गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट, बेटों संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें
खबर सार :-
अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा। साथ ही अपने बेटों संग खास तस्वीर भी साझा की है।
खबर विस्तार : -
Saba Azad Birthday: अभिनेत्री सबा आजाद 1 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हर तरफ से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस मौके पर अभिनेतार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में अपना प्यार जाहिर किया। अभिनेता ने कहा कि जब वे सबा के साथ होते हैं, तो सबसे लंबी यात्रा भी एक अनोखे एडवेंचर में बदल जाती है। साथ ही अपने बेटों के साथ ही एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है।
ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट
अभिनेता ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर सबा के साथ बिताए यादगार पलों की झलक साझा कीं, जिनमें कुछ कैंडिड तस्वीरें और साथ बिताए गए खास पल शामिल हैं। एक तस्वीर में यह कपल आइसक्रीम का मजा लेता दिख रहा है, जबकि आखिरी तस्वीर में सबा, ऋतिक के बेटों ह्रेहान और हृदान के साथ खुशी-खुशी पोज देती नजर आ रही हैं। ऋतिक ने अपनी इस पोस्ट के जरिए सबा के साथ सफर करने की तुलना डायरेक्ट फ्लाइट के बजाय कई स्टॉप वाली फ्लाइट चुनने से की। उन्होंने कहा कि अगर इसका मतलब उनके साथ होना है, तो वह हर बार खुशी-खुशी लंबा रास्ता चुनेंगे।
ये भी पढ़ेंः- जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
सबा के साथ हर पल बन जाता है एडवेंचर
अभिनेता ने बताया कि सबा के साथ, हर आम पल, हर इंतजार और हर अनचाहा मोड़ एक एडवेंचर बन जाता है। ऋतिक रोशन ने लिखा, "किसी ने मुझसे तुम्हारे बारे में पूछा। मैंने कहा कि मैं तुम्हारे बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि यह मेरे लिए बहुत अनमोल है। उन्होंने जिद की, तो मैंने कहा, 'इसे ऐसे समझो: मान लो मुंबई से किसी दूर की जगह जाने के लिए दो फ्लाइट के विकल्प हैं। एक डायरेक्ट फ्लाइट है, जो आसान और सुविधाजनक है। दूसरी फ्लाइट आठ अलग-अलग शहरों से होकर जाती है, जिसमें हर स्टॉप पर घंटों का इंतजार करना पड़ता है और कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने का भी रिस्क रहता है।
अगर बात सबा के साथ की हो, तो मैं हर बार जानबूझकर दूसरा विकल्प ही चुनूंगा, क्योंकि तुम्हारे साथ, हर आम पल, हर इंतजार और हर अनचाहा मोड़ एक एडवेंचर बन जाता है। चलो, एक एडवेंचर पर चलते हैं, मेरी बर्थडे गर्ल। साथ मिलकर जिंदगी भर ऐसे ही लंबे सफर तय करते रहें। आई लव यू, हैप्पी बर्थडे!'" ऋतिक का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी सबा आजाद को बर्थडे विश कर रहे हैं।
इस जोड़े ने हाल ही में मनाई थी 5वीं सालगिरह
बता दें कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और रिलेशनशिप में हैं। इस जोड़े ने अक्टूबर 2026 की शुरुआत में कुछ खुशनुमा पलों और प्यारी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करके अपनी 5वीं सालगिरह मनाई थी। जिस पर 'एनिवर्सरी' शब्द देखकर कई फैंस भ्रमित हो गए थे कि क्या उन्होंने शादी कर ली है। हालांकि उनकी कोई आधिकारिक शादी नहीं हुई है।
ऋतिक-सबा के रिश्ते के बारे में
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद के डेट करने की खबरें 2021 के आखिर या 2022 की शुरुआत में सामने आईं, जब वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के संपर्क में आए। उनकी बातचीत तब शुरू हुई जब ऋतिक ने 'X' पर सबा के एक वीडियो की तारीफ की थी। इसके बाद वे डायरेक्ट मैसेज के जरिए बातचीत करने लगे और फिर एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले। इस कपल ने मई 2022 में पहली बार एक साथ पब्लिक अपीयरेंस दी, जब वे फिल्ममेकर करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में एक-दूसरे का हाथ थामे पहुंचे।
FAQ...
1- ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट किया?
अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के जन्मदिन पर, एक्टर ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर कुछ यादगार पलों की तस्वीरें शेयर कीं इनमें दोनों की आइसक्रीम खाते हुए तस्वीरें और एक तस्वीर ऐसी भी थी जिसमें सबा, ऋतिक के बेटों के साथ पोज दे रही थीं। उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा, जिसमें कहा कि सबा के साथ हर सफर एक खास एडवेंचर बन जाता है।
2- ऋतिक रोशन और सबा आजाद की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?
ऋतिक रोशन और सबा आजाद के डेट करने की चर्चा 2021 के आखिर या 2022 की शुरुआत में शुरू हुई, जब वे सोशल मीडिया के ज़रिए एक-दूसरे के संपर्क में आए। ऋतिक ने 'X' (पहले ट्विटर) पर सबा के एक वीडियो की तारीफ की, जिसके बाद उनके बीच डायरेक्ट मैसेज के ज़रिए बातचीत शुरू हुई; बाद में वे एक कॉमन दोस्त के ज़रिए आमने-सामने मिले।
3- ऋतिक रोशन और सबा आजाद पहली बार एक साथ पब्लिक के सामने कब आए?
ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद पहली बार मई 2022 में एक साथ पब्लिक के सामने आए, जब वे फिल्ममेकर करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में एक-दूसरे का हाथ थामे पहुंचे थे।
ये भी पढ़ेंः- प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' ऑस्कर के लिए क्वालिफाई, दिल छू लेगी कहानी
अन्य प्रमुख खबरें
-
‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाॅलीवुड में शोक
2026-10-31
-
प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' ऑस्कर के लिए क्वालिफाई
2026-10-30
-
करवा चौथ पर प्रियंका ने हाथों पर रचाई निक के नाम की मेहंदी
2026-10-29
-
मुंबई में सनबर्न फेस्टिवल 2026 में परफाॅर्म करेंगे ह्यूगेल और DJ मोचाक
2026-10-28
-
जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-28
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपियों पर मकोका के तहत की कार्रवाई
2026-10-27
-
शाहरुख की 'किंग' का नया पोस्टर जारी, 'गोंधल' का ट्रेलर भी आया सामने
2026-10-27
-
Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव गिल के सपोर्ट में उतरी टीम
2026-10-26
-
'रामायण' का नया सॉन्ग 'मंगल रंग' रिलीज, राम-सिया के विवाह की दिखी झलक
2026-10-25
-
Udta Teer Review: कन्फ्यूजन-जासूसी और ठहाकों का तड़का है 'उड़ता तीर'
2026-10-23
-
Diljit Dosanjh: दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ को शो के लिए नहीं दी मंजूरी
2026-10-22
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: यूपी की दो महिलाओं ने शूटर्स तक पहुंचाएं थे हथियार
2026-10-22
-
कभी अनुष्का शर्मा की PR थीं परिणीति चोपड़ा, तीन महीने में बदली किस्मी
2026-10-21
-
अमिताभ-सलमान से लेकर आमिर-अक्षय तक की गई थी रेकी
2026-10-21
-
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां
2026-10-19