल की सीमा के भीतर ट्रेन संचालन की जिम्मेदारी नेपाली पक्ष करेगा। जब यह भारत की सीमा के अंदर होगी, उसकी जिम्मेदारी भारत निभाएगा। संचालन का मॉडल अभी तय नहीं किया गया है। शुरू में इतना जरूर तय कर लिया गया है कि भारतीय ट्रेनें ही चलेंगी। नेपाल की ट्रेनों का संचालन अभी करने पर विचार नहीं किया गया है। मार्ग को लेकर कई बार निरीक्षण किया गया है। इसमें कुछ दिन पहले भी नेपाल और भारत के रेलवे, सुरक्षा, कस्टम और इमिग्रेशन अधिकारियों की टीम ने जयनगर-जनकपुरधाम-कुर्था रेलखंड का स्थलीय निरीक्षण किया था।
क्षेत्रीय संबंधों को मिलेगी मजबूती
मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुरधाम स्थित जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी ने इस सेवा को लेकर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि जितना जल्दी हो सके, इस काम को अब गति दी जानी चाहिए। इसका फायदा पूरे नेपाल को मिलेगा। जनकपुरधाम के कारोबारियों को यहां पर पर्यटकों के आने जाने का फायदा मिलेगा। किसी भी देश मे एक ही स्थान पर पर्यटक नहीं पहुंचते हैं, वह जब अन्य स्थान पर जाएंगे, वहां भी यानी पूरे नेपाल को फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः राजस्थान के नागौर में बारूद के गोदाम में धमाका, दो भाइयों की मौके पर ही मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
Uttarkashi में ड्राइवर का कार से हटा ध्यान, सात में चार लोगों की मौत
2026-11-05
-
missile प्रूफ है American बॉलरूम, छत पर बना 100 ड्रोन क्षमता का पोर्ट
2026-11-05
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पिया दांडिया, जयपुर से है पारिवारिक लगाव
2026-11-04
-
US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा
2026-11-04
-
बांग्लादेश के मीरपुर में हिंसक झड़प, वेतन बढ़ाने की मांग कर शुरू हुआ बवाल
2026-11-04
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01
-
जर्मनी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘जेन-जी’ तैयार
2026-10-31
-
बांग्लादेश में हिलसा मछली पकड़ने पर रोक हटी, पर्याप्त आपूर्ति पर उठे सवाल
2026-10-30
-
भूटान में शिंताफू झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट
2026-10-30
-
समुद्र से किनारे तक भारत का साथ निभाएगा श्रीलंका, शक्तिप्रदर्शन के दौरान कही यह बात
2026-10-30
-
नार्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च पर साझा की जानकारी
2026-10-30