बॉक्स ऑफिस पर 'रजनीकांत' का स्वैग बरकरार ! Jailer 2 ने पहले ही दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
खबर सार :-
Jailer 2 Box Office collection Day 1 : 'जेलर 2' ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। पांच भाषाओं में रिलीज हुई रजनीकांत की इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने अपने पहले शुक्रवार को शानदार कमाई की है।
खबर विस्तार : -
Jailer 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की दृश्यम 3 की धुआंधार कमाई के बीच साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की बहुप्रतीक्षित फिल्म जेलर 2 अब सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 15 अक्टूबर को रिलीज हुई इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने पहले ही दिन कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अच्छे रिव्यू और फैंस के भारी उत्साह के चलते, इस फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है।
Jailer 2 ने पहले ही दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत स्वैग बरकरार है। सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबकि फिल्म जेलर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 60 करोड़ की नेट ओपनिंग लेते हुए धांसू कलेक्शन किया है। फिल्म ने देश भर में 16,599 से ज़्यादा शोज के जरिए यह कमाई की। जबकि दुनियाभर में इसका पहले दिन का कारोबार 125.25 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ ही इसने 'एनिमल' के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसने वर्ल्डवाइड करीब 116.00 करोड़ की कमाई की थी।
शानदार ओपनिंग डे के साथ जेलर 2 ने थलपति विजय की एक नहीं, बल्कि दो बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले दिन की कमाई के मामले में, इसने जन नायकन और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम दोनों को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा मूवी ने विक्रम का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विदेशी बाजारों में, जेलर 2 ने धुरंधर 2 और दृश्यम 3 दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया है। धुरंधर 2 जहां पहले दिन विदेशों में 52.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, वहीं रजनीकांत की 'जेलर 2' ने विदेशों में 55 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है।
ये भी पढ़ेंः- अभिनेता इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026 की टॉप ओपनिंग करने वाली तमिल फिल्में
- जेलर 2- 59.70 करोड़
- जन नायकन- 42.7 करोड़
- करुप्पु- 15.5 करोड़
- विश्वनाथ एंड सन्स- 15.35 करोड़
- पराशक्ति- 12.35 करोड़
इन फिल्मों का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड
फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान तमिल वर्जन का रहा, जिसने 9,326 शोज से 43.35 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तेलुगु वर्जन ने 2,792 शोज से 12.50 करोड़ की कमाई की। कन्नड़ वर्जन से 35 लाख आए। वहीं, हिंदी वर्जन की कमाई अपेक्षाकृत कम रही। इसके हिंदी वर्जन ने 4,371 शो से केवल 3.50 करोड़ की कमाई की। हालांकि, शानदार शुरुआत के बावजूद यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 द्वारा बनाए गए ओपनिंग-डे रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रही है। इसके अलावा रजनीकांत की पिछली फिल्म 'कुली' के पहले दिन के 65 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे नहीं छोड़ सकी।
जेलर 2 की स्टार कास्ट
'जेलर 2' की बात करें तो दमदार डायलॉग्स और सरप्राइज कैमियो के साथ यह फिल्म एक मास एंटरटेनर फिल्म है। यह 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भाग का भी निर्देशन किया था। इसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, विद्या बालन और राम्या कृष्णन जैसे स्टार कलाकार शामिल हैं। फिल्म में विद्या बालन विलेन का किरदार निभा रही हैं। जबकि फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति जैसे कलाकार कैमियो (छोटी भूमिका) में भी हैं।
फिल्म जेलर 2' के बारे में
जेलर 2' वहीं से शुरू होती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। रजनीकांत द्वारा निभाए गए किरदार, टाइगर मुथुवेल पांडियन और उनका परिवार अभी भी अपने बेटे अर्जुन (वसंत रवि) को खोने के गम से उबरने की कोशिश कर रहा है। अपने हिंसक और खून-खराबे वाले अतीत से दूर होकर, टाइगर अब अपनी पत्नी विजया, बहू श्वेता और पोते ऋत्विक के साथ एक साधारण और गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं।
लेकिन, मूर्तियों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के सामने आने से टाइगर को वापस एक खतरनाक खेल में उतरना पड़ता है। अपने पुराने संपर्कों और दोस्तों जिनमें मोहनलाल जैसे कलाकारों द्वारा निभाए गए किरदार भी शामिल हैं की मदद से, टाइगर अपने दुश्मनों के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। पुराने हिसाब-किताब बराबर करने की जरूरत और बदले की गहरी आग उन्हें एक बार फिर जबरदस्त एक्शन, हिंसा और अपराध की दुनिया में खींच लाती है। फिल्म में दमदार डायलॉग्स के साथ कई क्लाइमेक्स देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः- Koffee With Karan: जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान, सेट पर रो पड़ी थीं एक्ट्रेस
अन्य प्रमुख खबरें
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09