करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का किया ऐलान

खबर सार :-

Kartik Aaryan Kaaliya: कार्तिक आर्यन आज, 22 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। कार्तिक ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है।
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का हुआ ऐलान

खबर विस्तार : -

Kartik Aaryan Kaaliya: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज, 22 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन (Kartik Aaryan birthday) मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इस खास मौके पर उन्हें एक बड़ा सरप्राइज मिला है। कार्तिक की नई फिल्म 'कालिया' की घोषणा की है। यह एक मॉन्स्टर थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी पहली झलक साझा की है। साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म मई 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रोंगटे खड़े कर देगा कालिया का फस्ट लुक

बता दें कि 'कालिया' एक मॉन्स्टर थ्रिलर होगी। इसके जरिए हिंदी सिनेमा में इस तरह की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश की जा रही है। इस फिल्म में कार्तिक एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। फिल्म की पहली झलक में एक मां अपने बेटे को 'कालिया' नाम के एक राक्षस (मॉन्स्टर) की कहानी सुना रही है। यह कहानी फिल्म की दुनिया और उसमें छिपे रहस्यों की एक झलक देती है। हालांकि फिल्म की कहानी और कार्तिक के किरदार के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके 'मॉन्स्टर थ्रिलर' होने की खबर ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता जगा दी है।  यह फिल्म 5 मई, 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः- 'हनु-मान' के बाद अब 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' की बारी, मेकर्स ने शेयर किया धमाकेदार पोस्टर

फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए निर्माताओं ने लिखा: "भगवान कृष्ण ने उसे निकाल दिया था... इंसानों ने उसे वापस बुला लिया है। धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज पेश करते हैं... 'कालिया'। कार्तिक आर्यन अभिनीत यह फिल्म 5 मई, 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

'कालिया' को धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज द्वारा पेश किया जा रहा है। इसे करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा, मारिजके डिसूजा और कार्तिक आर्यन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन संदीप मोदी कर रहे हैं, जो इससे पहले 'द नाइट मैनेजर' और 'आर्या' जैसी चर्चित वेब सीरीज पर काम कर चुके हैं। 'कालिया' के साथ वे हिंदी फीचर फिल्म के निर्देशक के तौर पर अपनी शुरुआत करेंगे।

'नागजीला' में इच्छाधारी नाग बनेगी कार्तिक

'कालिया' के अलावा, कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक और फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम 'नागजीला' है। इसे एक फैंटेसी एंटरटेनर बताया जा रहा है, जिसमें भारतीय लोककथाओं को एक आधुनिक अंदाज में पेश किया जाएगा। इस फिल्म में कार्तिक एक 'इच्छाधारी नाग' की भूमिका में नजर आएंगे। उनका किरदार, जिसका नाम प्रेमवदेश्वर प्यारे चंद है, एक काल्पनिक और रोमांचक सफर पर निकलता है। 'नागजीला' का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं, और इसकी कहानी गौतम मेहरा ने लिखी है। इस फिल्म का निर्माण संयुक्त रूप से धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः- दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, रणवीर सिंह समेत कई सितारों ने जीते पुस्कार

अन्य प्रमुख खबरें