इन दोनों ऐप पर Cricket Fans नहीं देख पाएंगे India-Zimbabwe T20 Series के मैच, जानें... किस ऐप पर देख पाएंगे लाइव प्रसारण
खबर सार :-
टीम इंडिया 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने जिम्बाब्वे पहुंच गई है। दर्शक इस सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण जियोस्टार व सोनी लिव एप पर नहीं देख पाएंगे। टीवी पर डीडी स्पोटर््स और मोबाइल पर दर्शक इन मैचों का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स व फैन कोड एप पर देख सकेंगे।
खबर विस्तार : -
IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। आईपीएल के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया को सीरीज से हाथ धोना पड़ा। अब टीम इंडिया आयरलैंड व इंग्लैंड के निराशाजनक दौरे को भूलकर जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। आयरलैंड के साथ 2 मैचों की टी20 सीरीज में जहां टीम इंडिया का सूपड़ा साफ हो गया था तो वहीं इंग्लैंड के साथ खेली गई टी20 और वनडे सीरीज में भी इंडियन टीम को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड में भारतीय टीम को सिर्फ एक मैच में जीत नशीब हुई। हालांकि, अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर सीरीज जीतने की नियत से उतरेगी।
श्रेयस अय्यर को टी20 में पहली जीत का इंतजार
टी20 में कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे। सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को एक भी मैच नहीं जीता पाए हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस को अब इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, दर्शकों के लिए इस सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण देखने सम्बंधी बड़ा अपडेट आया है। यह अपडेट दर्शकों के लिए सिरदर्द पैदा करने वाला है। इंडिया और जिम्बाब्वे की टी20 सीरीज के मैच दर्शक न तो जियोस्टार पर लाइव देख पाएंगे, और न ही सोनी लिव एप पर देख पाएंगे। इन दोनों ऐप पर इस सीरीज के मैच लाइव नहीं प्रसारित किए जाएंगे।
दर्शक किस ऐप पर देख पाएंगे लाइव मैच
इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के मैच दर्शक मोबाइल पर Unite8 Sports (यूनाइट8 स्पोर्ट्स) पर देख सकेंगे। यह ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का एप है। इस एप पर ही 2026 फीफा वर्ल्ड कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी। दर्शक इस सीरीज के लाइव मैच फैन कोड एप पर भी देख सकेंगे। हालांकि, दर्शक इन दोनों ऐप पर मैच का लाइव प्रसारण तभी देख सकेंगे जब ऐप का सब्सक्रिप्शन लेंगे। वहीं, फ्री में इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के मैच का आनंद दर्शक टीवी पर उठा सकेंगे। डीडी स्पोर्ट्स पर टी20 सीरीज के मैचों का प्रसारण होगा। यहां पर इन मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते है।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई
जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रियान बर्ल, बेन कर्रन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी और मिल्टन शुंबा
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17
-
IND vs SL Test: टीम इंडिया की पहली पारी 462 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
IND vs SL 1st Test: पडिक्कल ने ठोके 167 रन, भारत ने बनाया विशाल स्कोर
2026-08-16
-
BAN vs AUS 1st Test: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास
2026-08-16
-
यूपी के गांवों में छिपी हैं प्रतिभाएं, ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा काम: संजय कपूर
2026-08-15
-
IND vs SL: भारत 600 टेस्ट खेलने वाला बना दुनिया का तीसरा देश
2026-08-15
-
गॉल में श्रीलंका के खिलाफ 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी इंडिया
2026-08-14
-
BAN vs AUS: डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा
2026-08-14
-
मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि
2026-08-13
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 रनों पर सिमटी, हसन महमूद ने लिए 6 विकेट
2026-08-13
-
AFG vs IRE 4th odi: सेदिकुल्लाह अटल और जादरान का धमाकेदार शतक
2026-08-12
-
दिल्ली में अफगानिस्तान की मेजबानी में भारत खेलेगा टी20 सीरीज
2026-08-12
-
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को राहत, शान मसूद ने शुरू किया अभ्यास
2026-08-12