कालीन भैया पर क्यों फिदा हैं महिलाएं ! पंकज त्रिपाठी ने भी जताई हैरानी
खबर सार :-
'मिर्जापुर' के 'कालीन भैया' का नाम सुनते ही एक बेहद दमदार और ताकतवर इंसान की छवि सामने आ जाती है। दर्शक उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व, उनके दबदबे और बात करने के उनके अनोखे अंदाज की ओर काफी आकर्षित होते हैं।
खबर विस्तार : -
मुंबईः अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर सीरीज मिर्जापुर में 'कालीन भैया' का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। कालीन भैया का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक खौफनाक और ताकतवर शख्स नजर आता है। उनका रौब, दबदबा और बात करने का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है। स्क्रीन पर यह किरदार भले ही खूंखार और डरावना लगता हो, लेकिन पंकज के लिए इसे निभाना बहुत स्वाभाविक है।
कालीन भैया पर क्यों फिदा हैं महिलाएं
इस किरदार को लेकर अभिनेता के मन में एक सवाल है कि आखिर कालीन भैया में पढ़ी-लिखी महिलाएं, यहां तक कि रिसर्च स्कॉलर्स और PhD करने वाली महिलाएं भी ऐसा क्या देखती हैं, जो उनकी फैन बन जाती हैं। एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया कि 'कालीन भैया' का किरदार निभाने में उन्हें कोई खास मुश्किल नहीं होती; वह इस किरदार के स्वभाव और तौर-तरीकों से पहले से ही अच्छी तरह वाकिफ हैं।
ये भी पढ़ेंः- 'कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली', अमिताभ-अभिषेक को ढिल्लों की खुली धमकी
अपने विचार साझा करते हुए, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब भी उनका सामना 'कालीन भैया' की महिला प्रशंसकों से होता है, तो वे सोचने लगते हैं कि आखिर इस शख्स में ऐसी क्या बात है जो महिलाओं को इतना पसंद क्या आता है। जबकि, वह अपनी पत्नी के सामने भी काफी दब्बू हैं फिर भी, महिलाएं उनके लिए दीवानी हैं। ये महिला फैंस कोई आम महिलाएं नहीं हैं। इनमें से कई बहुत पढ़ी-लिखी हैं, जिनमें रिसर्च स्कॉलर्स और PhD कर रही छात्राएं भी शामिल हैं। कभी-कभी तो लगता है कि इनका दिमाग पूरी तरह से खराब हो गया है।
'कालीन भैया' का किरदार निभाकर हुआ बड़ा फायदा
उन्होंने कहा, "कालीन भैया का किरदार निभाने के कोई खास फायदे या नुकसान नहीं हैं। यह मुझे बहुत स्वाभाविक लगता है क्योंकि मैं पूर्वांचल क्षेत्र से आता हूं। मैंने ऐसे लोगों को देखा है और उनसे बातचीत भी की है, इसलिए मैं उन खूबियों को अच्छी तरह जानता हूं जिन्हें हमने इस किरदार में शामिल किया है।"
पंकज ने आगे कहा, "कभी-कभी शूटिंग के दौरान, मैं कुछ बातें भूल सकता हूं, लेकिन निर्देशक गुरमीत सिंह अक्सर मुझे इस किरदार के स्वभाव और अंदाज की याद दिला देते हैं। इसके अलावा, मुझे इस किरदार को निभाने में कोई खास चुनौती नहीं आई। 'कालीन भैया' का किरदार निभाने का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि मुझे बहुत ज़्यादा लोकप्रियता मिली। लोग अब मुझे मेरे असली नाम से ज़्यादा 'कालीन भैया' के रूप में पहचानते हैं। चाहे एयरपोर्ट हो या कोई और जगह, लोग तुरंत पुकार उठते हैं 'कालीन भैया!'"
बता दें कि मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इस फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जिसमें एक्सेल एंटरटेनमेंट का प्रोडक्शन सहयोग है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इस फिल्म के निर्माता हैं, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी सह-निर्माता हैं।
ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20: मनीष गोयल के सपोर्ट में उतरीं पत्नी पूनम, काजी को जमकर सुनाई खरी-खोटी
अन्य प्रमुख खबरें
-
मनीष गोयल के सपोर्ट में उतरीं पत्नी पूनम, काजी को सुनाई खरी-खोटी
2026-11-17
-
साउथ स्टार तेजा सज्जा ने गर्लफ्रेंड मौर्य से की सगाई
2026-11-16
-
कमजोर पड़ रहे भोजपुरी सिनेमा को मोहनजी की 'सइयां हमार' ने दी नई उम्मीद
2026-11-16
-
अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गोल्डी ढिल्लों की खुली धमकी
2026-11-16
-
एआई और डिजिटल पहचान के दुरुपयोग पर जताई चिंता
2026-11-16
-
रामायण ने छीना 'धुरंधर' का ताज, 11वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-11-16
-
'4000 नहीं रामायण का बजट 800 करोड़' से भी कम, राम गोपाल वर्मा का दावा
2026-11-15
-
मुश्किल दौर से गुजर रहे शरद कपूर की मदद को आगे आए सलमान-सोनू सूद
2026-11-15
-
हंसी और मस्ती का डबल डोज लेकर लौटे टिटू मामा, 'ढिंडोरा 2' का ट्रेलर जारी
2026-11-14
-
सोशल मीडिया post पर कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में Fir
2026-11-14
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-13
-
एक्टर नीतीश कुमार ने रामायण मूवी की कहानी पर जताई नाराजगी
2026-11-13
-
Shimla के लवी मेले में नई पहल, कलाकारों के हुए alcohol सेंसर टेस्ट
2026-11-13
-
कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने की खुलकर बात
2026-11-13
-
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-13