बिश्नोई गैंग ने ली एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी, बाइक सवारों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
खबर सार :-
Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की एक घटना हुई है, जिसमें उनके ड्राइवर को गोली लग गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और सलमान खान के साथ काम करने वालों को धमकी दी है।
खबर विस्तार : -
Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला किया गया। अभिनेता तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर के गोली लगने से घायल हो गए। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल मुंबई पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावारों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि अभिनेता तो सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर के हाथ में गोली लग गई। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोलीबारी के पीछे का सटीक मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर 'अनिल पंडित' नाम के एक अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई है। इसके अलावा, एक ऑडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें खुद को 'अनिल पंडित' बताने वाला एक व्यक्ति जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताता है। इस घटना की जिम्मेदारी लेता है। उसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी धमकी दी है।
सलमान खान को भी धमकी
इसके अलावा ऑडियो क्लिप में, अनिल पंडित नाम का व्यक्ति साफ तौर पर कहता है कि टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के पीछे वह और उसका छोटा भाई, अमरण सिंधु हैं। उसका दावा है कि उन्होंने पहले टाइगर को "समझाने" की कोशिश की थी, लेकिन अभिनेता बात नहीं समझे। अनिल पंडित ने आगे चेतावनी दी कि फिल्म इंडस्ट्री में जो कोई भी उनके खिलाफ काम करेगा या सलमान खान के साथ जुड़ेगा, उसका भी यही हश्र होगा। इसी ऑडियो में, अनिल नाम का व्यक्ति सलमान खान को भी धमकी देता है और कहता है कि अगर सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई या बिश्नोई समुदाय से माफी नहीं मांगी, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। हालांकि अभी तक सोशल मीडिया पोस्ट या वायरल ऑडियो क्लिप की सच्चाई की पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ेंः- अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक से आए थे हमलावर, मुंबई में हड़कंप
जांच के लिए पुलिस की 15 टीमें गठित
उधर पुलिस का कहना है कि वे इस घटना की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना की जांच के लिए 15 विशेष टीमें बनाई हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि जैसे ही और जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा। जैसा कि मैंने बताया, फोरेंसिक टीम अपनी जांच कर रही है। इस स्तर पर, चलाई गई गोलियों की संख्या के बारे में विशिष्ट विवरण देना उचित नहीं होगा।
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही, हमलावरों की पहचान करने और उनके भागने का रास्ता पता लगाने के लिए अधिकारी आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन करके अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वे तत्काल और त्वरित जांच करें, तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
गुजरात जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की एक जेल में बंद है। उसने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। अभिनेता को बिश्नोई गैंग से लगातार धमकियां मिल रही हैं; यह गैंग सलमान खान से जुड़े लोगों को डराने-धमकाने की कोशिशों में भी शामिल रहा है।
यह भी पढ़ें :दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं: किरेन रिजिजू
अन्य प्रमुख खबरें
-
अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक सितारों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
2026-11-08
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन किया चमत्कार
2026-11-06
-
Ramayana Review: रणबीर की गंभीरता और यश का रौद्र रूप, जानें कैसी है फिल्म
2026-11-05
-
आयुष्मान खुराना से लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की रंगदारी
2026-11-04
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03
-
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बिग-बॉस में एक्ट्रेस ने जताई इच्छा
2026-11-03
-
बिश्नोई गैंग ने अभिनेता तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
2026-11-03
-
चिरंजीवी और राम चरण ने अमित शाह से की मुलाकात, डीपफेक पर सख्त कानून की मांग
2026-11-03
-
61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया खास तोहफा
2026-11-03
-
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
2026-11-02
-
मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का महज 33 साल की उम्र में निधन
2026-11-02
-
संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय हुए भावुक
2026-11-01
-
गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट
2026-11-01