काशी में दिखी भजन, संगीत, लोकनृत्य और नृत्य-नाटिका, उत्तर और दक्षिण भारत की साझा हुईं विरासतें
खबर सार :-
काशी में दोनों क्षेत्रों की प्रस्तुतियों में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और लोक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। यहां उत्तर और दक्षिण के कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया।
खबर विस्तार : -
वाराणसी, काशी तमिल संगमम् 5.0 के उद्घाटन के अवसर पर शनिवार शाम वाराणसी के नमो घाट स्थित मुक्ताकाश प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर और दक्षिण भारत का सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत देखने को मिली। यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज और दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, तंजावुर की ओर से किया गया। काशी और तमिलनाडु के कलाकारों ने भजन, संगीत, लोकनृत्य और नृत्य-नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
यह भी पढ़ें :भोपाल में सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों का हल्ला बोल, दो घंटे हाईवे पर रहा जाम
काशी हिंदू विवि के मंच कला संकाय से संध्या का शुभारंभ
काशी के इस आयोजन में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मंच कला संकाय से किया गया। इससे जुड़े विजय कपूर और उनके समूह की भजन प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने ‘पूजा है, धरम दीन है, ईमान है गंगा’ और ‘जीवन खत्म हुआ तो जीने का ढंग आया’ जैसे भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। भक्तिमय वातावरण में चेन्नई (तमिलनाडु) की गायिका यू. ई. सिंधुजा ने अपनी मधुर गायकी से श्रोताओं को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। वहीं, संगीता तिरुपति और उनके समूह ने तमिलनाडु की पारंपरिक लोकनृत्य शैली ‘कोलाट्टम’ की आकर्षक प्रस्तुति दी।
उत्तर और दक्षिण भारत की साझा झलक दिखी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अगली प्रस्तुति में अनन्या सिंह और उनके समूह ने शिव स्तुति एवं ‘त्र्यम्बक नाद’ पर आधारित नृत्य-नाटिका में वाहवाही लूटी। इसमें कलात्मक प्रस्तुति में शिव आराधना देखाकर काशी के प्रति आध्यामिक भावना प्रफुल्लित हुई। कला के माध्यम से उत्तर और दक्षिण भारत की साझा आध्यात्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और एकात्मता के भाव प्रदर्शित हुआ। सांस्कृतिक संध्या का समापन गणानप्रकाशम और उनके समूह की ऊर्जावान प्रस्तुति ‘करुप्पसामी अट्टम’ के साथ किया गया।
विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत में एकता का संदेश
भारत कई भाषाओं, पहनाओं, के अलावा कलात्मक क्षेत्र में जगह-जगह पर भिन्न है। यहां पर परंपराएं और उत्सव के तरीकों में भी भिन्नता है। इसके बाद भी इनमें एकता की झलक दिखती है। तमिलनाडु की पारंपरिक लोकनृत्य शैली के माध्यम से कलाकारों ने वहां की लोकसंस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं की समृद्ध विविधता से दर्शकों को परिचित कराया गया। यहां पर उत्तर के कार्यक्रम में एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों से विद्यमान सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक संबंधों को नई अभिव्यक्ति दी।
एक मंच पर काफी समानताएं भी देखी गईं। संगीत, भक्ति और लोककलाओं के इस अनूठे संगम ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार कर दिया। इसके साथ ही भारत की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत में निहित एकता का सशक्त संदेश मिला। यह काशी है। यहां पर सभी देशों के लोग आते हैं। प्रदेशों के लोगों ने तो यहां पर घर बना रखे हैं। यहां पर एक भरत श्रेष्ठ भारत की झलक हमेशा दिखती है।
काशी में बसता है आध्यात्मिक चिंतन
अलग अलग बोली वाले लोग भी यहां पर रहकर अपना जीविकोपार्जन कर रहे हैं। काशी के लोग सभी का सहयोग करते हैं। आध्यात्कि और धर्मिक के साथ ही अब यह पर्यटन की ओर अग्रसर है। यहां पर रोजगार करने वाले लोगों की आय बढ गई है। घाटों और नावों पर रहने वाले इसे अच्छी तरह बता सकते हैं। हर दिन यहां बड़े पैमाने पर फूलों का कारोबार हो रहा है। यही सब भारत को एक सूत्र में बांधकर दुनिया को चकित करते हैं। वह चाहे उत्तर हो या र्दिक्षण हो, सभी जगह पर विषमता में भी समानता है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस को अब अपना बोरिया-बिस्तर समेटने का समय आ गया हैः राजनाथ सिंह
अन्य प्रमुख खबरें
-
'यामी पगलू'...आदित्य धर ने पत्नी यामी के बर्थडे पर लुटाया प्यार
2026-11-28
-
1800 करोड़ के करीब पहुंचा 'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2026-11-28
-
अमिताभ के घर और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-27
-
राजकुमार राव ने शिरडी साईं बाबा के किए दर्शन, 'स्त्री 3' पर दिया अपडेट
2026-11-27
-
Gunmaster G9 Review: इमरान -जेनेलियाॉ की जोड़ी ने जीता दिल, जानें कैसी है मूवी
2026-11-27
-
‘वृषकर्मा’ में खजाने की तलाश में दिखेंगे नागा चैतन्य, ट्रेलर रिलीज
2026-11-26
-
कौन है आरुषि निशंक? जिन्होंने चिराग संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
2026-11-25
-
शादी के नाम पर अभिनेत्री आरुषि हुईं टोल, अफवाह फैलाने वालों पर हुईं नाराज
2026-11-25
-
जेनिफर बैरेटो ने जीता 'मिस यूनिवर्स' का ताज, जानें भारतीय सुंदरी का स्थान
2026-11-25
-
अभिनेत्री सोहा अली पर्यावरण के प्रति चिंतित, मेहनत से तैयार पेड़ काट रही BMC
2026-11-24
-
देशभर के कलाकार देंगे खरगोन में प्रस्तुतियां, दो दिन के समारोह का आज होगा शुभारंभ
2026-11-24
-
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने किया भावुक पोस्ट
2026-11-24
-
रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1693 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-11-23
-
काजी तौकीर की लगी लॉटरी, अरिश्फा का भी सपना पूरा करेंगे सलमान
2026-11-23
-
उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों पर चर्चा, तीन करोड़ सब्सिडी का प्रावधान
2026-11-22