बांग्लादेश में हिंसाओं के बीच सरकार की राजनयिकों के साथ मंत्रणा, शेख हसीना ने स्वदेश आने के लिए विमान मांगा
खबर सार :-
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी की घोषणा के बाद देश में हिंसात्मक वारदातों का सिलसिला तेज हो गया है। इन वारदातों के बीच सरकार ने विपक्षी दलों के साथ बैठक कर इस समस्या का हल निकालने की कोशिश की है।
खबर विस्तार : -
ढाका, शेख हसीना के बाद सिलेक्टेड सरकार में प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने कल नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के नेताओं के साथ बैठक की है। इस बैठक में एक ही विषय उठाया गया, इसमें शेख हसीना की स्वदेश वापसी का मामला छाया रहा। देश में राजनीतिक ध्रुवीकरण के बीच हिंसात्मक वारदातें हो रही हैं। एक पक्ष के लोग शेख हसीना की वापसी चाह रहा है तो दूसरा पक्ष इससे सहमत नहीं है। हसीना ने सरकार से स्वदेश लौटने के लिए विमान उपलब्ध कराने की मांग की है। वह करीब एक माह पहले ही स्वदेश वापसी की बात कह चुकी हैं। बांग्लादेश में हिंसा प्रभावित आठ जिले हैं।
यह भी पढ़ें : भारत और नेपाल का एक और सफल प्रयास, 12 कुमाऊं रेजिमेंट और ज्वालादल गण के बीच सैन्य अभ्यास
बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के हवाले
इनकेे बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के हवाले किया गया है। इस मसले पर आज विदेश राज्यमंत्री हुमायूं कबीर ने राजनयिकों से मंत्रणा की है। कबीर ने बैठक में अवामी पार्टी के लोगों को आतंकी कहा। अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह आतंकवादी विदेश में भी सक्रिय हैं। वे कुछ देशों में अशांति फैला रहे हैं। इन लोगों को आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होना बताया है। इस बैठक के मसले पर ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें विदेश राज्यमंत्री हुमायूं कबीर के मंगलवार को राजनयिकों के साथ बैठक की जानकारी दी गई है। बंग्लादेश में कई हिंसात्मक वारदातें लगातार हुई हैं।
हिंसा बांग्लादेश की आकांक्षाओं के खिलाफ
इनको साजिश बताते हुए कहा गया है कि हालिया हिंसा बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाओं के खिलाफ हैं। अवामी लीग की गतिविधियों को विघटनकारी और आतंकवादियों जैसी बताया गया है। अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों की गतिविधियों पर आतंकवाद-रोधी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि बांग्लादेश में अवामी लीग का पंजीकरण भी निलंबित है। इनके कार्यकर्ता सरकारी आदेश नहीं मान रहे हैं। सरकार कह रही है कि पहली नवंबर से 21 नवंबर के बीच 41 प्रशासनिक इकाइयों में कुल 158 घटनाएं दर्ज की गईं।
पुलिस ठिकानों पर हमला किया गया
यह हिंसाएं देश और विदेश में हो रही हैं। इनाको राजनीतिक विरोध से हटकर माना जा रहा है। अवामी आतंकवादी कानून लागू में कई इनकी एजेंसियों का हाथ रहा है। इसलिए इनक साथ टकराव उपज रहा है। इस बीच बीते दिन पुलिस ठिकानों पर हमला किया गया था। इसमें हथियार लूटने की कोशिश की गई। सरकार का कहना है कि बांग्लादेश के लोकतांत्रिक बदलाव की प्रक्रिया को पटरी से न उतरने देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच हवाला दिया गया कि चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने जीत हासिल की थी। इसके बाद ही प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में सरकार बनाई।
गोपालगंज का मामला गूंजता रहा
17 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के जन्मस्थान गोपालगंज में सबसे ज्यादा बवाल हुआ था। इसमें एक थाना फूंककर हथियार और गोला-बारूद लूट ली। हिरासत में रखे गए लोगों को छुड़ा लिया। 19 नवंबर को भी मुक्सूदपुर में एक और थाना फूंकने की कोशिश करते हुए वाहनों को आग के हवाले कर कर देने की जानकारी कबीर ने दी। हसीना 16 दिसंबर (विजय दिवस) को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। वह दो सालों से विदेशों में रह रही हैं। हसीना के विमान मांगने को पागलपन कहा गया है। सरकार तर्क है कि मौत की सजा पाने वाले किसी दोषी को वापस लाने के लिए विमान भेजना एक अभूतपूर्व घटना होगी।
नाक में दम कर रखा कार्यकर्ताओं ने
सर्वदलीय बैठक में कहा गया कि फरीदपुर में खड़ी बस फूंक दी गई। एक जुलूस पर हुए हमले में बीएनपी के दो नेताओं की जान चली गई। पाबना में हिंसक झड़पों, आगजनी, चटगांव में पुलिस पर हमले की खबरें आई हैं। इस बीच सरकार ने बताया कि आठ जिलों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश की कुल 101 प्लाटून तैनात की गई हैं। गोपालगंज, ढाका, गाजीपुर, नारायणगंज, मयमनसिंह, फरीदपुर, चटगांव काफी संवेदनशील हैं। बीजीबी मुख्यालय के जनसंपर्क अधिकारी शरीफुल इस्लाम ने मंगलवार सुबह बताया कि कानून का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : बदलते परिदृश्य में भारत भी बढ़ाएगा युद्ध कौशल, मलेशिया के साथ चल रहा युद्ध अभ्यास
अन्य प्रमुख खबरें
-
सैन्य प्रशिक्षण के बीच साझा होगी तकनीक, आगे भी सहमति पर विकसित करेंगे युद्ध कौशल
2026-11-24
-
बदलते युद्धों की नई तकनीकों को परख रहीं हैं भारत-मलेशिया की सेनाएं
2026-11-23
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15