मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय ने किया भावुक पोस्ट

खबर सार :-

Sanjay Gupta death: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और कई बॉलीवुड सितारों ने उनके जाने पर दुख जताया है।
संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय हुए भावुक

खबर विस्तार : -

Sanjay Gupta Death: मशहूर फिल्म निर्माता संजय गुप्ता के अचानक निधन पर पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। संजय गुप्ता का 59 की उम्र में मुंबई स्थित अपने आवास पर निधन हो गया।'कांटे' से लेकर 'काबिल' जैसी हिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक की मौत से अभिनेता विवेक ओबेरॉय बेहद स्तब्ध हैं। अभिनेता ने कहा कि संजय गुप्ता के साथ उन्होंने काम किया था और कई यादें साझा की थीं, इसलिए उनका जाना उनके लिए बेहद निजी क्षति है। 

विवेक ओबेरॉय ने किया भावुक पोस्ट

'मस्ती' फिल्म के अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वे संजय गुप्ता की अचानक और असामयिक मौत की खबर से स्तब्ध और टूट गए हैं। उन्होंने लिखा, "मैं संजय गुप्ता के अचानक और असामयिक निधन से पूरी तरह स्तब्ध और दुखी हूँ। यह नुकसान वास्तव में अकल्पनीय है और इसे स्वीकार करना बेहद कठिन है। उनके साथ काम करने के कारण, यह खबर मुझे बहुत निजी लग रही है।"

ये भी पढ़ेंः- जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

अभिनेता ने आगे कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति को खोना कभी आसान नहीं होता, जिसके साथ आपने एक सफर तय किया हो, बातचीत की हो और अनगिनत यादें बनाई हों। उन्होंने लिखा, "कुछ खबरें आपको पूरी तरह सुन्न कर देती हैं, और यह भी कुछ ऐसा ही है। हमने साथ मिलकर जो समय बिताया, उसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। संजय, आपकी बहुत याद आएगी। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।"

संजय दत्त ने दी द्धांजलि

संजय दत्त ने भी अपने करीबी दोस्त संजय गुप्ता को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत फिल्म निर्माता के सपने 'कांटे 2' को पूरा करने का संकल्प लिया और कहा कि वे इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। यह फिल्म उनके दोस्त के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संजय दत्त ने लिखा, "गुप्ट्स, मेरे भाई। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं रहे। हमने साथ में बहुत कुछ साझा किया है अनगिनत यादें और दोस्ती के कई साल। तुम हमेशा मेरे परिवार का हिस्सा रहे हो, और यह बात कभी नहीं बदलेगी। मैं तुम्हें, हमारी बातचीत को और हमारे साथ बिताए हर पल को बहुत याद करूंगा।"

संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे

बता दें कि 'कांटे' जैसी फिल्मों के निर्देशक संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर को निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, वे अचानक अपने किचन में गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। संजय गुप्ता ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते थे।उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, काजोल, कंगना रनौत और राकेश रोशन सहित इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ेंः- गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट, बेटों संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

अन्य प्रमुख खबरें