Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव गिल के सपोर्ट में उतरी टीम, चरित्र हनन पर की कड़ी निंदा

खबर सार :-

Bigg Boss 20 Love Gill Controversy: "बिग बॉस 20" के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में काफी कुछ शानदार देखने को मिला। सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने शो को होस्ट किया। शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड, काशवी की भी एंट्री हुई। इस दौरान जमकर ड्रामा देखने को मिला।
Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव गिल के सपोर्ट में उतरी टीम

खबर विस्तार : -

Bigg Boss 20 Love Gill Controversy: कलर्स टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट लव गिल पर लगे आरोपों और उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर अब उनकी ऑफिशियल टीम का रिएक्शन सामने आया है। एक आधिकारिक बयान में, टीम ने नेशनल टेलीविजन पर लव गिल के चरित्र हनन की कड़ी निंदा की है और समाज में मौजूद दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए हैं।

काशवी ने लव गिल पर लगाए गंभीर आरोप

दरअसल 'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में, यूट्यूबर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी की घर में गेस्ट एंट्री हुई है। उन्होंने आते ही यूट्यूबर स्काउट और लव गिल दोनों को खरी-खोटी सुना डाली। वहीं सलमान खान की जगह होस्ट के तौर पर आए रोहित शेट्टी ने पहले स्काउट और लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद काशवी ने सीधे तौर पर लव गिल पर स्काउट ओपी को फंसाने का आरोप लगाया। 

लव गिल के सपोर्ट में उतरी उनकी टीम

काशवी के इस बयान के बाद, सोशल मीडिया पर कई क्रिएटर्स और फैंस लव गिल के समर्थन में सामने आए हैं। लव गिल की टीम ने भी सोशल मीडिया पर खुलकर अपना पक्ष रखा है। उनकी टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा, "इंसान के बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है। एक ऐसा बिंदु जहां खामोशी भी चीख में बदल जाती है। टेलीविजन पर लव गिल को अकेला देखना, जबकि उनके चरित्र को तार-तार किया जा रहा था और वह अपना बचाव भी नहीं कर पा रही थीं, बेहद दर्दनाक था। उनका परिवार पूरी तरह टूट चुका है। जरा सोचिए, घर पर बैठी एक मां के लिए यह कितना मुश्किल होगा कि वह दुनिया को अपनी बेटी को बदनाम करते हुए देखे। 

ये भी पढ़ेंः- कभी अनुष्का शर्मा की PR थीं परिणीति चोपड़ा, तीन महीने में बदली किस्मी, बन गईं को-स्टार

जरा सोचिए कि वह एक आदमी की भावनाओं का दोष अपने सिर ले रही है। जबकि कुछ अवसरवादी लोग इन्फ्लुएंसर और फॉलोअर्स के भूखे लोग लाइक, व्यूज और हेडलाइंस पाने के लिए उनके दुख का फायदा उठाकर कंटेंट बना रहे हैं। क्या हमने अपनी इंसानियत पूरी तरह खो दी है? क्या हमें इस बात की भी परवाह नहीं है कि जब किसी को इस हद तक प्रताड़ित किया जाता है, तो उस पर क्या गुजरती है?"  उन्होंने आगे लिखा, "पहले दिन से ही लव गिल की सीमाएं बिल्कुल साफ थीं; उनके लिए स्काउट एक भाई की तरह था। जैसे ही एक पुरुष ने उन सीमाओं को लांघा और अपने प्यार का इजहार किया, समाज ने अपना दोहरा रवैया दिखाते हुए सारा दोष महिला पर मढ़ दिया।"

टीम ने लगाया चरित्र हनन का आरोप

लव गिल की टीम का कहना है कि 'वीकेंड का वार' के इस एपिसोड में उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने लिखा, "आज रात, लव गिल सिर्फ चुपचाप खड़ी नहीं रहीं; बल्कि उन्होंने सबके सामने अपने चरित्र पर लगे लांछन को देखा। उन्हें सुना जाना चाहिए था, उनका सम्मान होना चाहिए था और उन्हें सुरक्षित रखा जाना चाहिए था। इसके बजाय, उन्हें अपमानित किया गया। किसी भी महिला को किसी पुरुष के फैसलों की कीमत नहीं चुकानी पड़नी चाहिए। किसी भी परिवार को अपने बच्चे को इस तरह टूटते हुए नहीं देखना पड़ना चाहिए। लव गिल को हमदर्दी मिलनी चाहिए थी, न कि क्रूरता। उन्हें न्याय मिलना चाहिए था, न कि उनके चरित्र पर कीचड़ उछाला जाना चाहिए था।"

काम्या पंजाबी ने भी लव गिल का किया बचाव 

अभिनेत्री और *बिग बॉस* की पूर्व कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी, लव गिल के बचाव में सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि अगर कोई रिश्ता सच में सच्चा हो, तो इंसान उसे खत्म नहीं करता, बल्कि कुछ सीमाएं (बाउंड्री) तय करता है। अपने पार्टनर को बचाने के लिए किसी दूसरी महिला पर 'मैनिपुलेशन' (हेरफेर) का आरोप लगाना बहुत ही घटिया बात है और यह एक संकीर्ण सोच को दिखाता है। अपने बंदे को बचाने के लिए किसी दूसरी महिला को नीचा दिखाना बंद करें; इसके बजाय, *उसे* (अपने पार्टनर को) जिम्मेदार ठहराएं!

मनु पंजाबी ने कशवी से पूछे तीखे सवाल

बिग बॉस सीजन 10 के तीसरे रनर-अप मनु पंजाबी ने लव गिल पर सवाल उठाने के लिए कशवी की आलोचना की है। एक वीडियो में उन्होंने कहा कि कशवी को यह मुद्दा अपने बॉयफ्रेंड के साथ सुलझाना चाहिए था, न कि किसी दूसरी महिला के चरित्र पर सवाल उठाने चाहिए थे।

ये भी पढ़ेंः- श्रेया-अरिजीत की जादुई आवाज में 'रामायण' का नया सॉन्ग 'मंगल रंग' रिलीज, राम-सिया के विवाह की दिखी झलक

अन्य प्रमुख खबरें