Rajinikanth Thalaivar Title Release: रजनीकांत ने क्यों कहा- मेरी बातों को लोग गलत समझते हैं? थलाइवर 173 से पहले छलका दर्द
खबर सार :-
रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म थलाइवर 173 का टाइटल रिलीज हो चुका है। इस दौरान रजनीकांत ने अपने एक इवेंट में अपने दिल की बात लोगों से साझा की।
खबर विस्तार : -
Rajinikanth Thalaivar Title Release: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थलाइवर 173 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके फिल्म का टाइटल रिलीज हुआ है। जिसमें फिल्म का नाम बदलकर 'धर्मन' रखा गया है। इस फिल्म में कमल हसन और रजनीकांत की जोड़ी धमाल मचाएगी। इस बीच एक्टर रजनीकांत ने इवेंट के दौरान ऐसी बात कही है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Rajinikanth Thalaivar Title Release: लोग उनकी बातों को गलत तरीके से समझते हैं- रजनीकांत
हाल ही में थलाइवर 173 का टाइटल रिलीज हुआ। इस दौरान एक इवेंट में रजनीकांत ने साफ कहा कि उन्हें किसी भी कार्यक्रम में कुछ कहने में असहजता और हिचकिचाहट महसूस होती है, क्योंकि लोग उनकी बातों को गलत तरीके से समझते हैं। जब भी वो अपनी बात कहते हैं तो कई लोग उनकी बातों से सहमत नहीं होते हैं और सवाल करने लगते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब वे कुछ नहीं कहते तब भी लोगों को दिक्कत होती है। उनका मानना है कि जो भी लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं, वो कभी भी उनकी बातों से सहमत नहीं हो सकते हैं। इसके साथ ही जो लोग उन्हें पसंद करते हैं, उनमें से कुछ लोग भी उन्हें गलत समझ लेते हैं।
Rajinikanth Thalaivar Title Release: थलाइवर 173 फिल्म का ऐलान इसी साल जनवरी में रिलीज हुआ
थलाइवर 173 फिल्म का ऐलान इसी साल जनवरी में रिलीज हुआ था। अब फिल्म का टाइटल रिलीज किया गया है। इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है। पोस्टर में रजनीकांत काफी दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर लोग क्यास लगा रहे हैं कि इस फिल्म में वो डॉक्टर के किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि मेंकर्स की तरफ से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। इस फिल्म के निर्देशक अश्वत्थ मरिमुथु हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। इस बीच रजनीकांत की जेलर-2 के बारे में भी चर्चा हो रही है। कुछ सुत्रों के मुताबिक इसमें बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन कैमियो में नजर आ सकते हैं।
Rajinikanth Thalaivar Title Release: इस शानदार कहानी का हिस्सा बनने के लिए मैं बहुत आभारी हूं- राशि खन्ना
इसके अलावा बात करें राशि खन्ना की तो हाल ही में उन्होंने मुहूर्त फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें लिखा, ''कोई भी इंसान सिर्फ अपने टैलेंट से महान नहीं बनता, बल्कि आदर, डिसिप्लिन और काम के लिए जुनून से बनता हैं। इस शानदार कहानी का हिस्सा बनने के लिए मैं बहुत आभारी हूं।'' इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'लेट्स गो।' बता दें कि यह फिल्म राशि खन्ना के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फर्जी वेब सीरीज में राशि को काफी पसंद किया गया था और उन्होंने साउथ में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अब वो रजनीकांत के साथ स्क्रीन साझा करने वाली हैं, जो किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
देशभर के कलाकार देंगे खरगोन में प्रस्तुतियां, दो दिन के समारोह का आज होगा शुभारंभ
2026-11-24
-
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने किया भावुक पोस्ट
2026-11-24
-
रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1693 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-11-23
-
काजी तौकीर की लगी लॉटरी, अरिश्फा का भी सपना पूरा करेंगे सलमान
2026-11-23
-
उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों पर चर्चा, तीन करोड़ सब्सिडी का प्रावधान
2026-11-22
-
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का हुआ ऐलान
2026-11-22
-
पिता ने दिखाया बहादुरी का रास्ता, अदालत में कसाब के खिलाफ गवाही में आया काम
2026-11-22
-
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, फिल्म ने जीते कई ऑवर्ड
2026-11-21
-
मेकर्स ने जारी किया 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' का पोस्टर
2026-11-21
-
Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने CM फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा
2026-11-20
-
सामंथा प्रभु के घर खुशियों ने दी दस्तक ! 39 की उम्र में बनी मां
2026-11-20
-
फायरिंग से फिल्म इंडस्ट्री में बना डर और असुरक्षा का माहौल
2026-11-20
-
Om Movie Review: खतरनाक मिशन पर धनुष, ममूटी-साई पल्लवी ने भी दिखाया दम
2026-11-20
-
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का तांडव, 14 दिन में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-19
-
Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे का गेम देख गदगद हुए निरहुआ
2026-11-19