मैं सड़क निर्माण के खिलाफ नहीं, विकास के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना सही नहींः सोहा अली खान

खबर सार :-

अभिनेत्री सोहा अली खान पर्यावरण के प्रति चिंतित हैं। उनका कहना है कि लोगों की मेहनत से तैयार किए गए पेड़ बीएमसी काट रही है। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग पोस्ट कर रहे हैं।
अभिनेत्री सोहा अली पर्यावरण के प्रति चिंतित, मेहनत से तैयार पेड़ काट रही BMC

खबर विस्तार : -

मुंबई, मुंबई में वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की जानी है। यह प्रयास विकास के नाम पर किया जाना है। पिछले कुछ समय में कई जगह पर पेड़ काटने को लेकर अभिनेत्री सोहा अली खान ने पर्यावरण के प्रति चिंता जाहिर की है। सोहा अली की चिंता को बड़ी संख्या में लोग सही ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही पेड़ों की शिफ्टिंग की जाती है। उनमें बड़ी संख्या में सूख जाते हैं। 

यह भी पढ़ें :बांग्लादेश में हिंसाओं के बीच सरकार की राजनयिकों के साथ मंत्रणा, शेख हसीना ने स्वदेश आने के लिए विमान मांगा

पर्यावरण पर पड़ने वाले असर के प्रति सबका ध्यान खींचा

सोहा अली ने मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की इस कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उनका सवाल है कि यदि विकास जरूरी है, तो क्या पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर ही पूरा किया जा सकता है। मंगलवार को सोहा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया और इसमें उनका दर्द छलका। उन्होंने नाना-नानी पार्क से जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया। पेड़ों की कटाई और इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले असर के प्रति सबका ध्यान खींचा। 

जिस पार्क का जिक्र किया जा रहा है, वह 25साल पहले सिर्फ कचरे का ढेर हुआ करता था। बाद में वर्सोवा के स्थानीय लोगों ने मिलकर इस जगह की सफाई की। उनकी मेहनत से ही यहां पर पेड़ लगाए गए और हर गर्मी में उन्हें पानी देकर उनकी देखभाल की। यह पार्क बन गया। लोगों की मेहनत से धीरे-धीरे इसमें हरियाली दिखने लगी। इसी पार्क पर अब बीएमसी ने अचानक यहां पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। इसकी वजह नए वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के लिए इंटरचेंज बनाने की योजना है।

सोहा ने मुंबई में ट्रैफिक की समस्या को उजागर किया

इस पोस्ट में सोहा ने मुंबई में ट्रैफिक की समस्या को उजागर किया। वीडियो में कहा, शहर को सड़कों की जरूरत है और यहां ट्रैफिक की परेशानी भी रियल है। इनके पोस्ट में लोगों की दोहरी पीड़ा है। पहले में लोगों की मेहनत और पर्यावरण पर प्रहार है तो दूसरी ओर भीड़ में परेशान आदमी को चौड़ी सड़क न होने से जाम में परेशान होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वर्सोवा-मड ब्रिज प्रोजेक्ट से 22 किलोमीटर का सफर घटकर सिर्फ 1.5 किलोमीटर रह जाएगा।

हाईकोर्ट ने भी इस प्रोजेक्ट को जनहित से जुड़ा जरूरी काम बताया था। इसके लिए बीएमसी को 1,237 मैंग्रोव हटाने की अनुमति दी थी। सोहा ने अपना पक्ष रखा कि मैं सड़क निर्माण या विकास के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन विकास के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है। पेड़ों की कटाई को कोई उचित नहीं कह रहा है। इससे बचने के रास्ते तलाशने चाहिए। हालांकि, सड़कें बनने से लोगों का समय और ईंधन बचता है।

उनके पोस्ट से लोगों तक जानकारी पहुंची कि नाना-नानी पार्क के मामले में 184 पेड़ों को काटने और 164 पेड़ों को हटाने की योजना है। यहां पर 348 पेड़ों पर पड़ने वाला असर आम लोगों पर पड़ेगा। उन लोगों ने इनको तैयार किया है। स्थानीय निवासियों की पीड़ा का भी उनके पोस्ट में जिक्र है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। 

25 साल बाद आई BMC को याद

बीएमसी ने भी अपना पक्ष रखा है। अधिकारियों ने कहा कि जिस जमीन पर पार्क मौजूद है, वह पहले से ही सड़क निर्माण के लिए आरक्षित थी। यहां पर 25 साल में इस जमीन का इस्तेमाल नहीं किया गया। इन सालों में काफी बदलाव हो चुका है। 

प्रकृति से खिलवाड़ का भी जिक्र किया गया

सोहा ने मुंबई में हुए पिछले बड़े अदालती ऑडिट का जिक्र किया। इसमें सामने आया था कि दूसरी जगह लगाए गए ज्यादा पेड़ सूख चुके। पर्यावरण को बचाने और पेड़ की लाइफ की जिंदगी की गारंटी पर सोहा ने सवाल किया है। मैंग्रोव मुंबई के लिए प्राकृतिक सुरक्षा दीवार की तरह काम करते हैं। इनके प्रति आस्था की जरूरत बताई। कहा इनकी जड़ें समुद्र की लहरों की ताकत को कम करती हैं।  तूफान के दौरान पानी के तेज बहाव से तटीय इलाकों की रक्षा करने में मदद करती हैं। 

यह भी पढ़ें : भारत और नेपाल का एक और सफल प्रयास, 12 कुमाऊं रेजिमेंट और ज्वालादल गण के बीच सैन्य अभ्यास

अन्य प्रमुख खबरें