कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन की बेबाक राय, कहा-'आठ साल तक नहीं पी एक भी बूंद'
खबर सार :-
एक्ट्रेस श्रुति हासन ने कॉस्मेटिक सर्जरी और शराब के साथ अपने निजी अनुभवों पर खुलकर बात की। नेहा धूपिया-अंगद बेदी के डबल डेट शो में श्रूति ने बताया कि उन्होंने आठ साल तक शराब की एक बूंद भी नहीं पी।
खबर विस्तार : -
मुंबई: एक्ट्रेस श्रुति हासन ने कॉस्मेटिक सर्जरी और शराब के साथ अपने पर्सनल एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें कॉस्मेटिक प्रोसीजर के बारे में झूठ बोलने की ज़रूरत महसूस नहीं होती। उन्होंने यह भी बताया कि वह आठ साल से पूरी तरह से शराब से दूर हैं। हासन ने ये बातें नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो "डबल डेट" पर बातचीत के दौरान कही।
हर किसी को अपने फैसले लेने का हक है
कॉस्मेटिक प्रोसीजर पर अपनी राय देते हुए, उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने फैसले लेने का हक है, लेकिन उन्हें इनके बारे में छिपाने या झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं दिखती। उन्होंने कहा, "मैं इन चीज़ों के बारे में बहुत ध्यान से सोचती हूं, लेकिन मैं पब्लिक में बड़ी हुई हूं, और इसके बारे में झूठ बोलना बेवकूफी होगी। मैं किसी को जज नहीं कर रही हूं, लेकिन कुछ लोग कहते हैं, 'मैं ऐसे ही पैदा हुई थी,' जबकि तीन हफ्ते पहले आप ऐसे नहीं दिखते थे।" उन्होंने आगे कहा कि हर किसी की अपनी पसंद और अपनी ज़िंदगी होती है। हर किसी को यह तय करने का पूरा हक है कि वे अपने शरीर के साथ क्या करना चाहते हैं। उन्हें बस इस बात की चिंता है कि लोग अपनी पसंद के बारे में सच बोलने से बचते हैं।
शराब के साथ रिश्ते और अपने अनुभव किए शेयर
एक्ट्रेस ने कहा, "यह हर किसी की पसंद है, उनकी अपनी चॉइस है। मुझे इसके बारे में झूठ बोलने का कोई कारण नहीं दिखता। लेकिन मैं इसे प्रमोट भी नहीं करना चाहती।" बातचीत के दौरान, श्रुति ने अपनी ज़िंदगी के एक पर्सनल पहलू पर भी बात की। उन्होंने शराब के साथ अपने रिश्ते और इससे दूर रहने के अपने अनुभव को शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह आठ साल तक पूरी तरह से सोबर रहीं, इस दौरान उन्होंने एक बूंद भी शराब नहीं पी। हालांकि, बाद में उन्होंने फिर से पीना शुरू कर दिया। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, श्रुति ने कहा, "मैंने हमेशा खुलकर कहा है कि शराब मेरे लिए अच्छी नहीं है। अब मैं इसे लेकर बहुत सावधान रहती हूं। फिलहाल, मैं इसे मैनेज करने की कोशिश कर रही हूं।" श्रुति हासन, जाने-माने एक्टर कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका ठाकुर की बेटी हैं। अपने करियर में, उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के अलावा, उन्हें म्यूज़िक में भी दिलचस्पी है और उन्होंने खुद को एक सिंगर के तौर पर स्थापित किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Shimla के लवी मेले में नई पहल, कलाकारों के हुए alcohol सेंसर टेस्ट
2026-11-13
-
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-13
-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: शादी के बंधन में बंधे काव्या-अनिरुद्ध, तस्वीरें वायरल
2026-11-12
-
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनने पर करीना कपूर को कानूनी नोटिस
2026-11-12
-
सोनिया गांधी की नागरिकता की टाइमिंग पर तंज, कंगना रनौत ने किए कई पोस्ट
2026-11-11
-
प्रेग्नेंट कियारा का ग्लैमरस अंदाज, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
2026-11-11
-
मशहूर सितार वादक पद्म श्री पंडित मणिलाल नाग का निधन
2026-11-10
-
Pawan Kalyan: साउथ स्टार पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी
2026-11-10
-
अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक सितारों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
2026-11-08
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन किया चमत्कार
2026-11-06
-
Ramayana Review: रणबीर की गंभीरता और यश का रौद्र रूप, जानें कैसी है फिल्म
2026-11-05
-
आयुष्मान खुराना से लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की रंगदारी
2026-11-04
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03