Batwara 1947 Trailer: विभाजन का दर्द और सनी देओल की दहाड़, बंटवारा 1947 का दमदार ट्रेलर जारी
खबर सार :-
Batwara 1947 Trailer Release: राजकुमार संतोषी की डायरेक्ट की गई सनी देओल की फ़िल्म "बंटवारा 1947" का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। साथ ही फिल्म का रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और अली फजल जैसे मंझे हुए कलाकार है।
खबर विस्तार : -
Batwara 1947 Trailer Release: बॉलीवुड के दिग्गज सनी देओल (Sunny Deol ) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म इमोशनल पोस्टर्स और टीजर के बाद, इस ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। खास कर सनी देओल एक दमदार डायलॉग को ज्यादा पसंद किया जा है। आमिर खान प्रोडक्शंस और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बड़े पर्दे पर विभाजन के दर्दनाक दौर की कहानी को बहुत ही भावुक अंदाज में पेश करती है। ट्रेलर में बंटवारे की अफरातफरी के बीच हिंसा, परिवारों के बिछड़ने और इंसानियत की मिसालें दमदार तरीके से दिखाई गई हैं।
1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म
फिल्म की कहानी 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक परिवार हिंसा, डर और जबरदस्ती विस्थापन की त्रासदी का सामना करता है। अपनों से बिछड़ने के दर्द के बीच, फिल्म यह संदेश देती है कि इंसानियत और उम्मीद की ताकत नफरत से कहीं ऊपर है। ट्रेलर में सनी देओल अडिग उसूलों वाले व्यक्ति के रूप में नजर आते हैं, जबकि शबाना आजमी एक समझदार और मजबूत बुजुर्ग महिला का किरदार निभा रही हैं। वहीं, प्रीति जिंटा मुश्किल हालात में भी अपने परिवार को एकजुट रखने की कोशिश करती हुई दिख रही हैं।
2 मिनट 59 सेकंड के इस ट्रेलर की कहानी की एक अहम झलक दिखाकर यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म सिर्फ इतिहास के बारे में नहीं है, बल्कि इंसानी जज़्बातों और संघर्षों की भी कहानी है। ट्रेलर में सनी देओल के दमदार डायलॉग 'ना वो घर देखेंगे, ना सरहद सीधा घुस के मरेंगे...जैसे रोंगटे खड़े कर देने डायलॉग ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दिया है।
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म की स्टार कास्ट में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सफल जोड़ी लगभग 30 साल बाद फिर से एक साथ आ रही है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जबकि गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Batwara 1947 को मिला 'A' सर्टिफिकेट
सनी देओल ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज़ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म को CBFC से कौन सा सर्टिफिकेट मिला है। सनी ने बताया कि CBFC ने 'बंटवारा 1947' को बिना किसी कट के मंजूरी दी है और इसे 'A' सर्टिफ़िकेट दिया है।
ये भी पढ़ेंः- 'काला हिरण' फिल्म पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, सलमान खान के व्यक्तित्व अधिकार मामले में निर्माता को लगाई फटकार
अन्य प्रमुख खबरें
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04