रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर की ऐतिहासिक कमाई, 1700 करोड़ के पास पहुंचा आंकड़ा
खबर सार :-
Ramayana Box Office Collection Day 18: रिलीज के 18वें दिन 'रामायण' की कमाई में उछाल आया, जिससे इसने 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म का कुल ग्लोबल कलेक्शन 1700 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गया है।
खबर विस्तार : -
Ramayana box office collection day 18: दिवाली से पहले रिलीज हुई नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायणः पार्ट-1 धूम मचा रही है। यह फिल्म अपने तीसरे हफ़्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों में बांधे रखने में कामयाब रही है। रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ने 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को 36.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। जबकि शनिवार को जहां यह आंकड़ा 27.65 करोड़ रुपये था।
रामायण ने 18वें दिन की 35.60 करोड़ की कमाई
अपने तीसरे वीकेंड (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) के दौरान, फिल्म ने कुल 79 करोड़ की कमाई की। इसमें शुक्रवार को 15.75 करोड़, शनिवार को 27.65 करोड़ और रविवार को 35.60 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। हालांकि, तीसरे रविवार की कमाई, दूसरे रविवार को हुई 75 करोड़ की कमाई के मुकाबले 52.5% कम रही। फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई इसके हिंदी वर्जन से हुई। 18वें दिन, इसने हिंदी में 26.25 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा, फिल्म ने मलयालम वर्ज़न से 3.40 करोड़, कन्नड़ वर्जन से 2.50 करोड़, तमिल वर्जन से 2.40 करोड़ और तेलुगु वर्जन से 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की।
1700 करोड़ के क्लब से दो कदम दूर है फिल्म
इसी के साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 942.75 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,126.50 करोड़ हो गया है। इस तरह, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,693.50 करोड़ हो गया है। अब फिल्म 1,700 करोड़ के आंकड़े से महज कुछ करोड़ दूर है।
ये भी पढ़ेंः- करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का किया ऐलान
धुरंधर 2 और पुष्पा 2 को पछाड़ निकली आगे
रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को 35.60 करोड़ कमाई कर फिल्म रामायण बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने धुरंधर 2, पुष्पा 2, छावा और स्त्री 2 को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर द रिवेंज ने अपने 18वें दिन 26.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि पुष्पा द रूल का उस दिन का संग्रह 32.65 करोड़ रुपये था। हालांकि धुरंधर के तीसरे रविवार के 38.50 करोड़ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।
- दंगल: 2070.30 करोड़
- धुरंधर 2: 1813.39 करोड़
- बाहुबली 2: 1788.06 करोड़
- पुष्पा 2: 1742.10 करोड़
- रामायण: 1693.30 करोड़
- धुरंधर: 1307.35 करोड़
- RRR:1230
- KGF चैप्टर 2: 1215 करोड़
- जवानः 1160 करोड़
- पठानः 1055 करोड़
सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्में
दुनिया भर में 1,693.50 करोड़ की कुल कमाई के साथ, यह फिल्म वैश्विक स्तर पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। जबकि महज 18 दिनों में फिल्म रामायण पार्ट-1, बॉलीवुड के इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने धुरंधर, जवान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब यह पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन के आंकड़े, जो 1,742.10 करोड़ के करीब पहुंच रही है।
'रामायण' की कास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। वहीं यश रावण का रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। फिल्म की कास्ट में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और विवेक ओबेरॉय जैसे अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे यश तथा नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है।
गौरतलब है कि 'रामायण' ने अपनी मौजूदा रफ़्तार से साबित कर दिया है कि भव्यता और एक दमदार कहानी का मेल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बेहद असरदार होता है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से संकेत मिलता है कि बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'रामायण' अपने तीसरे हफ़्ते में कैसा प्रदर्शन करती है क्या यह फिल्म दुनिया भर में 2,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी?
ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20: काजी तौकीर को सलमान खान ने दिया बड़ा ऑफर, अरिश्फा का सपना भी करेंगे पूरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजी तौकीर की लगी लॉटरी, अरिश्फा का भी सपना पूरा करेंगे सलमान
2026-11-23
-
उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों पर चर्चा, तीन करोड़ सब्सिडी का प्रावधान
2026-11-22
-
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का हुआ ऐलान
2026-11-22
-
पिता ने दिखाया बहादुरी का रास्ता, अदालत में कसाब के खिलाफ गवाही में आया काम
2026-11-22
-
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, फिल्म ने जीते कई ऑवर्ड
2026-11-21
-
मेकर्स ने जारी किया 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' का पोस्टर
2026-11-21
-
Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने CM फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा
2026-11-20
-
सामंथा प्रभु के घर खुशियों ने दी दस्तक ! 39 की उम्र में बनी मां
2026-11-20
-
फायरिंग से फिल्म इंडस्ट्री में बना डर और असुरक्षा का माहौल
2026-11-20
-
Om Movie Review: खतरनाक मिशन पर धनुष, ममूटी-साई पल्लवी ने भी दिखाया दम
2026-11-20
-
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का तांडव, 14 दिन में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-19
-
Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे का गेम देख गदगद हुए निरहुआ
2026-11-19
-
कालीन भैया पर क्यों फिदा हैं महिलाएं ! पंकज त्रिपाठी ने भी जताई हैरानी
2026-11-18
-
मनीष गोयल के सपोर्ट में उतरीं पत्नी पूनम, काजी को सुनाई खरी-खोटी
2026-11-17
-
साउथ स्टार तेजा सज्जा ने गर्लफ्रेंड मौर्य से की सगाई
2026-11-16