Jailer 2: दुनिया भर में बजा रजनीकांत का डंका, जेलर 2 ने तीन दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
खबर सार :-
Jailer 2 Box Office Collection Day 3: नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जेलर 2' के साथ रजनीकांत बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहे हैं। रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही, इस फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।
खबर विस्तार : -
Jailer 2 Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की बहुप्रतीक्षित फिल्म जेलर 2 की धुआंधार कमाई जारी है। 75 साल की उम्र में भी दुनिया भर में रजनीकांत का डंका बज रहा है। 15 अक्टूबर को रिलीज हुई इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने तीन दिन में ही 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अच्छे रिव्यू और फैंस के भारी उत्साह के चलते फिल्म को 125.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग मिली थी।
Jailer 2 ने पहले ही दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस कमाई में तीसरे दिन भारी उछाल देखने को मिला। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने शनिवार, 17 अक्टूबर को भारत में 47.80 करोड़ का कुल कारोबार किया। जो शुक्रवार की 37.10 करोड़ की कमाई के मुकाबले 28.8% ज्यादा है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के महज तीन दिनों के भीतर, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 317.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन अब 100 करोड़ के पार पहुंच गया है।
ये भी पढ़ेंः- Koffee With Karan: जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान, सेट पर रो पड़ी थीं एक्ट्रेस
फिल्म ने भारत में कितना कलेक्शन किया
दरअसल शनिवार तीसरे दिन फिल्म ने 14,604 शो में 47.80 करोड़ की कमाई की । भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 144.60 करोड़ हो गया है, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 169.65 करोड़ तक पहुंच गया है। तीसरे दिन, फिल्म ने विदेशी बाजारों से 47.50 करोड़ कमाए, जिससे वहां इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 147.50 करोड़ हो गया। फिल्म ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 125.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इसी के साथ ही इसने 'एनिमल' के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसने वर्ल्डवाइड करीब 116.00 करोड़ की कमाई की थी। जबकि दूसरे दिन फिल्म का नेट कलेक्शन 43 करोड़ रुपये रहा।
- फिल्म ‘जेलर 2’ ने अपनी ओपनिंग डे पर ही 125.25 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
- भारत में पहला दिन, गुरुवार - 59.70 करोड़
- दूसरा दिन, शुक्रवार - 37.10 करोड़
- तीसरा दिन, शनिवार - 47.80 करोड़ जबकि विदेशों में भी करीब 47.50 करोड़ का बिजनेस किया।
- इसी के साथ ही फिल्म का दुनिया भर में कुल कलेक्शन 317.15 करोड़ पार कर चुका है।
फिल्म जेलर 2' कहानी
जेलर 2' वहीं से शुरू होती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। रजनीकांत द्वारा निभाए गए किरदार, टाइगर मुथुवेल पांडियन और उनका परिवार अभी भी अपने बेटे अर्जुन (वसंत रवि) को खोने के गम से उबरने की कोशिश कर रहा है। अपने हिंसक और खून-खराबे वाले अतीत से दूर होकर, टाइगर अब अपनी पत्नी विजया, बहू श्वेता और पोते ऋत्विक के साथ एक साधारण और गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं।
लेकिन, मूर्तियों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के सामने आने से टाइगर को वापस एक खतरनाक खेल में उतरना पड़ता है। अपने पुराने संपर्कों और दोस्तों जिनमें मोहनलाल जैसे कलाकारों द्वारा निभाए गए किरदार भी शामिल हैं की मदद से, टाइगर अपने दुश्मनों के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। पुराने हिसाब-किताब बराबर करने की जरूरत और बदले की गहरी आग उन्हें एक बार फिर जबरदस्त एक्शन, हिंसा और अपराध की दुनिया में खींच लाती है। फिल्म में दमदार डायलॉग्स के साथ कई क्लाइमेक्स देखने को मिलेंगे।
जेलर 2 की स्टार कास्ट
'जेलर 2' की बात करें तो दमदार डायलॉग्स और सरप्राइज कैमियो के साथ यह फिल्म एक मास एंटरटेनर फिल्म है। यह 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भाग का भी निर्देशन किया था। इसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, विद्या बालन और राम्या कृष्णन जैसे स्टार कलाकार शामिल हैं। फिल्म में विद्या बालन विलेन का किरदार निभा रही हैं। जबकि फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति जैसे कलाकार कैमियो (छोटी भूमिका) में भी हैं।
ये भी पढ़ेंः- बॉक्स ऑफिस पर 'रजनीकांत' का स्वैग बरकरार ! Jailer 2 ने पहले ही दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-17
-
अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनिया बनेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन
2026-10-17
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11