प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' ऑस्कर के लिए क्वालिफाई, दिल छू लेगी कहानी

खबर सार :-

Priyanka Chopra Film Shortlisted Oscar: भारतीय शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' ने 2027 के ऑस्कर के लिए क्वालिफाई कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के साथ एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी हैं।
प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' ऑस्कर के लिए क्वालिफाई

खबर विस्तार : -

Priyanka Chopra Film Shortlisted Oscar: ग्लोबल स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नाम बड़ी सफसला हाथ लगी है। बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी उनकी शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर'  (We Were Here) ऑस्कर पुरस्कारों की रेस शामिल हो गई है। प्रियंका चोपड़ा जोनास इस फिल्म से एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी हैं। इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए प्रियंका ने कहा कि यह फिल्म आज के समय के एक अहम विषय को नए तथा दिलचस्प अंदाज में प्रस्तुत करती है। फिल्म की कहानी दिल छू वाली है।

फिल्म ने 20 से ज्यादा जीते अवॉर्ड 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की यह शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' एक 'मॉक्यूमेंट्री' (mockumentary) है। इसमें भारत के एक छोटे से शहर में रहने वाले तीन बुजुर्गों की कहानी दिखाई गई है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ एक अलग तरह का विरोध प्रदर्शन करते हैं। पूरी टीम फिल्म की इसकी सफलता से बेहद खुश है। यह फिल्म पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है। इस फिल्म को दुनियाभर के अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल में 20 से ज्यादा अवॉर्ड मिल चुके हैं। 'पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल शॉर्टफेस्ट' में 'बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म' और 'बेस्ट कॉमेडी शॉर्ट' का अवॉर्ड जीतने के बाद, यह फिल्म ऑस्कर की रेस में शामिल होने के योग्य हो गई।

क्या है फिल्म 'वी वर हियर' की कहानी 

फिल्म वी वर हियर की कहानी भारत के एक छोटे से शहर में रहने वाले तीन रिटायर हो चुके पुरुषों के इर्द-गिर्द घूमती है। उनका मानना है कि मशीनें धीरे-धीरे इंसानों की नौकरियां छीन रही हैं, इसलिए वे विरोध करने का एक अनोखा तरीका निकालते हैं: वे घर में इस्तेमाल होने वाली आम चीजों का रूप धरकर प्रदर्शन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन, उनकी यह कोशिश तब एक अप्रत्याशित मोड़ ले लेती है, जब उनमें से एक व्यक्ति के बच्चे को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी में नौकरी मिल जाती है। भासिन द्वारा लिखित और निर्देशित यह कॉमेडी फिल्म तकनीक, रोजगार और इस डर जैसे विषयों को सामने लाती है कि मशीनों के बढ़ते इस्तेमाल से इंसान कहीं गैर-जरूरी न हो जाएं और यह सब आम लोगों की जिंदगी के नजरिए से दिखाया गया है।

ये भी पढ़ेंः- करवा चौथ पर प्रियंका ने हाथों पर रचाई निक के नाम की मेहंदी, देसी गर्ल ने विदेश में निभाई भारतीय परंपरा

फिल्म को लेकर क्या बोली प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री और प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा, "यह फिल्म आज के एक बहुत ही प्रासंगिक विषय को मजेदार और दिलचस्प तरीके से पेश करती है। मैं तुरंत एक एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर इससे जुड़ गई, ताकि इस क्रिएटिव टीम को सपोर्ट कर सकूं और यह सुनिश्चित करने में मदद कर सकूं कि उनकी कहानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।" फिल्म के लेखक-निर्देशक प्रणव भसीन ने बताया, "'वी वर हियर' (We Were Here) की शुरुआत एक छोटे और मजेदार कॉन्सेप्ट से हुई थी तीन 'अंकल' जो AI को रोकने के लिए ठान लेते हैं। समय के साथ, मुझे इन किरदारों, उनकी दोस्ती और उनके जिद्दी व अडिग जज्बे से प्यार हो गया।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत में, असल जिंदगी अक्सर कल्पना से भी ज्यादा अजीब होती है। 'मॉक्यूमेंट्री' (mockumentary) फॉर्मेट की मदद से मैं इस फिल्म को असली लोगों और वास्तविक जगहों से जोड़ सका, और साथ ही यह भी दिखा सका कि चीजें कितनी बेतुकी हो सकती हैं। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि यह फिल्म ऑस्कर के लिए क्वालिफाई हो गई है! मैंने इस प्रोजेक्ट पर भी वैसे ही काम किया जैसे मैं बाकी चीजों पर करता हूं: मैंने एक ऐसा आइडिया चुना जो बहुत ही मजेदार और थोड़ा पागलपन भरा लगा, और उसे अंत तक पूरा किया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे दिमाग के बाहर का कोई और इंसान भी इसे सच में 'समझ' पाएगा।"

अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा, "एक युवा फिल्म निर्माता के तौर पर, एंड्रयू स्कॉट और प्रियंका चोपड़ा जोनास जैसे अनुभवी और शानदार लोगों का समर्थन मिलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। हम सभी इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

ये भी पढ़ेंः- जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

अन्य प्रमुख खबरें