Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार, कोटा पुलिस ने ट्रेन से दबोचा

खबर सार :-

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई पुलिस को उनकी लास्ट लोकेशन अंधेरी रेलवे स्टेशन की मिली थी। यहीं से तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली आने वाली ट्रेन में सवारो होकर भाग गए थे। कोटा सिटी पुलिस ने भी पुष्टि की है कि तीनों शूटर गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

खबर विस्तार : -

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने राजस्थान के कोटा में तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों मुंबई से दिल्ली जा रहे थे। मुंबई पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कोटा पुलिस ने तीनों आरोपियों को ट्रेन में ही धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में दो मुख्य हमलावर शामिल हैं, जबकि एक संदिग्ध नाबालिग है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर, राजस्थान एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोटा सिटी पुलिस की एक संयुक्त टीम ने इन तीनों शूटरों को पकड़ा है। खबरों के मुताबिक, ये तीनों संदिग्ध पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे, तभी एक संयुक्त पुलिस ऑपरेशन के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कैसे पकड़े गए शूटर 

दरअसल मुंबई में रविवार को टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के बाद, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान शक हुआ कि वे राजस्थान में छिपे हो सकते हैं। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और पड़ोसी राज्यों की पुलिस को आरोपियों के ठिकाने के बारे में सूचित किया। बाद में, तीनों आरोपियों को कोटा में रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि ये तीनों ट्रेन से सफर कर रहे थे। कोटा पुलिस ने मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया। 

इससे पहले, कोटा के रेलवे कॉलोनी इलाके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। माना जा रहा था कि वे इस घटना में शामिल लोगों के पुराने साथी थे। अब, पुलिस ने गोलीबारी करने वाले तीनों शूटरों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। यह पुष्टि हो गई है कि पकड़े गए तीन लोगों में से दो वही हमलावर हैं, जिन्होंने रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाई थीं। फिलहाल कोटा पुलिस इन तीनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ेंः- अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक से आए थे हमलावर, मुंबई में हड़कंप

दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला आरोपी

मुंबई पुलिस के अनुसार, टाइगर पर गोली चलाने वाली तीनों आरोपियों की पहचान भी उजागर हो गई है। इनमें दो हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं। जबकि एक बिहार का रहने वाला है। एक शूटर का नाम फूल सिंह है वह 17 साल का है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। जबकि शूटर रेहान भी सोनीपत का रहने वाला है। इसके अलावा तीसरा संदिग्ध बिहार के बेगूसराय जिले के पिपराइ गांव का रहने वाला है।

रविवार शाम 7 बजे हुआ था टाइगर पर हमला

गौरतलब है कि रविवार 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर गोलीबारी हुई थी। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने गाड़ी पर 7 राउंड गोलियां चलाईं और फिर वहां से भाग गए। हालांकि इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए लेकिन उनका ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया। फोरेंसिक जांच से पता चला कि इस घटना में देसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। इस घटना के बाद, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उन्होंने CCTV फुटेज, फोरेंसिक सबूतों और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। यह मामला क्राइम ब्रांच को भी सौंप दिया गया।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले कि जिम्मेदारी

 इस बीच, सोशल मीडिया पर 'अनिल पंडित' नाम के एक अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई है। इसके अलावा, एक ऑडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें खुद को 'अनिल पंडित' बताने वाला एक व्यक्ति जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताता है। इस घटना की जिम्मेदारी लेता है। उसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी धमकी दी है।

ये भी पढ़ेंः- बिश्नोई गैंग ने ली एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी, बाइक सवारों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

अन्य प्रमुख खबरें