रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड ने जताया कड़ा विरोध
खबर सार :-
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में शांति का प्रस्ताव लाने की कोशिशें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। चीन की ओर निहार रहे अमेरिका के राष्ट्रपति ने शी जिनपिंग से खुलकर बात नहीं की। अब पहली बार शांति के लिए तीन देशों ने निंदा करते हुए युद्ध रोकने की अपील की है।
खबर विस्तार : -
हैमिल्टन, अमेरिका, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर दबाव नहीं बना पा रहे हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया कनाडा और न्यूजीलैंड ने दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध पर एतराज किया है। यूक्रेन पर रूस लगातार हमले कर रहा है। इन हमलों का असर दुनिया के कई देशों पर पड़़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड ने रूस के हमले पर आपत्ति जताई है। यद्यपि युद्ध के लिए शांति प्रस्ताव पर रूस भी अमल करना चाहता है उधर, जेलेंस्की भी काफी हद तक तैयार हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच समझौते की शर्तें दीवार बनकर खड़ी हैं। अपनी बात मनवाने के लिए जिद पर अड़े हैं । इसी जिद के चलते बीच-बीच में गोला बारूद और ड्रोन हमले भी हो रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः यूपीः पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस की खड़ी पिकअप में टक्कर, पांच की मौत
हमलों के साथ नहीं हो सकती है बातचीत
इन हमलों के विरोध में मास्को से अपील करते हुए ऑस्ट्रेलिया कनाडा-न्यूजीलैंड ने बिना शर्त युद्ध विराम पर सहमत होने की अपील की है। इन देशों का कहना है कि यह केवल यूरोप का युद्ध नहीं ह,ै इससे वैश्विक अशांति उत्पन्न हो रही है। ऊर्जा, सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति के अलावा कई महत्वपूर्ण दिशाओं में व्यापक असर पड़ रहा है। इसलिए इस युद्ध को तत्काल बंद किया जाना चाहिएं तुर्की की समाचार एजेंसी में इससे संबंधित एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इसमें चीन में आयोजित एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन की बैठक का उल्लेख किया गया है।
इसी बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से समझौते की दिशा में बात करने वाले थे। शुक्रवार को तीनों देशों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए दुनिया में नई हलचल उत्पन्न कर दी हैं। ग्लोबल अफेयर्स कनाडा की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक है। अंतरराष्ट्रीय कानून के समझ प्रस्ताव लाने जाने चाहिए। इसलिए तीनों देशों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना के लिए सैन्य कार्यवाही का विरोध किया है। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले शुरू हुए थे। संयुक्त बयान में कहा गया है कि युद्ध ने बड़े पैमाने पर मानवीय संकट पैदा किया है। आज कोई भी देश किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचा है, लेकिन मानवीय मूल्यों का पतन हुआ है। दुनिया के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होने का खतरा बन रहा
तीनों देशों ने रूस की आक्रामक कार्रवाई को अनुचित बताया है। इसकी निंदा करते हुए कहा कि रूस ने 2026 के दौरान युद्ध में अपनी सैन्य कार्रवाई और भी तेज कर दी है। इनसे शांति के प्रस्ताव पर भी असर दिख रहा है। आम नागरिकों की परेशानियां बढ़ रही है, जबकि ज़रूरतें धराशाई हो रही हैं। इस युद्ध का व्यापक वैश्विक असर सुरक्षा और शांति पर पड़ रहा है। हिंद महासागर क्षेत्र में भी असमंजस की स्थिति बनी रहती है। आर्थिक विकास के लिए जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय शांति और व्यवहार बना रहे।
युद्ध के कारण रूस की कार्रवाई और उसके वैश्विक आर्थिक परिणाम एपीईसी के उस लक्ष्य के विपरीत है, जिसमें एक खुला, गतिशील, लचीला और शांतिपूर्ण एशिया प्रशांत क्षेत्र की कल्पना की गई। इन देशों ने बैठक कर महत्वपूर्ण बात कही। कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा का अवसर मिल रहा है। इसलिए बातचीत के जरिए समाधान के रास्ते बनाए जाने चाहिए, क्योंकि युद्ध से अर्थव्यवस्था और आम नागरिकों के जीवन पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। कनाडा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने एक बार फिर बिना शर्त युद्ध विराम स्वीकारने की अपील की है। न्याय संगत और स्थाई समाधान के लिए वास्तविक प्रभाव की ओर प्रतिबद्धता दिखाने जाने चाहिए।
सहयोग संगठन वार्षिक सुरक्षा आज का मुद्दा अहम
3 नवंबर को ऑनलाइन आयोजित मंत्रिमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी और यह 18.19 नवंबर को चीन में आयोजित एपीइसी आर्थिक नेताओं की बैठक के बाद भी बाद जारी किया गया। इन बैठकों में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चिंता जताई गई। एशिया प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक चुनौतियों के अलावा क्षेत्रीय सहयोग संगठन वार्षिक सुरक्षा आज का मुद्दा अहम रहा है। रूस और यूक्रेन का युद्ध पिछले कई सालों से चल रहा है। जिसमें बड़े पैमाने पर मानवीय मूल्य का पतन हुआ ह। इसमें बड़ी संख्या में लोग मारे भी गए।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक गतिविधियों पर चर्चा चल रही है, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति श्री जिनपिंग की त्रिपक्षी बैठक में भी कोई हल नहीं निकल सका। यूक्रेन में युद्ध का अंत केवल सैन्य कार्रवाई रोकने तक कीमत नहीं होना चाहिए, इसलिए स्थाई समाधान और न्याय संगत शांति बहाली के लिए प्रयास स्थापित करने जरूरी हैं।
यूक्रेन पर रूस के लगातार जारी हमलों को लेकर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड ने कड़ा रुख अपनाया है। तीनों देशों ने रूस के युद्ध की निंदा करते हुए मॉस्को से तत्काल स्थायी और बिना शर्त युद्धविराम पर सहमत होने की अपील की है।
यह भी पढ़ेंःBudget 2027: सैलरी पाने वाले टैक्सपेयर्स की नजर 5 बड़े टैक्स सवालों पर, क्या इस बार मिल पाएगी राहत
अन्य प्रमुख खबरें
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14
-
नेपाल खाद उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर, नई तकनीकी में करा रहा निवेश
2026-11-14
-
शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे पर उठाए सवाल
2026-11-13
-
बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर जानलेवा हमला, ncp की हैं पदाधिकारी
2026-11-12