गांधी परिवार पर सोशल मीडिया post को लेकर शिमला में कंगना रनौत के खिलाफ Fir

खबर सार :-

भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसमें कहा गया है कि कंगना ने सोनिया गांधी परिवार का जिक्र कर भड़काऊ पोस्ट किया है। इससे शांतिभंग हो सकती है।
सोशल मीडिया post पर कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में Fir

खबर विस्तार : -

शिमला, गांधी परिवार के खिलाफ अक्सर मोर्चा खोलने वाली भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन पर आरोप है कि सोशल मीडिया पोस्ट में गांधी परिवार को गलत तरीके से पेश किया। आरोप लगाया गया है कि उनके बयान “भड़काऊ” थे और उनसे सार्वजनिक शांति भंग होने का खतरा था। 

यह भी पढ़ेंः38.77 लाख पौधों से बदली झांसी मंडल की सूरत, रेल पटरियों के किनारे तैयार हो रहा हरित गलियारा

सोनिया के राजनीतिक उत्थान से जोड़ते हुए सवाल किया 

बता दें कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। उनके खिलाफ पोस्ट को लेकर शिमला में एफआईआर दर्ज की गई है। कंगना ने 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। शिकायतकर्ता ने इसी को आधार बनाया है। इस पोस्ट में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, संजय गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र किया था। कंगना ने पोस्ट में उनकी मौतों को सोनिया गांधी के राजनीतिक उत्थान से जोड़ते हुए सवाल किया गया। शिकायतकर्ता ने इसपर भी आपत्ति जताई है।

शिमला शहर के बालूगंज पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2), 196(1)(बी) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के पास यह शिकायत कसुम्पटी निवासी अतुल शर्मा ने की। इसमें कहा था कि कंगना ने अपने सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट से गांधी परिवार का एक पुराना वीडियो साझा किया था। पोस्ट में सोनिया गांधी को रहस्यमयी विदेशी नागरिक बताया गया। सोनिया को राजीव गांधी से विदेश में एक कैफे की मुलाकात का जिक्र किया। इसी एक मुलाकात के बाद को ताकतवर परिवार की खास होने का दावा किया गया था।

तीनों मौतों को एक ही मकसद से जोड़कर देखा गया

इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की मौतों के बाद सोनिया गांधी का प्रभाव बन सका। पोस्ट में कहा गया था कि एक मात्र उत्तराधिकारी सोनिया गांधी की ओर इशारा किया गया था। इसमें हाउ कन्वीनिएंट यानी कितना सुविधाजनक जैसी टिप्पणी को लेकर शिकायत की गई है। इसके साथ ही संजय गांधी की मौत और उसके बाद मेनका गांधी को घर से बाहर किए जाने का उल्लेख कंगना ने किया। इन तीनों मौतों को एक ही मकसद से जोड़कर देखा गया।

शायद यह साबित करने या आरोप लगाने की कोशिश की गई कि उनकी मौत के बाद किसका ज्यादा फायदा होने वाला है। इस पर पर भी शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि विदेशी मूल से संबंधित टिप्पणियों से लोगों के बीच वैमनस्य फैल सकता है। शिकायत में बीएनएस की धारा 196 और 353 के तहत कार्रवाई की मांग की गई थी। साथ ही राष्ट्रीय एकता से संबंधित धारा 197(1)(डी) की जांच का अनुरोध भी किया गया था। हालांकि, दर्ज एफआईआर में धारा 197 शामिल नहीं है।

डिजिटल रिकॉर्ड, यूट्यूब लिंक की जांच की मांग की 

कंगना से पोस्ट की प्रामाणिकता, उसके मूल लिंक, प्रकाशन के समय और डिजिटल रिकॉर्ड, यूट्यूब लिंक की जांच कराने की मांग भी की गई है। अपनी शिकायत में शर्मा ने बताया कि कंगना की ओर से “बेहद भड़काऊ इशारे” किए गए थे। शर्मा ने तर्क दिया कि इनका मकसद जानबूझकर “भड़काऊ” बातें फैलाना था। इससे जनता में आक्रोश फैल सकता है। उधर, एफआआईर दर्ज होने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भाजपा सांसद पर लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। यह मामला तब सामने आया है जब इसी हफ्ते कंगना रनौत ने सोनिया गांधी के भारतीय नागरिकता लेने के समय पर सवाल उठाए थे। कहा था कि सोनिया गांधी ने देर से नागरिकता के पीछे का कारण क्या है?

यह भी पढ़ेंः पीएम स्वनिधि महोत्सव में महापौर ने पथ विक्रेताओं को किया प्रोत्साहित, छोटे व्यापारियों को दिया महत्व

अन्य प्रमुख खबरें