IND vs ZIM: टीम इंडिया के लिए अनलकी रहा है हरारे, इसी मैदान पर भारत को तीन बार हरा चुका है जिम्बाब्वे
खबर सार :-
IND vs ZIM T20 Harare Record: भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज़ खेलने के लिए तैयार है। पहला मैच 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस देश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। हालांकि टीम इंडिया हरारे में तीन मैच हारे हैं।
खबर विस्तार : -
IND vs ZIM 1st T20, India Harare Record: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच 25 और 26 जुलाई को होगा। सीरीज के तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेले जाएंगे। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर इस सीरीज में दबाव होगा। खासकर पिछली दो सीरीज में मिली हार के बाद। श्रेयस को अभी भी कप्तान के तौर पर अपनी पहली टी20 इंटरनेशनल जीत का इंतजार है, सीरीज जीतना तो दूर की बात है। देखना होगा कि क्या उन्हें जिम्बाब्वे में वह जीत मिल पाती है या नहीं। हालांकि हरारे का मैदान टीम इंडिया के लिए मनहूस रहा है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो India vs Zimbabwe के बीच T20 इतिहास को देखें तो दोनों टीमें कुल 14 मैच खेले गए है। जिसमें भारतीय टीम ने 11 बार जीत हासिल की है, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 बार जीत दर्ज की है। इस तरह भारत आगे है। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों हार हरारे में ही मिलीं, और तीनों ही बार लक्ष्य का पीछा करते हुए हार का सामना करना पड़ा, जो चिंताजनक है।
भारत ने पिछली बार 2024 जिम्बाब्वे का दौरा किया था। तब, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, नई नवेली भारतीय टीम पहला मैच 13 रन से हार गई थी, लेकिन उसके बाद लगातार चार मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। इस बार भी हालात लगभग वैसे ही हैं। बस फर्क़ इतना है कि भारतीय टीम अपनी पिछली दो सीरीज हारने के बाद यहां आई है। अब टीम इंडिया के पास पिछली हार को भुलाकर नई शुरुआत करने का मौका होगा।
टीम इंडिया के लिए क्या मनहूस है हरारे का मैदान
भारतीय टीम ने अब तक जिम्बाब्वे में कुल 12 टी20 मैच खेले हैं। भारत ने इनमें से 9 मैच जीते हैं और तीन में हार का सामना किया है। अपने पिछले दौरे 2024 में शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया हरारे में सीरीज का पहला ही मैच हार गई थी। हालांकि, उन्होंने वापसी करते हुए अगले चार मैच जीते और सीरीज 4-1 से अपने नाम की।
इससे पहले 2016 एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने यहां T20 सीरीज 2-1 से जीती। हालांकि इस दौरे पर टीम इंडिया को एक बार रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में ज़िम्बाब्वे ने 170/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में, भारत अपने 20 ओवरों में सिर्फ 168/6 रन ही बना सका और 2 रन से मैच हार गया था।
इससे पहले, 2015 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली भारतीय टीम दो मैचों की टी20 सीरीज नहीं जीत पाई थी, जो 1-1 से ड्रॉ रही। 2010 में सुरेश रैना की कप्तानी में भारत ने पहली बार टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा किया था और उसे 2-0 से जीता था। यानी साफ है कि टीम इंडिया को जिम्बाब्वे से तीनों हार हरारे के मैदान पर ही मिली है। इस बार सीरीज के तीनों ही मैच भी हरारे में हैं। यानी टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा।
Prep complete ✅#TeamIndia are matchday ready in Harare ????#ZIMvIND pic.twitter.com/WSylD9f2vp
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 कब-कहां और कैसे देखें
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला T20 मैच गुरुवार, 23 जुलाई को खेला जाएगा। मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा; जबकि टॉस आधे घंटे पहले, शाम 4:00 बजे होगा।
IND vs ZIM T20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतः अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे,अशोक शर्मा, यश ठाकुर, सुर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई और मयंक यादव।
जिम्बाब्वेः ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी और मिल्टन शुम्बा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स।
ये भी पढ़ेंः- इन दोनों ऐप पर Cricket Fans नहीं देख पाएंगे India-Zimbabwe T20 Series के मैच, जानें... किस ऐप पर देख पाएंगे लाइव प्रसारण
अन्य प्रमुख खबरें
-
गॉल में श्रीलंका के खिलाफ 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी इंडिया
2026-08-14
-
BAN vs AUS: डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा
2026-08-14
-
मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि
2026-08-13
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 रनों पर सिमटी, हसन महमूद ने लिए 6 विकेट
2026-08-13
-
AFG vs IRE 4th odi: सेदिकुल्लाह अटल और जादरान का धमाकेदार शतक
2026-08-12
-
दिल्ली में अफगानिस्तान की मेजबानी में भारत खेलेगा टी20 सीरीज
2026-08-12
-
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को राहत, शान मसूद ने शुरू किया अभ्यास
2026-08-12
-
रेप केस में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज अभिषेक पोरेल गिरफ्तार
2026-08-11
-
World Cup 2027 के लिए भारत-अफगानिस्तान समेत 10 टीमों ने किया क्वालीफाई
2026-08-11
-
Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
2026-08-10
-
IND vs SL: चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान टीम में शामिल
2026-08-09
-
IND vs SL: सिराज ने तीन छक्के लगाकर टीम इंडिया को दिलाई जीत
2026-08-09
-
IND vs SL: साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर
2026-08-08
-
IRE vs AFG: आयलैंड पर अफगानिस्तान की बड़ी जीत, राशिद खान ने लिए 6 विकेट
2026-08-08
-
IND vs SL XI : श्रीलंका ने पहले दिन 8 विकेट पर बनाए 363 रन
2026-08-08