साउथ स्टार पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी, 13 साल बाद पत्नी अन्ना कोनिडेला से हुए अलग

खबर सार :-

Pawan Kalyan-Anna Konidela Separation: अभिनेता और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपनी तीसरी पत्नी, अन्ना कोनिडेला से अलग होने की घोषणा की है। इससे पहले पवन की दो शादियां भी टूट चुकी हैं।
Pawan Kalyan: साउथ स्टार पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी

खबर विस्तार : -

Pawan Kalyan-Anna Konidela Separation: साउथ इंडियन फिल्मों के जाने-माने कलाकार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13 साल बाद आपसी सहमति से अलग हो गए। सोमवार देर रात उन्होंने एक संयुक्त बयान में इसकी अधिकारिक पुष्टि की। उन्होंने अपने प्रशंसकों से निजता (प्राइवेसी) बनाए रखने की अपील की है। 

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अपने शुभचिंतकों और करीबियों के नाम जारी एक संयुक्त बयान में, इस जोड़े ने लिखा, "अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी जिंदगी के इस निजी बदलाव के दौरान, हम सभी से यह उम्मीद करते हैं कि वे हमारी स्थिति को समझेंगे, संवेदनशील रहेंगे और हमारी निजता का सम्मान करेंगे। हम उन सभी लोगों के बहुत आभारी हैं जो इस सफर में हमारे साथ खड़े रहे और हमारा समर्थन किया।"

ये भी पढ़ेंः- Diwali 2026: अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक सितारों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

अन्ना कोनिडेला ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट

इस संयुक्त बयान के जारी होने के बाद, अन्ना कोनिडेला ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। यह खबर स्टार के प्रशंसकों और इंडस्ट्री से जुड़े उनके शुभचिंतकों के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इस जोड़े को एक-दूसरे के काफी करीब माना जाता था।

पवन कल्याण की तीसरी पत्नी थीं अन्ना कोनिडेला,

गौरतलब है कि अन्ना लेझनेवा (अन्ना कोनिडेला) पवन कल्याण की तीसरी पत्नी थीं। अभिनेता की पहली शादी 1997 में नंदिनी से हुई थी, और 2008 में वे अलग हो गए। इसके बाद, 2009 में अभिनेता ने अभिनेत्री रेणु देसाई से शादी की और 2012 में उनका तलाक हो गया। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा (अकीरा नंदन) और एक बेटी (आध्या)। 2013 में, अभिनेता पवन कल्याण ने रूसी मूल की मॉडल और अभिनेत्री अन्ना लेझनेवा (अन्ना कोनिडेला) से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2011 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद, 30 सितंबर 2013 को उन्होंने शादी कर ली। इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम मार्क शंकर पवनोविच है। सभी शादियों से एक्टर के 6 बच्चे हैं।

ये भी पढ़ेंः- बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद OTT पर आएगी 'नीम करौली बाबा' की कहानी, जानें कब-कहां देखें 'हनुमान अंश'

अन्य प्रमुख खबरें