इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले तीसरी बार मिली बम की धमकी, पुलिस ने तेज की जांच
खबर सार :-
पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ के इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले काॅन्सर्ट से पहले मेयर कार्यालय को ईमेल से बम की धमकी मिली। पुलिस व साइबर टीम ने जांच तेज कर दी है।
खबर विस्तार : -
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को एक ईमेल मिला, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे पहले भी निजी स्कूलों और मेयर के कार्यालय को इसी तरह के संदेश भेजे जा चुके हैं।
इन लगातार मिल रही धमकियों के बाद पुलिस और साइबर टीम ने अपनी जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह ईमेल देवास के एक युवक के हैक किए गए ईमेल अकाउंट से भेजा गया था। अकाउंट के लॉगिन रिकॉर्ड में अमेरिका का एक संदिग्ध IP एड्रेस मिला है; माना जा रहा है कि इसके लिए VPN का इस्तेमाल किया गया था। मेयर के कार्यालय को मिली इस नई धमकी के बाद क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि असल में ये ईमेल किसने भेजे हैं और क्या इनके पीछे कोई संगठित साइबर नेटवर्क काम कर रहा है।
डिटिजल सबूत जुटा रही पुलिस
एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि जांच में निखिल गुप्ता नाम के एक व्यक्ति का ईमेल अकाउंट सामने आया है, जो देवास की एक निजी कंपनी में काम करता है। उसका अकाउंट इस साल मार्च-अप्रैल में हैक हो गया था और वह काफी समय से इसे वापस पाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने निखिल का बयान दर्ज कर लिया है। तकनीकी जांच से पता चला है कि अकाउंट को अमेरिका के एक संदिग्ध IP एड्रेस से एक्सेस किया गया था और कनेक्शन के लिए VPN का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अकाउंट निखिल का होने का मतलब यह नहीं है कि उसी ने धमकियां भेजी हैं; असली आरोपी का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं।
तीन बैंकों को भी धमकी भरे संदेश मिले
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को अलग-अलग समय पर—सुबह 10:30 से 10:36 के बीच, दोपहर 12:00 बजे और फिर दोपहर 1:47 बजे धमकी भरे ईमेल मिले। इनमें तीन बैंक भी शामिल हैं, जिनमें पंजाब नेशनल बैंक भी है। इन संदेशों में धमकियां दी गई थीं और दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम का जिक्र किया गया था। इसके अलावा, अभिभावकों को चेतावनी दी गई थी कि वे अपने बच्चों को इस कॉन्सर्ट में न भेजें। जांच के दौरान, पुलिस ने दो अलग-अलग ईमेल आईडी की पहचान की है और इन सुरागों के आधार पर तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें :- पीटरहाॅफ को नहीं बेचेगी सरकार, 100 कमरों का नया होटल बनाने की योजनाः सीएम सुक्खू
सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
कई अलग-अलग ईमेल आईडी से मिल रही धमकियों के बाद पुलिस साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। इस जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या अकाउंट हैक किए गए थे या फिर डार्क वेब के जरिए ईमेल डेटा हासिल किया गया था। पुलिस के अनुसार, अब तक जिन धमकियों की जांच की गई है, वे सभी फर्जी और गुमराह करने वाली निकली हैं। फिर भी, इस तरह के संदेश बार-बार मिलने के कारण सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
15 नवंबर के कार्यक्रम की अनुमति पर फैसला अभी बाकी
दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर के C-21 ग्राउंड में आयोजित होना है। आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी है। एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया के अनुसार, आवेदन और सुरक्षा के प्रस्तावित इंतजामों की समीक्षा की जा रही है। कार्यक्रम के लिए अनुमति देने को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
"इंदौर पहुंचकर सबसे पहले मैं पोहा खाऊंगा"
लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद, दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर इंदौर आने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है। शहर के मशहूर 'छप्पन दुकान' इलाके की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वे इंदौर जरूर आएंगे और वहां पहुंचकर सबसे पहले स्थानीय 'पोहा' खाएंगे।
यह भी पढ़ें :- लखनऊ में 47 प्रमुख घाटों पर कराई जा रही सजावट, गोमती के तट पर भी बनाया गया घाट
अन्य प्रमुख खबरें
-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: शादी के बंधन में बंधे काव्या-अनिरुद्ध, तस्वीरें वायरल
2026-11-12
-
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनने पर करीना कपूर को कानूनी नोटिस
2026-11-12
-
सोनिया गांधी की नागरिकता की टाइमिंग पर तंज, कंगना रनौत ने किए कई पोस्ट
2026-11-11
-
प्रेग्नेंट कियारा का ग्लैमरस अंदाज, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
2026-11-11
-
मशहूर सितार वादक पद्म श्री पंडित मणिलाल नाग का निधन
2026-11-10
-
Pawan Kalyan: साउथ स्टार पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी
2026-11-10
-
अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक सितारों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
2026-11-08
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन किया चमत्कार
2026-11-06
-
Ramayana Review: रणबीर की गंभीरता और यश का रौद्र रूप, जानें कैसी है फिल्म
2026-11-05
-
आयुष्मान खुराना से लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की रंगदारी
2026-11-04
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03
-
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बिग-बॉस में एक्ट्रेस ने जताई इच्छा
2026-11-03
-
बिश्नोई गैंग ने अभिनेता तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
2026-11-03