अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनिया बनेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन, शादी की तारीख आई सामने
खबर सार :-
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की तारीख सामने आ गई है। हाल ही में उनके माता-पिता, कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी मुलाकात की और दोनों के वेडिंग रिसेप्शन शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
खबर विस्तार : -
Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन और साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों की शादी की तारीख भी सामने आई गई है। अनिरुद्ध-काव्या की शादी ग्रीस में होगी जबकि चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया आएगा। जिसमें फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होगी। इस शादी की खबर की पुष्टि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के कार्यालय ने की है।
काव्या-अनिरुद्ध की शादी की डेट आई सामने
मिली जानकारी के मुताबिक सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर और 11 नवंबर को ग्रीस में शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी के बाद उनका 21 नवंबर को चेन्नई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए तमिलनाडु की राजधानी के एक फाइव-स्टार होटल को चुना गया है। पहले खबरें थीं कि रिसेप्शन 14 नवंबर को होगा, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। अगर ये खबरें सच हैं, तो यह शादी साल के सबसे बड़े सेलिब्रिटी इवेंट्स में से एक होगी। हालांकि, अनिरुद्ध और काव्या में से किसी ने भी अपनी शादी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ेंः- बॉक्स ऑफिस पर 'रजनीकांत' का स्वैग बरकरार ! Jailer 2 ने पहले ही दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
तेलंगाना के सीएम ने की पोस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। दोनों ने मुख्यमंत्री को अपनी बेटी काव्या मारन के शादी के रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इसके बाद तेलंगाना CM के कार्यालय ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन के शादी के रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया।" साथ ही यह भी बताया गया कि "काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा।" इसी साथ ही महीनों से चल रही उनकी शादी की अफवाहों पर विराम लग गया।
Sun Group Chairman Shri Kalanithi Maran and his wife, Smt. Kavery Maran, met Hon’ble Chief Minister Shri A. Revanth Reddy at his residence in Jubilee Hills and invited him to the wedding reception of their daughter, Kavya Maran. The wedding reception of Kavya Maran and Anirudh Ravichander is scheduled to be held in Chennai on November 21. #KalanithiMaran #KavyaMaran
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) October 16, 2026
2025 में डेटिंग की खबरें आई थी सामने
बता दें कि अनिरुद्ध और काव्या मारन की डेटिंग की अफवाहें पिछले साल से ही चल रही हैं। हालांकि, इन अफवाहों की न तो कभी पुष्टि की और न ही उन्होंने इनका खंडन किया। उनके बीच अफेयर की चर्चाओं को तब और हवा मिली, जब जून 2025 में रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि वे लगभग एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनके परिवारों के बीच उनकी शादी को लेकर बातचीत चल रही है।
दोनों के डेट करने की खबरें पहली बार 2025 में सामने आई थीं, जिनमें दावा किया गया था कि वे एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि, इन खबरों की न तो कभी उन्होंने पुष्टि की और न ही कभी इनका खंडन किया। इस बीच, 2025 में ही उनकी शादी को लेकर अफवाहें भी सामने आई थीं। मगर कंपोजर ने इन खबरों से हमेशा इनकार किया। वहीं, काव्या ने भी चुप्पी साधे रखी।
कौन है कव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर
अनिरुद्ध रविचंदर दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के एक जाने-माने संगीतकार और गायक हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपनी पहचान बना ली थी। उन्हें 2012 में आई फिल्म '3' के गाने "कोलावेरी डी" से पूरे देश में लोकप्रियता मिली। अनिरुद्ध ने 'जेलर', 'जवान' और 'विक्रम' जैसी फिल्मों में अपने संगीत के लिए भी काफी ध्यान आकर्षित किया है। इसके अलावा, रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म 'जेलर 2' का म्यूजिक इन्होंने ही दिया है। इतना ही नहीं वह शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' के म्यूजिक की जिम्मेदारी भी इन्हीं को ही दी गई है।
काव्या मारन की बात करें तो वह सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं। वह IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO है। काव्या को अक्सर IPL मैचों में देखा जाता है। मैचों के दौरान उनकी प्रतिक्रियाएं अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लेती हैं, जिससे वह कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी लोकप्रिय हो गई हैं। क्रिकेट टूर्नामेंटों के दौरान उनके इर्द-गिर्द काफी चर्चा होने के बावजूद, काव्या आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं।
ये भी पढ़ेंः- अभिनेता इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10