तुषार कपूर के बाद आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की फिरौती
खबर सार :-
इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी मिली थी; यह धमकी एक वॉयस नोट के जरिए दी गई थी। अब, आयुष्मान खुराना से भी एक बड़ी रकम की रंगदारी मांगी गई है।
खबर विस्तार : -
Ayushmann Khurrana Threat: बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद, फिल्म हस्तियों को लगातार मिल रही धमकियों की खबरें सामने आई हैं। तुषार कपूर के बाद अब अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिली है। उनसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है। इससे पहले एक्टर तुषार कपूर से वॉइस नोट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी गई थी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज मामले की जांच में जुट गई है।
लॉरेंस गैंग के नाम मांगी करोड़ों की फिरौती
मिली जानकारी के मुताबिक आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो क्लिप भेजी गई। धमकी देने वाले खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी है। हालांकि, लॉरेंस गैंग ने अभी तक इस धमकी की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस इस ऑडियो क्लिप की आवाज का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद संदिग्धों के पुराने ऑडियो सैंपल कर रही है। साथ ही मुंबई पुलिस उन लोगों या उस गैंग का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो ये धमकी भरे मैसेज भेजकर फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैला रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह किसी जालसाज का काम है या फिर खुद लॉरेंस गैंग ने ही यह धमकी दी है।
तुषार कपूर से मांगी थी 5 करोड़ की रंगदारी
इससे पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे अभिनेता तुषार कपूर को एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था। 'हैरी बॉक्सर' नाम के एक व्यक्ति ने जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए तुषार कपूर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। यह ऑडियो मिलने के बाद, अभिनेता ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस फिलहाल उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है जिसने यह ऑडियो भेजा था।
ये भी पढ़ेंः- मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, 39 की उम्र में छलकी भोजपुर एक्ट्रेस की इच्छा
18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद बॉलीवुड में धमकियों और रंगदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 18 अक्टूबर को, मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं। यह घटना तब हुई जब अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे। टाइगर तो सुरक्षित रहे, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसे बाद में क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।
लॉरेंस गैंग के निशाने पर बॉलीवुड
जांच के दौरान, पुलिस को एक बड़े नेटवर्क के शामिल होने का संदेह हुआ। 27 अक्टूबर को, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 'महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट' (MCOCA) के तहत कार्रवाई की। 2 नवंबर तक, इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 13 हो गई थी। जांच के दौरान एक और अहम जानकारी सामने आई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले, उन्होंने बॉलीवुड के कई अन्य अभिनेताओं की भी रेकी की थी। इनमें सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन शामिल हैं। इसके बाद में तुषार कपूर से फिरौती मांगी गई और अब आयुष्मान खुराना को भी रंगदारी मांगने वाला ऑडियो सामने आया है। फिलहाल पुलिस इन मैसेज को भेजने वालों की पहचान करने और उनका पता लगाने में जुटी है, ताकि किसी भी अनहोनी को समय से पहले रोका जा सके।
ये भी पढ़ेंः- 'हिंदू विरोधी'....दीया मिर्जा के दीपावली वीडियो पर मचा बवाल, विवादों के बीच एक्ट्रेस ने दी सफाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03
-
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बिग-बॉस में एक्ट्रेस ने जताई इच्छा
2026-11-03
-
बिश्नोई गैंग ने अभिनेता तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
2026-11-03
-
चिरंजीवी और राम चरण ने अमित शाह से की मुलाकात, डीपफेक पर सख्त कानून की मांग
2026-11-03
-
61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया खास तोहफा
2026-11-03
-
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
2026-11-02
-
मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का महज 33 साल की उम्र में निधन
2026-11-02
-
संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय हुए भावुक
2026-11-01
-
गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट
2026-11-01
-
‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाॅलीवुड में शोक
2026-10-31
-
प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' ऑस्कर के लिए क्वालिफाई
2026-10-30
-
करवा चौथ पर प्रियंका ने हाथों पर रचाई निक के नाम की मेहंदी
2026-10-29
-
मुंबई में सनबर्न फेस्टिवल 2026 में परफाॅर्म करेंगे ह्यूगेल और DJ मोचाक
2026-10-28
-
जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-28
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपियों पर मकोका के तहत की कार्रवाई
2026-10-27