रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
खबर सार :-
Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन एडवांस बुकिंग से 32.59 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो 'धुरंधर 2' और 'जेलर 2' से पीछे है।
खबर विस्तार : -
Ramayana Advance Booking: बॉलीवुड की इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक शुरुआत के लिए तैयार है। 5 नवंबर को रिलीज होने वाली रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे बड़े सितारों से सजी की फिल्म 'रामायण' पार्ट 1 को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रामायण के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही टिकट काउंटरों पर भीड़ उमड़ पड़ी है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही इतिहास रच दिया है। देश में ही नहीं विदेशों में भी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। टिकट तेजी से बिक रहे हैं। यानी ये कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म पिछले दो दशकों में दिवाली से पहले रिलीज होने वाली किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बना सकती है।
एडवांस बुकिंग में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायण ने एडवांस बुकिंग के जरिए दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। देश और विदेश, दोनों ही जगहों पर इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है और टिकट तेजी से बिक रहे हैं। भारतीय महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में कितनी उत्सुकता है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म रिलीज से पहले ही 10 लाख टिकट बिकने के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। ये फिल्म 100 देशों में लगभग 59,000 स्क्रीन्स पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है।
सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, मंगलवार, 3 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे तक, फिल्म ने भारत में अपनी पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 32.59 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली थी। इस दौरान, 20,159 शो में 8.16 लाख टिकट बिके, और ऑक्यूपेंसी रेट कुल मिलाकर 18 प्रतिशत रही। वहीं ब्लॉक की गई सीटों को हटाने के बाद, फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 27.34 करोड़ की कमाई हुई। इस दौरान 6.80 लाख टिकट बिके और ऑक्यूपेंसी रेट 15 प्रतिशत दर्ज किया गया। यानी अब तक फिल्म के 50 शो पूरी तरह से बुक हो चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः- गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट, बेटों संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें
उत्तरी अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ टिकटों की बिक्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' के विदेशी प्रदर्शन ने सबको चौंका दिया है। उत्तरी अमेरिका में, पेड प्रिव्यू और शुरुआती दिनों के लिए हज़ारों टिकट पहले ही बिक चुके हैं। इससे यह फिल्म कई बड़ी वैश्विक हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है। यह विदेशों में भारतीय सिनेमा के प्रति बढ़ते क्रेज़ का एक बेहतरीन उदाहरण है।
क्या दीपावली पर 'रामायण' तोड़ पाएगी रिकॉर्ड
आमतौर पर, दीपावली से ठीक पहले का समय हिंदी फिल्मों की रिलीज के लिए सही नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दौरान लोग त्योहार की तैयारियों, खरीदारी और परिवार के साथ समय बिताने में व्यस्त रहते हैं। हालांकि, 'रामायण' इस आम धारणा को चुनौती देती नजर आ रही है। फिल्म की एक खास बात यह है कि एडवांस बुकिंग सिर्फ पहले दिन तक ही सीमित नहीं है; बल्कि कई दिनों पहले से ही टिकटें बिक रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बना हुआ है।
ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में रामायण को लेकर यह उत्साह और भी बढ़ने वाला है। पिछले 24 घंटों में ही, भारत के कई राज्यों में टिकटों की बिक्री में भारी उछाल आया है। दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि किसी फिल्म को रिलीज से पहले ही इतना अभूतपूर्व समर्थन मिले। भगवान राम की इस अमर गाथा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए हर वर्ग के दर्शकों में भारी उत्साह है।
फिल्म रामायण की स्टार कास्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का संगीत हंस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया है।
ये भी पढ़ेंः- मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, 39 की उम्र में छलकी भोजपुर एक्ट्रेस की इच्छा
अन्य प्रमुख खबरें
-
सोशल मीडिया post पर कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में Fir
2026-11-14
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-13
-
एक्टर नीतीश कुमार ने रामायण मूवी की कहानी पर जताई नाराजगी
2026-11-13
-
Shimla के लवी मेले में नई पहल, कलाकारों के हुए alcohol सेंसर टेस्ट
2026-11-13
-
कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने की खुलकर बात
2026-11-13
-
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-13
-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: शादी के बंधन में बंधे काव्या-अनिरुद्ध, तस्वीरें वायरल
2026-11-12
-
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनने पर करीना कपूर को कानूनी नोटिस
2026-11-12
-
सोनिया गांधी की नागरिकता की टाइमिंग पर तंज, कंगना रनौत ने किए कई पोस्ट
2026-11-11
-
प्रेग्नेंट कियारा का ग्लैमरस अंदाज, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
2026-11-11
-
मशहूर सितार वादक पद्म श्री पंडित मणिलाल नाग का निधन
2026-11-10
-
Pawan Kalyan: साउथ स्टार पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी
2026-11-10
-
अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक सितारों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
2026-11-08
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06