Ashok Sharma: किसान के बेटे ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, 150 की रफ्तार से IPL में मचाई थी सनसनी

खबर सार :-

Ashok Sharma India T20I Debut: IPL 2026 में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से प्रभावित करने वाले तेज़ गेंदबाज अशोक शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है। टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ पहले T20I मैच में अशोक को डेब्यू का मौका दिया।
Ashok Sharma: किसान के बेटे ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, 150 की रफ्तार से IPL में मचाई थी सनसनी

खबर विस्तार : -

Ashok Sharma India T20I Debut:  भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM 1st T20 ) के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं। अशोक शर्मा जिम्बाब्वे में भारत के लिए टी20 डेब्यू करने वाले 23वें खिलाड़ी बन गए हैं। भारत ने इस मैच के लिए तीन तेज़ गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है। अशोक शर्मा ने IPL 2026 में अपनी रफ़्तार से सुर्खियां बटोरी थीं।

कौन हैं अशोक शर्मा 

टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे Ashok Sharma राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। 24 साल के अशोक का जन्म जयपुर के पास रामपुरा नाम के एक छोटे से गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। वह उनका एक बड़ा भाई भी है। हालांकि, उनके लिए क्रिकेट का सफर आसान नहीं था। उनके पिता किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे अशोक के क्रिकेट करियर का खर्च उठा सकें। लेकिन उनके बड़े भाई अक्षय शर्मा ने अशोक के करियर को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए अपने सपनों का त्याग कर दिया। वहीं अपने बड़े भाई के सपनों को पूरा करते हुए, अशोक आज टीम इंडिया की जर्सी पहनकर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया।

150 की रफ्तार से गेंदबाजी कर IPL में मचाई थी सनसनी

अशोक शर्मा के डेब्यू के साथ ही भारतीय क्रिकेट को एक और तेज गेंदबाज मिल गया है। अशोक ने कुछ महीने पहले ही IPL 2026 में अपनी रफ़्तार से बल्लेबाजों में दहशत लाने अशोक अब भारतीय जर्सी पहनकर मैदान पर उतर रहे हैं। 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज़्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता और सटीक लाइन-लेंथ ने IPL फ़्रैंचाइजी को भी प्रभावित किया था। 

उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 154.2 km/h की रफ़्तार से गेंद फेंकी, जो पूरे IPL 2026 सीजन की सबसे तेज गेंद थी। अपने पहले IPL सीजन में, उन्होंने 6 मैचों में 6 विकेट लिए और अपनी जबरदस्त रफ़्तार से अपनी अलग पहचान बनाई। अशोक ने सबसे पहले 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे, जिन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट लिए थे। 

India vs Zimbabwe की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई,अशोक शर्मा, मयंक यादव,  प्रिंस यादव।

जिम्बाब्वे: बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, ब्लेसिंग मुज़राबानी, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा।

FAQ... 

1- कौन है अशोक शर्मा

अशोक शर्मा में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है। वह 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज़्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

2- हरारे स्पोर्ट्स क्लब में कैसा है भारत का रिकॉर्ड

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया ने अब तक जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 9 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है।

3- जिम्बाब्वे के खिलाफ कौन से तीन खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, अशोक शर्मा के डेब्यू की संभावना है। हालांकि पहले मैच में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को डेब्यू करने का मौका मिला है।

ये भी पढ़ेंः- IND vs ZIM: टीम इंडिया के लिए मनहूस है हरारे ? ज‍िम्बाब्वे ने तीन बार इसी मैदान पर भारतीय 'धुरंधरों' को चटाई है धूल

अन्य प्रमुख खबरें