Ramayana Trailer: 'रामायण' का भव्य ट्रेलर हुआ रिलीज, 'रावण' अवतार में यश ने उठाए होश
खबर सार :-
Ramayana Trailer Released: रणबीर कपूर और यश की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर भव्य ट्रेलर रिलीज हो गया है। जारी होते ही ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फ़िल्म का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज़ होने वाला था, लेकिन सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप पक्की होने के बाद इसे टाल दिया गया । यह फिल्म का पहला पार्ट दीपावली पर रिलीज होगा।
खबर विस्तार : -
Ramayana Trailer Released: आखिरकार, वह पल आ गया है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। डायरेक्टर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक गाथा, 'रामायण: पार्ट 1' का ऑफिशियल ट्रेलर गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु समेत पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया। इस ट्रेलर को गुरुवार तड़के 4:15 बजे रिलीज किया गया है। रामायण की ये झलक भव्य, अलौकिक और अद्भुत है। 4 मिनट 10 सेकंड लंबे इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। जहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भगवान राम के किरदार से सभी को हैरान कर दिया है, तो वहीं सुपरस्टार यश (yash) ने रावण अवतार से दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए।
कैसा है रामायण का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत रावण के अवतार में यश के लंका के सिंहासन पर बैठने से होती है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और अयोध्या में भगवान राम की मौजूदगी से रामायण की कथा शुरू होती है। ट्रेलर में रामायण की अहम घटनाओं की झलक देखने मिली। इसमें भगवान राम के वनवास से जुड़ी घटनाओं को भी दिखाया गया है, जिसमें रानी कैकेयी का उन्हें वन भेजने का फैसला भी शामिल है।
अपनी मां की इच्छा का सम्मान करते हुए, भगवान राम वनवास के लिए निकल पड़ते हैं। ट्रेलर में इस महाकाव्य के मुख्य प्रसंगों को विस्तार से दिखाया गया है, जिसमें शूर्पणखा से सामना और सीता सीता हरण शामिल हैं। वहीं लंका की भव्यता, अयोध्या का राजसी माहौल और युद्ध के सीन्स को बहुत बारीकी से गढ़ा गया है।
ट्रेलर को मिल रहीं मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की। एक यूज़र ने लिखा, "यह सिर्फ एक ट्रेलर नहीं है; यह एक ऐसा एहसास है जो पीढ़ियों को जोड़ता है।"
एक और यूजर ने कहा, "कुछ फिल्में सिर्फ देखी जाती हैं, लेकिन रामायण को महसूस किया जाता है।" एक अन्य यूज़र ने टिप्पणी की, "रावण के रोल के लिए यश को चुनना एक बेहतरीन फैसला है।"
कई दर्शकों ने यह भी कहा कि ट्रेलर को लेकर उनके उत्साह के कारण वे रात भर सो नहीं पाए। हालांकि, कुछ लोगों को लगा कि ट्रेलर में रामायण की आत्मा के बजाय विज़ुअल्स पर ज़्यादा जोर दिया गया है, जबकि कुछ ने इसे फिल्म के बजाय किसी थिएटर ड्रामा जैसा बताया।
And here is the 'TRAILER OF THE CENTURY' from Indian Cinema. Jai Shree Ram???? #Ramayana ???? pic.twitter.com/q6v0v8NoX3
— CineHub (@Its_CineHub) July 29, 2026
'रामायण' की स्टार कास्ट
'रामायण' महाकाव्य की स्टार कास्ट जबरदस्त है। फिल्म सभी पात्रों की शक्तिशाली और आकर्षक झलक देखने को मिली है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि इन सभी कलाकारों ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है।
- रणबीर कपूर- भगवान राम
- यश - रावण
- साई पल्लवी- माता सीता
- रवि दुबे- लक्ष्मण
- सनी देओल- हनुमान
- अरुण गोविल -राजा दशरथ
- लारा दत्ता- कैकेयी
- रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा
- इसके अलावा विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।
फिल्म की खास बातें
- इस फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है।
- यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी: पहला हिस्सा दिवाली 2026 में और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
- ऑस्कर जीतने वाला स्टूडियो DNEG और Prime Focus इस फिल्म के विज़ुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम संभाल रहे हैं।
- इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के Prime Focus Studios, DNEG और यश के Monster Mind Creations मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसे IMAX में रिलीज किया जाएगा।
- अरुण गोविल, जिन्होंने 1987 के टीवी शो 'रामायण' में राम का किरदार निभाया था, इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।
हंस जिमर और एआर रहमान दे रहे म्यूजिक
नितेश तिवारी की इस फिल्म को अवॉर्ड-विनिंग राइटर श्रीधर राघवन ने लिखा है, जबकि संगीत ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान के सहयोग से तैयार किया गया है। यह फिल्म अलग-अलग क्षेत्रों के कलाकारों के बीच एक अभूतपूर्व सहयोग का वादा करती है। टेरी नोटरी और गाइ नॉरिस एक्शन सीन संभाल रहे हैं, जबकि रैमसे एवरी और रवि बंसल प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा, दुनिया भर के हजारों कलाकार, डिजाइनर और तकनीकी विशेषज्ञ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
फिल्म 'रामायण' कब होगी रिलीज
बता दें कि 'रामायण' की कहानी दो हिस्सों में दिखाई जाएगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली के खास मौके पर बड़े पर्दे पर आएगा, जबकि दूसरा हिस्सा 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः- Batwara 1947 Trailer: विभाजन का दर्द और सनी देओल की दहाड़, बंटवारा 1947 का दमदार ट्रेलर जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06