जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
खबर सार :-
नेटफ्लिक्स की हाल ही में रिलीज हुई सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' की सफलता का जश्न इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया, जब सोशल मीडिया पर स्टार कास्ट का केक काटते हुए एक वीडियो वायरल हो गया।
खबर विस्तार : -
Parineeti-Jennifer controversy: नेटफ्लिक्स की हाल ही में रिलीज हुई सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' (Shaque: Trust No One) की सफलता का सक्सेस पार्टी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। 'शक' की सक्सेस पार्टी तब चर्चा में आई जब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस क्लिप में केक काटते समय टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी जेनिफर विंगेट को परिणीति चोपड़ा के पीछे खड़े देखा गया। जिसके बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने परिणीति की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी को-स्टार को अपनी जगह बनाने का मौका नहीं दिया।
परिणीति चोपड़ा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
वीडियो सामने आते ही नेटिजन्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और जेनिफर विंगेट (jennifer winget) के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। जेनिफर विंगेट को अपनी "फेवरेट गर्ल" बताते हुए परिणीति ने उन लोगों की आलोचना की जो चंद मिनटों की लोकप्रियता के लिए बेवजह विवाद पैदा कर रहे हैं।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने साफ किया कि वायरल वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है और दोनों के बीच कोई अनबन नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वह और जेनिफर दो दिनों से ऐसे पत्रकारों के वीडियो देखकर हंस रहे हैं। परिणीति ने लिखा, "पिछले दो दिनों से मैं और जैनी कुछ 'क्रिएटिव' वीडियो देख रहे हैं, जो खुद को पत्रकार बताने वाले लोगों ने बनाए हैं और इसमें मजाक तो उनका ही बन रहा है, क्योंकि हम हंस रहे हैं। आपकी ये बातें सिर्फ उन्हें बेवकूफ दिखाती हैं।"
ये भी पढ़ेंः-टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बुरे फंसे सभी आरोपी, मुंबई पुलिस ने मकोका के तहत की कार्रवाई
परिणीति चोपड़ा ने की जेनिफर की तारीफ
जेनिफर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए परिणीति ने लिखा, "वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' में जैनी की एक्टिंग देखने के बाद मैं उनकी फैन हो गई हूं। जैनी मेरी पसंदीदा थीं, हैं और हमेशा रहेंगी। 'शक' में वह मेरी फेवरेट थीं और क्या कमाल की एक्ट्रेस थीं। जो कुछ मिनटों की पब्लिसिटी के लिए विवाद पैदा कर रहे हैं, लेकिन मनोरंजन के लिए धन्यवाद। हमें हंसने के लिए कुछ मिला।"
परिणीति की ट्रोलिंग पर जेनिफर ने तोड़ी चुप्पी
परिणीति के बाद जेनिफर ने भी इस मामले पर सफाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे इस पल का गलत मतलब न निकालें। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "कृपया एक-दूसरे के प्रति थोड़े दयालु बनें, नकारात्मकता फैलाना बंद करें और इसे कुछ ऐसा न बनाएं जो यह असल में है ही नहीं। मैं बस थोड़ा पीछे हट गई क्योंकि वहां पर्याप्त जगह नहीं थी। परी हमेशा से मेरे प्रति बहुत अच्छे और प्यार से पेश आई हैं। हमारे बीच बहुत प्यार है। हम एक टीम हैं, और हम सभी के पास एक-दूसरे को नीचे गिराए बिना आगे बढ़ने और चमकने के लिए काफी जगह है। धन्यवाद!"
क्या है पूरा मामला
दरअसल वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' की सक्सेस पार्टी के दौरान केक कटिंग सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट पीछे खड़ी नजर आ रही थीं। इसके बाद कुछ यूजर्स ने अफवाह फैलानी शुरू कर दी कि लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने जेनिफर को इग्नोर या साइडलाइन कर दिया है। उनका यह भी कहना है कि परिणीति खुद को एक बड़ी कलाकार मानती हैं, जिसके कारण वह सीरीज के अन्य सह-कलाकारों, यहां तक कि जेनिफर को भी फॉलो नहीं करती हैं। इसी पर पूरा बवाल मचा हुआ है।
ये भी पढ़ेंः- 'मैं कातिल नहीं...आशिक हूं', शाहरुख खान की 'किंग' का नया पोस्टर जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
अन्य प्रमुख खबरें
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपियों पर मकोका के तहत की कार्रवाई
2026-10-27
-
शाहरुख की 'किंग' का नया पोस्टर जारी, 'गोंधल' का ट्रेलर भी आया सामने
2026-10-27
-
Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव गिल के सपोर्ट में उतरी टीम
2026-10-26
-
'रामायण' का नया सॉन्ग 'मंगल रंग' रिलीज, राम-सिया के विवाह की दिखी झलक
2026-10-25
-
Udta Teer Review: कन्फ्यूजन-जासूसी और ठहाकों का तड़का है 'उड़ता तीर'
2026-10-23
-
Diljit Dosanjh: दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ को शो के लिए नहीं दी मंजूरी
2026-10-22
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: यूपी की दो महिलाओं ने शूटर्स तक पहुंचाएं थे हथियार
2026-10-22
-
कभी अनुष्का शर्मा की PR थीं परिणीति चोपड़ा, तीन महीने में बदली किस्मी
2026-10-21
-
अमिताभ-सलमान से लेकर आमिर-अक्षय तक की गई थी रेकी
2026-10-21
-
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां
2026-10-19
-
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार
2026-10-19
-
टाइगर श्राॅफ से मिले डिप्टी सीएम शिंदे, हमले की निंदा की
2026-10-19
-
बिश्नोई गैंग ने ली एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी
2026-10-18
-
Jailer 2 ने तीन दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-10-18
-
तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-17