रातभर बांग्लादेश में हिंसक वारदतें, सांसद का घर, थाना, रेलवे स्टेशन, वाहन फूंके

खबर सार :-

बांग्लादेश में हिंसात्मक घटनाओं को द डेली स्टार और ढाका ट्रिब्यून ने प्रकाशित किया है। इसमें गोपालगंज में सबसे खराब हालातों का जिक्र किया गया। अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर पर धावा बोल दिया।
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या

खबर विस्तार : -

ढाका, बांग्लादेश एक बार फिर आग के मुहाने पर है। यहां बीती रात जिस तरह से हिंसक वारदातें हुईं, उससे नहीं लगता है कि अराजक तत्वों को सरकार संभाल पाएगी। ढाका और कई अन्य शहरों में रातभर आगजनी के बीच थाने फूंक दिए गए। वाहनों में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। लॉकअप में बंद कैदियों को छुड़ा ले गए। सांसद, अधिकारी और पुलिस सब के तब डरे सहमे हुए हैं। एक किसान नेता की हत्या दी गई। भीड़ ने सैकड़ों वाहन तोड़ दिए।  

ये भी पढ़ेंःगांधी परिवार पर सोशल मीडिया post को लेकर शिमला में कंगना रनौत के खिलाफ Fir

हसीना की दिसंबर में स्वदेश वापसी की घोषणा की 

बांग्लादेश अवामी लीग (बीएएल) की नेता और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश वापसी करने की घोषणा की गई थी। इन राजनीतिक हलचलों के बीच देश में तेजी से अराजकता फैल रही है। बांग्लादेश में हिंसात्मक घटनाओं के बीच अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर पर धावा बोल दिया। थाना और पुलिस की गाड़ियों को फूंक दिया है। भीड़ का तांडव गोपालगंज-तुंगीपाड़ा सड़क पर भी दिखा। निलफा बाजार के पास कई गाड़ियों को फूंक दिया। इनमें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की दो गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा।

सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में लोगों को “जय बांग्ला”, “जय बंगबंधु” और “जय हसीना” के नारे लगाते देखा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गोपालगंज के तुंगीपाड़ा उपजिला में सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सांसद एसएम जिलानी के घर पर भीड़ ने धावा बोल दिया और आग लगा दी। वहीं पास में ही स्थानीय पुलिस स्टेशन को भी जला डाला। फरीदपुर के भांगा उपजिला में रात भीड़ घरों से निकली। इनको अवामी लीग के समर्थन में बताया गया है। यह लोग एक जुलूस के दौरान हिंसात्मक हुए और बीएनपी के कृषक दल के एक नेता की हत्या कर दी।

जिलानी के घर को रात नौ बजे के करीब फूंक दिया

तुंगीपाड़ा उपजिला के प्रशासनिक अधिकारी (निर्वाही अधिकारी) मोहम्मद दीदारुल आलम की मानें तो पटगाती बाजार इलाके में जिलानी के घर को रात नौ बजे के करीब फूंक दिया गया। दरअसल, अवामी लीग के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई थी। अवामी लीग और उससे जुड़े प्रतिबंधित संगठनों के कथित समर्थकों ने तुंगीपाड़ा थाने पर धावा बोल दिया। यहीं से उपद्रव की शुरूआत हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि मस्जिद के लाउडस्पीकर पर घोषणा की गई थी। इसे सुनकर पार्टी समर्थक थाने के बाहर आ गए।

प्रदर्शनकारियों को अवामी लीग के समर्थन में नारे लगाते हुए देखा गया। इस दौरान पुलिस ने साउंड ग्रेनेड, आंसू गैस और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया। यह दांव उलटा पड़ गया और पुलिस के साथ झड़प शुरू हो गई। बवाल बढ़ने पर पुलिसकर्मी भी थाने से पीछे हट गए। इससे प्रदर्शनकारियों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने थाने में आग लगाकर लॉकअप में बंद समर्थकों को छुड़ा ले गए। इस दौरान निलफा बाजार के पास गोपालगंज-तुंगीपारा पर प्रदर्शन का ज्यादा असर रहा। यहां मार्ग ठप होने से दमकल की गाड़ी थाने तक नहीं पहुंच सकी। 

राजू की हत्या का आरोप अवामी लीग पर लगाया

तुंगीपारा फायर सर्विस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वह खुद नहीं चाहते थे कि थाने जाएं, क्योंकि इस दौरान रास्ते पर जानमाल का खतरा काफी रहा। किसी ने यहां एक देशी बम फोड़ दिया। इससे कृषक दल की भांगा उपजिला इकाई के संयुक्त सचिव 34 वर्षीय राजू मोल्ला की मौत हो गई।  यह तांडव काफी रात तक चला। लगभग 9ः15 बजे ढाका-बारीसाल राजमार्ग पर हमिरदी बस स्टैंड से अवामी लीग समर्थकों का एक जुलूस निकला। इन्होंने बीएनपी के एक कार्यालय में भी तोड़फोड़ की।

भांगा उपजिला बीएनपी अध्यक्ष खांडेकर इकबाल हुसैन सलीम ने राजू की हत्या का आरोप अवामीलीग पर लगाया। पुलिस ने भी अभी कारणों की पुष्टि नहीं कर सकी। सुबह के समय कई स्थानों पर सुरक्षा बलों को भेजा गया है। जिले के डिप्टी कमिश्नर, पुलिस अधीक्षक और तीन थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है। ढाका में रामपुरा पुलिस बॉक्स के सामने एक बस में आग लगा दी गई। यह घटना रात करीब 11ः15 बजे हुई। यही नहीं, उपद्रवियों ने नेट्रोकोना के बरहाट्टा उपजिला में स्थित बंद ओतिथपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पेट्रोल या कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। तांडव के दौरान लोग अपने घरों की लाइटें बंद कर दुबके रहे। 

ये भी पढ़ेंःबांग्लादेश के कारोबारी दहशत में, रंगदारी न मिलने पर अपराधी कर रहे खूनखराबा

अन्य प्रमुख खबरें