शिमला के लवी मेले में शराब पीए कलाकार को मंच नहीं मिलता, मंच के बाहर पुलिस करती है परीक्षण
खबर सार :-
हिमाचल प्रदेश के शिमला में लवी मेला चल रहा है। इसमें बड़े और छोटे कलाकार प्रस्तुतियां देने पहुंच रहे हैं। इनको बिना शराब के सेवन के मंच पर पहुंचने दिया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
शिमला, शिमला के अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के दौरान मंच पर किसी भी कलाकार को शराब पीकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। मंच पर उसके जाने से पहले ही एल्को सेंसर टेस्ट की प्रक्रिया को स्वीकारना होता है। यह बात भले ही किसी कलाकार को अच्छी ना लगे, लेकिन अनुशासन बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने इस तरह के नियम लागू किए हैं। किसी बड़े आयोजन में इसका पालन पहली बार कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले तीसरी बार मिली बम की धमकी, पुलिस ने तेज की जांच
हिमाचल प्रदेश के बड़े कार्यक्रम स्थलों में लवी मेले का नाम
हिमाचल प्रदेश के बड़े कार्यक्रमों स्थलों में लवी मेले का नाम आता है। मंच पर कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी है। यहां पर दो संस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों को मंच तक प्रवेश मिला है। इनके कलाकारों को भी टेस्ट से गुजरना पड़ा। एल्को सेंसर टेस्ट की प्रक्रिया के कारण कई कलाकारों ने मंच से दूरी बना ली। जबकि दो कलाकारों को प्रस्तुति नहीं देने दिया। मंच के पास तैनात की गई पुलिस टीम को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह कलाकारों का टेस्ट करने के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दें।
रामपुर बुशहर में यह मेला आयोजित किया जाता है। अब तक दो संस्कृतिक संध्याओं में पहली संध्या में 60 और दूसरी में 40 कलाकारों की जांच कराई गई। जिला प्रशासन शिमला एवं लवी मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बताया की कुछ मानक बनाए गए हैं। जिन पर खड़े उतरने वाले कलाकारों को ही प्रस्तुति देने की इजाजत होगी। जिन दो कलाकारों ने शराब का सेवन कर मंच पर प्रवेश करने की कोशिश की, उन दोनों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन उन्हें कार्यक्रम की इजाजत भी नहीं मिली।
रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि राज्य में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए किसी प्रकार के नशे का सेवन करने से रोका जा रहा है। संस्कृत संध्याओं में किसी प्रकार का व्यवधान और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए इस संबंध में पहले से ही लोगों को सचेत किया जा चुका है। प्रशासन इस दिशा में काम करने के लिए हर समय मेले में तैयार रहता है। शिमला के लवी मेले में नई पहल कलाकारों के एल्को सेंसर टेस्ट की ज्यादातर लोगों ने प्रशंसा की है। जबकि कुछ आलोचनाएं भी हुई हैं।
अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया
वैसे तो लवी मेले में कई प्रस्तुतियां हुई हैं, लेकिन जिन गीतों पर दर्शकों को झूमने का अवसर मिला, वह महत्वपूर्ण माने गए हैं। लवी मेले की दूसरी संस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड और पहाड़ी संगीत की धूम रही है। बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका हेमा सरदेसाई के गीतों पर लोगों को झूमने का अवसर मिला। उनके खूबसूरत गीतों में पूरा पंडाल तालियों से गूंजता रहा। इस मेले में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया। कई कलाकार युवा और उभरते हुए नाम हैं। उन्हें भी मंच पर प्रवेश दिया गया। पहाड़ी गायक राजीव शर्मा, रमन भारती, विनोद के अलावा भी कई कलाकारों ने लोगों को लुभाने की कोशिश की। पहली संध्या में सूफी गायक बाबर मुद्दसिर ने प्रस्तुति दी थी। मेले में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शाम की समय हिमाचल की लोक संस्कृति और पारंपरिक गीतों को महत्व दिया जाता है।
स्थानीय कलाकारों को भी मंच है दिया जाता
स्थानीय प्रतिभाओं को इस दौरान मंच में प्रस्तुति करने की इजाजत रहती है। उनके नाम पहले से ही घोषित कर दिए जाते हैं। मेले का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत समझना है। आने वाली पीढ़ी को शहर और प्रदेश की लोक कला, लोक संस्कृति के प्रति जागरूक करना एवं पर्यटन को बढ़ावा देना है। अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला हिमाचल प्रदेश की प्रमुख पारंपरिक मेले में शामिल है। इस मेले में तिब्बत और आसपास के व्यापारिक लोग भी पहुंचते हैं। समय के साथ यह आयोजन व्यापार के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी बड़ा मंच बन गया है। सांस्कृतिक संध्याओं के माध्यम से हिमाचल की लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यहां पर पारंपरिक परिधान और ड्राई फ्रूट का व्यापार भी किया जाता है। यह मेला चार दिन के लिए लगाया जाता है।
यह भी पढ़ें : कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन की बेबाक राय, कहा-'आठ साल तक नहीं पी एक भी बूंद'
अन्य प्रमुख खबरें
-
कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने की खुलकर बात
2026-11-13
-
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-13
-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: शादी के बंधन में बंधे काव्या-अनिरुद्ध, तस्वीरें वायरल
2026-11-12
-
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनने पर करीना कपूर को कानूनी नोटिस
2026-11-12
-
सोनिया गांधी की नागरिकता की टाइमिंग पर तंज, कंगना रनौत ने किए कई पोस्ट
2026-11-11
-
प्रेग्नेंट कियारा का ग्लैमरस अंदाज, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
2026-11-11
-
मशहूर सितार वादक पद्म श्री पंडित मणिलाल नाग का निधन
2026-11-10
-
Pawan Kalyan: साउथ स्टार पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी
2026-11-10
-
अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक सितारों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
2026-11-08
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन किया चमत्कार
2026-11-06
-
Ramayana Review: रणबीर की गंभीरता और यश का रौद्र रूप, जानें कैसी है फिल्म
2026-11-05
-
आयुष्मान खुराना से लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की रंगदारी
2026-11-04
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03