Bigg Boss 20: काजी तौकीर को सलमान खान ने दिया बड़ा ऑफर, अरिश्फा का सपना भी करेंगे पूरा

खबर सार :-

Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में, सलमान खान ने काज़ी तौकीर को उनके साथ एक गाना गाने का मौका दिया। उन्होंने अरिशफा खान से भी वादा किया कि वह उनके साथ काम करेंगे।
काजी तौकीर की लगी लॉटरी, अरिश्फा का भी सपना पूरा करेंगे सलमान

खबर विस्तार : -

Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे है। हाल ही के एक एपिसोड में, सलमान को अरिशफा खान (Arishfa Khan) और काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के साथ खास बातचीत करते देखा गया। इस दौरान, उन्होंने न केवल अरिशफा के साथ कुछ मजेदार पल बिताए, बल्कि उनका एक पुराना सपना पूरा करने का वादा भी किया। साथ ही, सलमान ने काजी तौकीर को भी शो खत्म होने के बाद उनके साथ काम करने का मौका देने की पेशकश की।

अरिशफा का सपना पूरा करेंगे सलमान 

दरअसल 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में, अरिशफा खान ने सलमान के प्रति अपनी दिवानगी जाहिर की और बताया कि उनके साथ काम करना उनका बचपन से सपना रहा है। उन्होंने अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। अरिश्फा ने बताया कि बचपन में वह सलमान से शादी करने का सपना लेकर मुंबई आई थीं, क्योंकि वह उनके बचपन के क्रश रहे हैं। अरिशफा ने सलमान से पूछा, "क्या मुझे कभी आपके साथ काम करने का मौका मिलेगा?" इस पर सलमान ने जवाब दिया "मैं तुम्हारा यह सपना जरूर पूरा करूंगा।" इसके बाद सलमान उनकी आवाज और उनके बेबाक अंदाज को लेकर भी मस्ती करते दिखे।

सलमान ने काजी तौकीर को दिया बड़ा सरप्राइज

'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान, सलमान खान ने काजी तौकीर की खूब तारीफ की और उन्हें एक बड़ा सरप्राइज भी दिया। उनकी आवाज और गाने के अंदाज से प्रभावित होकर, सलमान ने उन्हें एक खास ऑफर देते हुए कहा, "काजी, जब तुम शो से बाहर आओगे, तो मैं तुम्हें एक गाना दूंगा।"  काजी तौकीर के लिए, सलमान खान की तरफ से मिला यह ऑफर किसी जैकपॉट से कम नहीं है। 

दरअसल काजी ने शो में कई बार अपनी गायकी का हुनर दिखाया है। इतना ही नहीं साल 2005 में, काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को पीछे छोड़ते हुए सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' जीता। इस प्रतियोगिता के दौरान उन्हें 2.5 करोड़ वोट मिले, जो टेलीविजन के इतिहास में अब तक के सबसे ज़्यादा वोट मिलने का एक रिकॉर्ड है। 'फेम गुरुकुल' जीतने के बाद, काजी तौकीर और रूपरेखा बनर्जी ने साथ मिलकर संगीत पर काम किया। 

ये भी पढ़ेंः- करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का किया ऐलान

उन्होंने 'ये पल' नाम का एक एल्बम रिलीज किया, जिसमें 'ये पल', 'करूं क्या', 'हीरो', 'मेरी महबूबा' और 'केहकशां' जैसे गाने शामिल थे। शो के बाद, लोगों को पूरी उम्मीद थी कि ये दोनों संगीत उद्योग में अपनी एक बड़ी पहचान बनाएंगे; लेकिन, उनका करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ सका। साल 2008 में, काजी के फिल्म 'टेक ऑफ' से एक्टिंग की शुरुआत करने की योजना थी, लेकिन शूटिंग के दौरान लगी चोट और कुछ अन्य कारणों से यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। अब काजी तौकीर बिग बॉस 20 के सबसे पसंदीदा और वायरल कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें सलमान की मदद से अब बड़ा मौका मिला है।

सलमान ने बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स को दे चुके हैं मौका

गौरतलब है कि काजी और अरिशफा खान ही नहीं इससे पहले भी बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स को सलमान के साथ काम करने का मौका मिल चुका है। इस लिस्ट में सबसे प्रमुख नामों में से एक शहनाज गिल हैं। बिग बॉस 13 की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक होने के नाते, उन्हें सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में काम करने का मौका मिला। इसी तरह, बिग बॉस 6 की कंटेस्टेंट सना खान ने फिल्म जय हो में सलमान के साथ काम किया। 

उसी सीजन में नजर आए संतोष शुक्ला भी जय हो और दबंग जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। इसके अलावा, बिग बॉस 7 का हिस्सा रहे अरमान कोहली बाद में फिल्म प्रेम रतन धन पायो में नजर आए। वहीं, बिग बॉस 9 में नजर आईं नोरा फतेही को भी फिल्म भारत में सलमान के साथ काम करने का मौका मिला।

ये भी पढ़ेंः- दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, रणवीर सिंह समेत कई सितारों ने जीते पुस्कार

अन्य प्रमुख खबरें