Sharad Kapoor: मुश्किल दौर से गुजर रहे शरद कपूर की मदद को आगे आए सलमान और सोनू सूद

खबर सार :-

Sharad Kapoor Viral Video: शरद कपूर इस समय आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनकी मौजूदा हालत ऐसी है कि उन्हें न सिर्फ अपनी सेहत की चिंता सता रही है। उन्होंने काम और मदद के लिए इंडस्ट्री के बड़े सितारों से संपर्क किया है।
मुश्किल दौर से गुजर रहे शरद कपूर की मदद को आगे आए सलमान-सोनू सूद

खबर विस्तार : -

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर (Sharad Kapoor), जो कभी अपने शानदार पर्सनैलिटी,लंबी कद-काठी और हैंडसम लुक्स से पर्दे पर छाए रहते थे। लेकिन इन दिनों वह बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। डिप्रेशन और आर्थिक तंगी से जूझ रहे अभिनेता ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने सीनियर कलाकारों से संपर्क कर काम और मदद मांगी थी। अब, बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान और अभिनेता सोनू सूद ने दरियादिली दिखाते हुए उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान ने शरद को अपना समर्थन देने की बात कही है, वहीं सोनू सूद ने उनकी चोटों के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम का इंतजाम कर दिया।

शरद कपूर की मदद को आगे आए सलमान-सोनू सूद

दरअसल हाल ही में शरद कपूर ने एक वीडियो के जरिए मदद मांगी थी। उन्होंने शाहरुख खान-सलमान खान और अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों से काम मांगा था। उन्होंने कहा हमें काम की जरूरत है और वे इस समय एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं जिसमें उन्हें नैतिक, मानसिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद सोनू सूद ने शरद कपूर की मदद करने और उनके पैर की चोट के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम भेजी है, ताकि वे ठीक हो सकें।

ये पहली बार नहीं जब सोनू सूद किसी की मदद को आगे आए हो। इससे पहले भी कई बार जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं। शरद कपूर की मदद करके, उन्होंने एक बार फिर अपना सहयोग दिया है। वहीं सलमान खान ने शरद कपूर से संपर्क करके उनका हाल-चाल जाना और उन्हें मदद देने की पेशकश भी की है। दरअसल हाल ही में बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय शरद कपूर के पैर में गंभीर चोट लग गई थी। इसके चलते, उन्हें कुछ समय आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ेंः- Dhindora 2 Trailer: हंसी और मस्ती का डबल डोज लेकर लौटा 'ढिंडोरा 2', ट्रेलर जारी, जानें किस दिन होगी स्ट्रीम

कौन हैं शरद कपूर

बता दें कि शरद कपूर एक बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने हिंदी और बंगाली, दोनों तरह की फिल्मों में काम किया है। शरद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में फिल्म 'मेरा प्यारा भारत' से की थी। लेकिन उन्हें पहचान साल 2000 आई फिल्म 'जोश' में विलेन 'प्रकाश शर्मा' के किरदार से मिली। इस फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में थे। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स में 'बेस्ट विलेन' के लिए नॉमिनेशन भी मिला। जोश के अलावा वे 'दस्तक', 'त्रिशक्ति', 'हथियार', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी', 'एलओसी: कारगिल', 'लक्ष्य' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में नजर आए।

शरद कपूर ने लगाई मदद की गुहार 

हालांकि इन दिनों Sharad Kapoor बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने संघर्षों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें लंबे समय से कोई काम नहीं मिला है और उन्हें आर्थिक, नैतिक और मानसिक सहारे की जरूरत है। अभिनेता ने इंडस्ट्री के अपने सीनियर कलाकारों से भी अपील की कि वे उन्हें काम के अवसर दें। उन्होंने कहा, "कृपया मेरी मदद करें। मुझे काम चाहिए। मैं अपने सभी सीनियर कलाकारों और बड़े पदों पर बैठे लोगों से अपील करता हूं-कृपया मेरी मदद करें। मैं इन सभी कलाकारों का बहुत बड़ा फैन हूं और हमेशा इन्हें अपना हीरो मानता आया हूं।" 

ये भी पढ़ेंः- गांधी परिवार पर सोशल मीडिया post को लेकर शिमला में कंगना रनौत के खिलाफ Fir

अन्य प्रमुख खबरें