Diljit Dosanjh: दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ को शो के लिए नहीं दी मंजूरी, बताई ये वजह
खबर सार :-
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट अब 30 अक्टूबर को नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने तीन खास कारणों का हवाला देते हुए इस शो के लिए अनुमति देने से मना कर दिया है।
खबर विस्तार : -
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली में होने वाले शो को रद्द कर दिया गया है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए, राजधानी में 30 अक्टूबर को होने वाले उनके शो यानी कॉन्सर्ट ( संगीत कार्यक्रम) को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह शो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाला था और इसके जरिए दिलजीत के 'ऑरा टूर' (Aura Tour) की शुरुआत होनी थी।
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस उपायुक्त ने BookMyShow को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में 14 अक्टूबर, 2026 को दिए गए एक आवेदन का जिक्र है और बताया गया है कि 30 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ (Aurra India Tour) के आयोजन की अनुमति के अनुरोध पर विचार किया गया है। पत्र में दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुरक्षा संबंधी खतरों, त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी को देखते हुए, इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी जा सकती। फिलहाल, आयोजकों की ओर से नई तारीख या किसी अन्य व्यवस्था के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने शो को क्यों नहीं दी मंजूरी
दरअसल यह कॉन्सर्ट पहले 1 नवंबर के लिए तय किया गया था, लेकिन बाद में 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी से जुड़ी संवेदनशीलता को देखते इसे बदलकर 30 अक्टूबर, 2026 कर दिया गया। हालांकि, अब इसे टाल दिया गया है। इसके अलावा 24 सितंबर को, दिलजीत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर को होने वाले अपने एक और कॉन्सर्ट के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा, "दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम भारत में है, और वहां एक विदेशी बैंड का शो 'हाउसफुल' रहा था। चूंकि भारत में इतना बड़ा स्टेडियम है, तो पंजाबियों को भी वहां परफॉर्म करना चाहिए।"
ये भी पढ़ेंः- कभी अनुष्का शर्मा की PR थीं परिणीति चोपड़ा, तीन महीने में बदली किस्मी, बन गईं को-स्टार
इन शहरों में परफॉर्म करेंगे दिलजीत
बता दें कि दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा वर्ल्ड टूर' (Aura World Tour) उनके लाइव परफॉरमेंस के म्यूजिक और एनर्जी को भारतीय दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है। इस टूर के तहत, दिल्ली के बाद वे इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, चंडीगढ़ और कोलकाता में परफॉर्म करेंगे।
- 15 नवंबर 2026: इंदौर (C21 एस्टेट)
- 21 नवंबर 2026: अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
- 27 नवंबर 2026: मुंबई (महालक्ष्मी रेस कोर्स)
- 29 नवंबर 2026: बेंगलुरु (NICE ग्राउंड्स)
- 5 दिसंबर 2026: लखनऊ (स्थान तय नहीं)
इसके अलावा, चंडीगढ़ में भी दिलजीत दोसांझ का एक शो होना है, लेकिन अभी तक इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इस टूर को 'बुकमायशो लाइव' (BookMyShow Live) द्वारा को-प्रोड्यूस और प्रमोट किया जा रहा है।
दिलजीत दोसांझ का संगीत करियर
दिलजीत दोसांझ ने अपने संगीत करियर की शुरुआत पंजाबी एल्बमों से की। उनके लोकप्रिय गानों में "बॉर्न टू शाइन," "जी.ओ.ए.टी. (G.O.A.T.)," "पटियाला पैग," "लवर," "किन्नी किन्नी," "डू यू नो," "लैम्बर्गिनी," "प्रॉपर पटोला," "इश्क दी बाजियां," "जिंद माही" और "पंज तारा" शामिल हैं। संगीत के अलावा, उन्होंने पंजाबी और हिंदी सिनेमा, दोनों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 2024 में, उनके "दिल-लुमिनाटी टूर" ने दुनिया भर में उनके कॉन्सर्ट की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया; खास तौर पर, कनाडा के वैंकूवर में बीसी प्लेस (BC Place) में हुआ उनका शो पूरी तरह से 'सोल्ड-आउट' रहा।
ये भी पढ़ेंः- Tiger Shroff Firing Case: पैसों के ललच में फंसी यूपी की दो महिलाएं, शूटर्स तक ऐसे पहुंचाएं थे हथियार
अन्य प्रमुख खबरें
-
सोशल मीडिया post पर कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में Fir
2026-11-14
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-13
-
एक्टर नीतीश कुमार ने रामायण मूवी की कहानी पर जताई नाराजगी
2026-11-13
-
Shimla के लवी मेले में नई पहल, कलाकारों के हुए alcohol सेंसर टेस्ट
2026-11-13
-
कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने की खुलकर बात
2026-11-13
-
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-13
-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: शादी के बंधन में बंधे काव्या-अनिरुद्ध, तस्वीरें वायरल
2026-11-12
-
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनने पर करीना कपूर को कानूनी नोटिस
2026-11-12
-
सोनिया गांधी की नागरिकता की टाइमिंग पर तंज, कंगना रनौत ने किए कई पोस्ट
2026-11-11
-
प्रेग्नेंट कियारा का ग्लैमरस अंदाज, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
2026-11-11
-
मशहूर सितार वादक पद्म श्री पंडित मणिलाल नाग का निधन
2026-11-10
-
Pawan Kalyan: साउथ स्टार पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी
2026-11-10
-
अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक सितारों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
2026-11-08
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06