Mohammad Nawaz: डोपिंग टेस्ट में फंसे पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज, ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध
खबर सार :-
Mohammad Nawaz Doping Test: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज़ पर ICC एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के लिए तीन महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।
खबर विस्तार : -
Mohammad Nawaz Doping Test: पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज़ को ICC एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बाद तीन महीने के लिए बैन कर दिया गया है। उन्होंने आरोप स्वीकार कर लिया है और नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े इलाज के प्रोग्राम में शामिल होने पर सहमति जताई है, जिसके बाद उनकी प्रतिबंध अवधि में राहत दी जाएगी।
ICC के अनुसार, 32 वर्षीय नवाज़ का डोपिंग टेस्ट 7 फरवरी, 2026 को कोलंबो, श्रीलंका में खेले गए ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप मैच के बाद किया गया था। यह मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला गया था। जांच में उनके नमूने में कार्बोक्सी-टीएचसी नामक प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया, जिसे आईसीसी एंटी-डोपिंग संहिता के तहत 'सब्सटेंस ऑफ एब्यूज' की श्रेणी में रखा गया है।
नवाज ने स्वीकार किया अपराध
नियमों के उल्लंघन को स्वीकार करते हुए, मोहम्मद नवाज़ (Mohammad Nawaz) ने साबित किया कि उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान उस पदार्थ का सेवन नहीं किया था और इसका उनके खेल प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। नतीजतन, ICC ने उन पर तीन महीने का बैन लगाया। यह बैन 1 मई, 2026 से प्रभावी माना जाएगा जिस दिन उन्होंने स्वेच्छा से प्रोविज़नल सस्पेंशन स्वीकार किया था।
इलाज का प्रोग्राम पूरा होने पर कम होगा बैन
ICC ने कहा कि अगर नवाज़ नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े इलाज के तय प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो उनके बैन की अवधि तीन महीने से घटाकर एक महीना कर दी जाएगी। चूंकि नवाज़ पहले ही लगभग ढाई महीने का सस्पेंशन झेल चुके हैं, इसलिए इलाज का प्रोग्राम पूरा होने पर उन्हें कोई अतिरिक्त बैन नहीं झेलना होगा। उनका प्रोविज़नल सस्पेंशन भी हटा दिया गया है।
मैच के रिकॉर्ड भी किए गए रद्द
ICC एंटी-डोपिंग कोड के प्रावधानों के अनुसार, मोहम्मद नवाज़ के व्यक्तिगत रिकॉर्ड जिनमें 7 फरवरी, 2026 को नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उनके प्रदर्शन के साथ-साथ 1 मई, 2026 तक खेले गए सभी मैच शामिल हैं को रद्द घोषित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः- रोहित शर्मा का रिटायरमेंट पक्का ? लॉर्ड्स वनडे 'हिटमैन' का हो सकता है आखिरी मैच
अन्य प्रमुख खबरें
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08