'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण जौहर के सवाल पर सलमान खान ने दिया करारा जवाब
खबर सार :-
Koffee with Karan New Promo: सलमान खान आखिरी बार करण जौहर के शो में नज़र आने वाले हैं, और उन्होंने उसी जोशीले अंदाज में शुरुआत की जिसे सुपरस्टार के फ़ैन्स बहुत पसंद करते हैं। करण ने सलमान के साथ हर तरह की बातें कीं
खबर विस्तार : -
Koffee with Karan New Promo: मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर बॉलीवुड सितारों के राज खोलने लौट रहे हैं। उनके बहुचर्चित कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'कॉफी विद करण' का नौवां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। करण की माने तो यह उनका अंतिम शो होगा। जिसे जबरदस्त तरीके से खत्म करना चाहते हैं। 'कॉफी विद करण' के फाइनल सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।
शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें करण ने सलमान से कई सारे ऐसे सवाल पूछे हैं जिनकी वजह से पिछली बार सनसनी मच गई थी। दरअसल शो के नया प्रोमो वीडियो में करण जौहर ने सलमान से वही 13 साल पुराना सवाल दोहराया: "क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?" हालांकि सलमान ने सीधा जवाब देने के बाजाए मजाकिया लहजे में कहा, "कंट्रोल, भाई, कंट्रोल।"
शो के मेकर्स ने जारी किया प्रोमो वीडियो
बता दें कि मंगलवार को शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया जिसमें सलमान खान फाइनल सीजन की शुरुआत करते दिख रहे हैं। प्रोमो में करण जौहर ने सलमान का स्वागत करते हुए कहा, ''एक समझदार इंसान ने कभी कहा था, 'इट्स डन ब्रो।' तो, मेरे फाइनल सीजन की शुरुआत करने के लिए उस शख्स यानी सलमान खान से बेहतर कौन हो सकता है?" करण का यह बयान सलमान के उस वायरल वन-लाइनर की ओर इशारा था जो उन्होंने सोनम वांगचुक के बारे में इस्तेमाल किया था। वह टिप्पणी जुलाई में अनियमितताओं और 2026 NEET पेपर लीक को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच चर्चा में आई थी।
ये भी पढ़ेंः- बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने मचाया गदर, आम्रपाली से हुई तीखी बहस, अरिश्फा के तेवर देख हर कोई हैरान
करण ने दोहराया पुराना सवाल
बातचीत के दौरान, करण ने एक पुराना सवाल दोहराया और पूछा कि क्या वह अभी भी वर्जिन हैं; जवाब में सलमान ने मजाकिया अंदाज में कंट्रोल करो भाई । यह पिछले सीजन जैसा नहीं है जब तुमने हम सभी को 'कॉफी विद करण' के लिए बुलाया था।" सलमान ने तंज करते हुए कहा क्या करण शो में सितारों को यह कहकर बुला रहे हैं कि यह उनका "आखिरी सीजन" है। जब करण ने जोर देकर कहा कि वह सच में वापस नहीं आएंगे, तो सलमान ने कुछ कुछ होता है का एक डायलॉग दोहराया और कहा, "करण, तुसी ना जाओ ।" इसके बाद, सलमान ने अपने खास अंदाज में मजाक करते हुए कहा, " 'कॉफी विद करण' के बाद, अब 'कॉफी विद सलमान' है।"
करण ने सलमान के लुक पर भी की टिप्पणी
प्रोमो में, करण ने सलमान के बदले हुए लुक पर भी टिप्पणी की और कहा, "आप बहुत अलग दिख रहे हैं।" "ज्यादा शांत हो गए हो।" इस पर सलमान ने जवाब दिया, "अब मेरे लिए उस सलाह पर अमल करने का समय आ गया है जो मैंने दूसरों को दी है।" जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, करण ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर के बारे में सलमान की पिछली टिप्पणियों का जिक्र किया। सलमान ने मजाक में कहा, "अगर कभी मेरी मुलाकात उस व्यक्ति से हो जाए जिसने अपने फोन पर वह वीडियो रिकॉर्ड किया था..." हालांकि, प्रोमो में यह बयान अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे बातचीत को लेकर उत्सुकता बढ़ गई।
2004 में हुई थी 'कॉफी विद करण' की शुरुआत
'कॉफी विद करण' भारत के सबसे पॉपुलर चैट शो में से एक है। 2004 में शुरू हुए इस शो में बॉलीवुड स्टार्स के साथ उनकी पर्सनल जिंदगी, रिश्तों, करियर और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत की जाती है। शो का रैपिड-फायर राउंड और बेबाक सवाल अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं।
ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज, शादी की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08