'4000 नहीं रामायण का बजट 800 करोड़' से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा

खबर सार :-

Ramayana budget: फिल्म रामायण देखने के बाद, राम गोपाल वर्मा ने कुछ ऐसे दावे किए हैं, शायद ऐसी बातें जो खुद फिल्म निर्माताओं ने भी अभी तक उजागर नहीं की हैं। उनका कहना है कि रामायण के पहले भाग को 2000 करोड़ के बजाय 800 करोड़ की लागत से बनाया गया था।
'4000 नहीं रामायण का बजट 800 करोड़' से भी कम, राम गोपाल वर्मा का दावा

खबर विस्तार : -

Ramayana budget: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' के दोनों भागों का 4,000 करोड़ का भारी-भरकम बजट लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। अब, फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma)  ने इस बजट को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि फिल्म का पहला पार्ट 800 करोड़ रुपये से भी कम के बजट में बना था।

रामायण का बजट 800 करोड़ से भी कम

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने रविवार को एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, “नितेश तिवारी की रामायण बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही है और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बनने की राह पर है। इसके बावजूद, कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या फिल्म की कमाई काफी है, क्योंकि दोनों भागों का कुल बजट 4,000 करोड़ बताया जा रहा है। यानी हर भाग का बजट 2,000 करोड़ है।” 

उन्होंने आगे कहा, रामायण के पहले भाग की वास्तविक लागत 800 करोड़ से थोड़ी कम है। इस आंकड़े में कई चीजें शामिल हैं। जैसे आपसी फायदे वाले समझौते, वैश्विक टैक्स छूट और सब्सिडी जो अंतिम लागत को और भी कम कर सकती हैं। कोई भी अनुभवी फिल्म निर्माता अगर इस फिल्म को देखे, तो वह यही कहेगा कि इसकी प्रोडक्शन लागत 800 करोड़ से ज्यादा नहीं हो सकती।”

ये भी पढ़ेंः- रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार, 8 दिनों में की ऐतिहासिक कमाई

पहले भाग से ही वसूल लेंगे लागत

राम गोपाल वर्मा का मानना ​​है कि रामायण का पहला भाग ही दोनों फिल्मों की प्रोडक्शन लागत वसूल करने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए यह साफ है कि नमित मल्होत्रा ​​अपनी पूरी निवेश राशि जिसमें संभवतः दोनों भागों की लागत शामिल है सिर्फ पहले भाग से ही वसूल कर लेंगे। इसके अलावा, पहले भाग से नॉन-थियेट्रिकल स्रोतों के जरिए होने वाली कमाई और दूसरे भाग से होने वाली सारी कमाई अतिरिक्त होगी। उन्होंने ये भी कहा कि जैसे यश की केजीएफ 2 ने अपने पहले पार्ट से पांच गुना ज्यादा कमाई की थी, वैसे ही रामायण का दूसरा पार्ट अपने पहले पार्ट से 10 गुना ज्यादा कमाएगी।

राम गोपाल वर्मा ने उठाए सवाल

फिल्म निर्माता ने इस धारणा पर भी सवाल उठाया कि दोनों भागों का बजट बराबर होगा। उन्होंने कहा, फिल्म के इंटरवल से पहले और बाद के हिस्सों पर बराबर खर्च की उम्मीद करना अव्यावहारिक है। कुछ फिल्मों में तो सिर्फ क्लाइमेक्स ही कुल बजट का 50 प्रतिशत तक हो सकता है। राम गोपाल वर्मा ने बताया, रामायण की दुनिया बनाने में किया गया निवेश सिर्फ पहली फिल्म तक ही सीमित नहीं है। इस प्रोडक्शन के लिए बनाए गए कई सेट, किरदारों के डिजाइन और अन्य चीजें भविष्य के प्रोजेक्ट्स में, यहां तक कि गेमिंग सेक्टर में भी दोबारा इस्तेमाल की जा सकती हैं। इसके अलावा, ये चीजें दूसरे भाग को बनाने में भी मददगार साबित होंगी।

रामायण ने 1200 करोड़ का आंकड़ा किया पार

'रामायण' पार्ट वन के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो, 5 नवंबर, 2026 को रिलीज हुई फिल्म ने अपने पहले 10 दिनों में ही दुनिया भर में 1200 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है। रविवार तक, इसकी कमाई 1300 करोड़ रुपये के पार भी जा सकती है। 'रामायण' में 2000 करोड़ का आंकड़ा छूने की पूरी क्षमता है, क्योंकि इसे अभी कई अन्य देशों में रिलीज होना बाकी है।

'रामायण' की स्टार कास्ट

फिल्म रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे यश तथा नमित मल्होत्रा ​​ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। वहीं यश रावण का रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। फिल्म की कास्ट में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और विवेक ओबेरॉय जैसे अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः- Kavya Maran-Anirudh Wedding: काव्या मारन ने अनिरुद्ध संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें आई सामने

अन्य प्रमुख खबरें