'मैं कातिल नहीं...आशिक हूं', शाहरुख खान की 'किंग' का नया पोस्टर जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
खबर सार :-
Shah Rukh Khan movie King New Poster released: शाहरुख खान ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर जारी किया है, जिसके कैप्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
खबर विस्तार : -
Shah Rukh Khan movie King New poster released: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख खान एक बार फिर एक्शन और रोमांस का एक अनोखा संगम लेकर आ रहे हैं। इस बीच उनकी फिल्म का नया पोस्ट जारी हुआ है।पोस्टर में हाथ में बंदूक और मुंह में गुलाब लिए शाहरुख की आंखों में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। यह लुक फिल्म के एक्शन से भरपूर होने का संकेत देता है, साथ ही उनके रोमांटिक अंदाज की भी झलक दिखाता है।
कातिल नहीं... आशिक हूं
पोस्टर में शाहरुख एक रफ लुक में नजर आ रहे हैं सफेद बाल और दाढ़ी के साथ जो उनके पिछले रोमांटिक किरदारों से बिल्कुल अलग है। पोस्टर के साथ एक्टर ने लिखा, "आज फिर याद आ गया... कातिल नहीं हूं... आशिक हूं..." यह लाइन फिल्म में उनके किरदार के दो अलग-अलग पहलुओं की झलक देती है। 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों में अपने एक्शन अवतार से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, शाहरुख ने 'किंग' के इस नए लुक ने फैंस के बीच काफी उत्सुकता जगा दी है।
पोस्टर में 'किंग खान' आग की लपटों के बीच से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके ग्रे बाल, मुंह में दबा गुलाब और उसे पकड़ने का उनका अंदाज ने सबका ध्यान खींच रही हैं। शाहरुख खान की शारीरिक बनावट को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी फिल्म 'किंग' के लिए कितनी कड़ी मेहनत और प्रयास किया है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने बरसाया प्यार
Shah Rukh Khan ने 'किंग' का पोस्टर जारी होते ही फैंस खुशी से झूम उठे। एक यूजर ने लिखा, "हो सकता है कि दुनिया कयामत का इंतजार कर रही हो, लेकिन मैं तो बस शाहरुख खान की 'किंग' देखना चाहता हूं।" एक अन्य यूजर ने कहा, "इस बार किंग किसी और के साथ नहीं, बल्कि अपनी बेटी सुहाना खान के साथ आ रहे हैं।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "किंग दहाड़ने आ रहे हैं।"
कब रिलीज होगी फिल्म
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। शाहरुख खान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म किंग साल 2026 की धुरंधर 2 के बाद सबसे बड़ी रिलीज फिल्मों से एक है। इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी और 24 दिसंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ेंः- कभी अनुष्का शर्मा की PR थीं परिणीति चोपड़ा, तीन महीने में बदली किस्मी, बन गईं को-स्टार
'गोंधल' का ट्रेलर रिलीज
दूसरी ओर संतोष डावखर की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'गोंधल' का ग्लोबल ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। यह महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी एक कहानी की झलक दिखाता है। ट्रेलर एक रहस्यमयी कहानी की ओर इशारा करता है, जहां इच्छा, कर्तव्य और भक्ति का टकराव होता है। जिसमें एक नवविवाहित जोड़ा कई परेशान करने वाली घटनाओं में उलझ जाता है।

क्या है कहानी
महाराष्ट्र पर आधारित 'गोंधल' एक नवविवाहित जोड़े, सुमन और आनंदराव की कहानी है। उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वे अपनी निजी इच्छाओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों और धार्मिक मान्यताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं। कई रहस्यमयी घटनाओं के कारण वे उलझन में पड़ जाते हैं और अपने आस-पास हो रही चीजों को समझने के लिए संघर्ष करते हैं।
ट्रेलर में इस जोड़े की जिंदगी के कुछ दृश्य दिखाए गए हैं और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर किया गया है। यह फिल्म महाराष्ट्र की सांस्कृतिक प्रथाओं को दिखाती है, साथ ही व्यक्तिगत आकांक्षाओं और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच के तनाव को भी सामने लाती है।
13 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
'गोंधल' 13 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में सात भाषाओं - हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी - में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं के अनुसार, यह पहली ऐसी मराठी फिल्म होगी जिसे एक साथ दुनिया भर में सात भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसकी स्क्रीनिंग भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, दुबई और अफ्रीका में की जाएगी। 'गोंधल' में इशिता देशमुख, किशोर कदम, योगेश सोहनी और निषाद भोईर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव गिल के सपोर्ट में उतरी टीम, चरित्र हनन पर की कड़ी निंदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपियों पर मकोका के तहत की कार्रवाई
2026-10-27
-
Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव गिल के सपोर्ट में उतरी टीम
2026-10-26
-
'रामायण' का नया सॉन्ग 'मंगल रंग' रिलीज, राम-सिया के विवाह की दिखी झलक
2026-10-25
-
Udta Teer Review: कन्फ्यूजन-जासूसी और ठहाकों का तड़का है 'उड़ता तीर'
2026-10-23
-
Diljit Dosanjh: दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ को शो के लिए नहीं दी मंजूरी
2026-10-22
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: यूपी की दो महिलाओं ने शूटर्स तक पहुंचाएं थे हथियार
2026-10-22
-
कभी अनुष्का शर्मा की PR थीं परिणीति चोपड़ा, तीन महीने में बदली किस्मी
2026-10-21
-
अमिताभ-सलमान से लेकर आमिर-अक्षय तक की गई थी रेकी
2026-10-21
-
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां
2026-10-19
-
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार
2026-10-19
-
टाइगर श्राॅफ से मिले डिप्टी सीएम शिंदे, हमले की निंदा की
2026-10-19
-
बिश्नोई गैंग ने ली एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी
2026-10-18
-
Jailer 2 ने तीन दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-10-18
-
तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-17
-
अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनिया बनेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन
2026-10-17