ENG vs IND 3rd ODI: लॉर्ड्स के मैदान पर उतरते ही रोहित-कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली जोड़ी
खबर सार :-
Rohit-Virat 400 International Matches: लॉर्ड्स ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रोहित-विराट की जोड़ी एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है।
खबर विस्तार : -
Rohit Sharma-Virat Kohli 400 International Matches: भारत और इंग्लैंड (ENG vs IND 3rd ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस निर्णायक मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। वहीं अंतिम मैच की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा जैसे ही विराट के साथ मैदान पर कदम रखा वैसे ही RO-KO की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। इसी के साथ विराट-रोहित की जोड़ी भारत के लिए सबसे अधिक ,मैच खेलने वाली जोड़ी बन गई हैं। यह दोनों दिग्गज एक साथ 400वां इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं।
RO-KO की जोड़ी ने सचिन-द्रविड़ को छोड़ा पीछे
विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने अपना 400वां इंटरनेशनल क्रिकेट मैच एक साथ खेला और इस खास लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की पार्टनरशिप को पीछे छोड़ दिया। सचिन और द्रविड़ ने भारत के लिए कुल मिलाकर 391 मैच खेले थे। सबसे सफल पार्टनरशिप की बात करें तो रोहित और विराट छठे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की जोड़ी है, जिन्होंने एक साथ 550 इंटरनेशनल मैच खेले।
Another massive feat for an ???????????????????????? ???????????? ????#TeamIndia greats Rohit Sharma and Virat Kohli become the first Indian pair to play 4️⃣0️⃣0️⃣ international matches together ????
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#ENGvIND | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/5k39JCxb4S
एक साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी
- कुमार संगकारा -महेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 550
- महेला जयवर्धने-तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) – 426
- कुमार संगकारा-तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) – 418
- सनथ जयसूर्या-मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 408
- मार्क बाउचर-जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 407
- रोहित शर्मा-विराट कोहली (भारत) – 400
- सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ (भारत) – 391
- चमिंडा वास-सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 391
सबसे ज्यादा एक साथ मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी
- रोहित शर्मा- विराट कोहली- 400
- सचिन तेंदुलकर-राहुल ट्रविड़-391
- राहुल ट्रविड़-सौरव गांगुली-369
- सचिन तेंदुलकर-अनिल कुंबले-367
- सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली-341
- विराट कोहली- रवींद्र जड़ेजा-309
भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम मुकाबला
भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे अंतिम मैच की बात करें तो यह बेहद रोमांचक मुकाबला हो सकता है। तीन मैचों की ODI सीरीज़ में भारत और इंग्लैंड 1-1 से बराबरी पर हैं। भारतीय टीम ने पहला मैच 6 विकेट से जीता था, जबकि इंग्लैंड ने दूसरा मैच 4 विकेट से जीतकर सीरीज बराबर कर ली। जो टीम लॉर्ड्स ODI जीतेगी, वही सीरीज अपने नाम करेगी। सबकी नजरें भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर होंगी। वह सीरीज के पिछले दोनों मैचों में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड के लिए पिछले दोनों मैचों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले जो रूट को रोकना भारतीय गेंदबाजों के लिए एक चुनौती होगी। रूट ने दूसरे ODI में 99 रनों की नाबाद पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी।
बुमराह टीम से बाहर
वहीं इस निर्णायक मैच से जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे है। उनका बाहर रहना भारतीय टीम के लिए बड़े झटके से कम नहीं है। उनकी गैरमौजूदगी में युवा गेंदबाजों पर टीम को जीत दिलाने का दारोमदार होगा। घुटने की चोट के कारण बुमराह नहीं खेल रहे हैं। टीम इंडिया केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप के साथ मैदान पर उतरी है।
ENG vs IND 3rd ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन,केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।
इंग्लैंड : जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टोंग, विल जैक्स, गस एटकिंसन।
ये भी पढ़ेंः- Mohammad Nawaz: डोपिंग टेस्ट में फंसे पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज, ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध
अन्य प्रमुख खबरें
-
India vs West Indies 5वें टी20 मैच पर बारिश का साया
2026-10-17
-
क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के कप्तान, भुवनेश्वर कुमार की वजह से चमकी किस्मत
2026-10-17
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11