श्रेया-अरिजीत की जादुई आवाज में 'रामायण' का नया सॉन्ग 'मंगल रंग' रिलीज, राम-सिया के विवाह की दिखी झलक
खबर सार :-
Ramayana new Song: अपकमिंग फिल्म "रामायण" को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म के मेकर्स रोज़ाना नए अपडेट दे रहे हैं और फिल्म की भव्य झलकियां दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में, मेकर्स ने फिल्म का एक नया गाना रिलीज़ किया है।
खबर विस्तार : -
Ramayana Mangal Rang Song: नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज कर दिया है। इस संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को न केवल फिल्म की दुनिया की झलक देखने को मिली, बल्कि भगवान राम और माता सीता के बीच के प्रेम और समर्पण के खूबसूरत पलों को भी देखा। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी जादुई आवाज , जबकि इस गीत का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया।
इस भव्य फिल्म के जारी दूसरे गाने 'मंगल रंग' गाने को मेकर्स ने पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम एक साथ यूट्यूब चैनलों पर रिलीज किया है। भव्य सेट के अलावा, 'मंगल रंग' गाने की एक और खास बात यह है कि इसमें राम और सीता के बीच के अनोखे बंधन को दिखाया गया है। उनके रिश्ते में मौजूद गहरे भावनात्मक जुड़ाव को महसूस किया जा सकता है। इस गाने में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, जबकि साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं।
श्रेया-अरिजीत ने दी जादुई आवाज
'रामायणम' के इस शानदार गीत को कई बेहतरीन कलाकारों के संयुक्त प्रयासों से जीवंत किया गया है। इसे ए. आर. रहमान ने संगीतबद्ध किया है और इसके हिंदी बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इस गीत के हिंदी संस्करण को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की सुरीली आवाजों से सजाया गया है। इस ट्रैक में मिथिला में राम और सीता की शादी के सेलिब्रेशन के साथ उनके दिव्य बंधन को भी दिखाया गया है।
ये भी पढ़ेंः- Udta Teer Review: आयुष्मान की 'उड़ता तीर' सही निशाने पर लगी, कन्फ्यूजन-जासूसी और ठहाकों का तड़का है फिल्म
'मंगल रंग' में अलग-अलग भाषाओं के कई जाने-माने गायकों ने अपनी आवाज दी है। इसके हिंदी वर्जन को जहां अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। वहीं तमिल वर्जन में अभय जोधपुरकर और सैंधवी ने आवाज दी है। जबकि तेलुगु वर्जन को राघव कौशिक और वैशाली सामंत ने गाया है। कन्नड़ वर्जन में अरमान मलिक और बेला शेंडे हैं। इसके अलावा मलयालम वर्जन को नरेश अय्यर और अमृता राजन ने गाया है। इसके हिंदी बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। तमिल वर्जन के बोल कार्तिक नेथा ने, कन्नड़ वर्जन के कार्तिक सरगुर ने और मलयालम वर्जन के बोल विनायक शशिकुमार ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।
5 नवंबर को रिलीज होगा 'रामायण' का पहला भाग
नमित मल्होत्रा की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, और साई पल्लवी माता सीता का रोल निभाएंगी। फिल्म का एक गाना एक साथ पांच भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम - में रिलीज किया गया है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा, इस फिल्म में यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। 'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं, फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान रिलीज करने की योजना है।
ये भी पढ़ेंः- Tiger Shroff Firing Case: पैसों के ललच में फंसी यूपी की दो महिलाएं, शूटर्स तक ऐसे पहुंचाएं थे हथियार
अन्य प्रमुख खबरें
-
सोशल मीडिया post पर कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में Fir
2026-11-14
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-13
-
एक्टर नीतीश कुमार ने रामायण मूवी की कहानी पर जताई नाराजगी
2026-11-13
-
Shimla के लवी मेले में नई पहल, कलाकारों के हुए alcohol सेंसर टेस्ट
2026-11-13
-
कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने की खुलकर बात
2026-11-13
-
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-13
-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: शादी के बंधन में बंधे काव्या-अनिरुद्ध, तस्वीरें वायरल
2026-11-12
-
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनने पर करीना कपूर को कानूनी नोटिस
2026-11-12
-
सोनिया गांधी की नागरिकता की टाइमिंग पर तंज, कंगना रनौत ने किए कई पोस्ट
2026-11-11
-
प्रेग्नेंट कियारा का ग्लैमरस अंदाज, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
2026-11-11
-
मशहूर सितार वादक पद्म श्री पंडित मणिलाल नाग का निधन
2026-11-10
-
Pawan Kalyan: साउथ स्टार पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी
2026-11-10
-
अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक सितारों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
2026-11-08
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06