संजू के बाद केएल राहुल के साथ अन्याय... गौतम गंभीर पर भड़का यह दिग्गज, निर्णयों पर उठाए सवाल
खबर सार :-
Srikkanth slams Gautam Gambhir: कृष्णमाचारी श्रीकांत इस बात से नाखुश हैं कि केएल राहुल को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है। विकेटकीपर-बल्लेबाज राहुल ने इंग्लैंड में दो वनडे मैच खेले।
खबर विस्तार : -
Srikkanth slams Gautam Gambhir: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 और ODI सीरीज में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम तीन मैचों की सीरीज 1-2 से हार गई। इस हार के बाद, पूर्व चीफ सेलेक्टर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की। खास तौर पर केएल राहुल (kl rahul) की बैटिंग पोजिशन पर सवाल उठाए और कहा कि टीम मैनेजमेंट उनके साथ नाइंसाफी कर रहा है।
क्या राहुल छठे या सातवें नंबर के बल्लेबाज हैं
अपने YouTube चैनल पर, श्रीकांत ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की तैयारियों पर भी सवाल उठाए साथ ही प्लेइंग XI में बार-बार किए जा रहे बदलावों की भी आलोचना की है। पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज ने लॉर्ड्स में रन-चेज के दौरान भारत के बैटिंग ऑर्डर की भी तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि KL राहुल को छठे नंबर पर भेजने के बजाय बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजा जाना चाहिए था।
श्रीकांत (kris srikkanth) ने कहा, "इतने बड़े टारगेट का पीछा करते हुए राहुल को छठे नंबर पर भेजना समझ से परे है।" उन्होंने कहा, "क्या कोई 387 रन के टारगेट का पीछा करते हुए केएल राहुल को छठे नंबर पर भेजता है? इस खिलाड़ी ने मुश्किल रन-चेज़ में भारत को कई मैच जिताए हैं। क्या राहुल छठे या सातवें नंबर के बल्लेबाज हैं?"
संजू-वैभव के बाद राहुल के साथ नाइंसाफी
गंभीर पर निशाना साधते हुए श्रीकांत ने कहा कि राहुल के साथ भी वही किया जा रहा है जो पहले संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ किया गया था। उन्होंने कहा, "जैसे आपने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के करियर को नुकसान पहुंचाया, वैसे ही अब आप केएल राहुल के साथ भी कर रहे हैं। यह उनके साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी है। मैच के बाद उनकी बॉडी लैंग्वेज से भी लग रहा था कि वह घबराए हुए खिलाड़ी हैं।"
श्रीकांत ने गंभीर की आलोचना करते हुए कहा कि जैसे उन्होंने पहले संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के करियर को नुकसान पहुंचाया था, वैसे ही अब वह केएल राहुल के साथ भी कर रहे हैं। "क्या राहुल नंबर 6 या 7 के बल्लेबाज हैं? यह उनके साथ सरासर नाइंसाफ़ी है। कल उनकी बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि वह घबराए हुए हैं।"
राहुल को नंबर-4 पर भेजना था
श्रीकांत ने कहा कि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली का साथ देने के लिए राहुल सबसे सही खिलाड़ी थे, न कि तब क्रीज पर आना जब जरूरी रन रेट पहुंच से बाहर हो चुका था। भारत को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो जोस बटलर जैसा रोल निभा सके। यह वह समय था जब किशन और श्रेयस अय्यर जल्दी आउट हो गए थे।
उन्होंने कहा अगर राहुल नंबर 4 पर आते, तो वह विराट कोहली का अच्छे से साथ दे सकते थे, जैसा उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप के दौरान कई बार किया था। राहुल आसानी से स्कोरिंग रेट बढ़ा सकते हैं। इसके बजाय, उन्हें तब बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया जब मैच लगभग खत्म हो चुका था। जब हर ओवर में 15 रन की जरूरत थी, तो वह अक्षर पटेल के साथ मिलकर मैच कैसे जीत सकते थे?
ये भी पढ़ेंः- ENG vs IND 3rd ODI: लॉर्ड्स के मैदान पर उतरते ही रोहित-कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली जोड़ी
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
CPL 2026: दासुन शनाका की ऐतिहासिक पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
2026-09-04
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03
-
चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया
2026-09-03
-
Pakistan vs Thailand: एशिया कप में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान
2026-09-02
-
SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से रौंदा
2026-09-01
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित
2026-09-01
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31