Anuj Thakur Passed Away: मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन, सदमे में कलाकार
खबर सार :-
Actor Anuj Thakur Passes Away: लोकप्रिय टीवी अभिनेता अनुज ठाकुर अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 33 साल की उम्र में उनका अचानक निधन हो गया। अनुज रात को सोने गए थे, लेकिन फिर कभी नहीं जागे। उन्होंने नींद में ही आखिरी सांस ली।
खबर विस्तार : -
Anuj Thakur Passed Away: टेलीविजन की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी अभिनेता अनुज ठाकुर का महज 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 27 अक्टूबर को घर पर आखिरी सांस ली। रिपोर्ट की माने तो अनुज को नींद में दौरा पड़ा था। वह 'धूम मचाओ धूम' और 'महिसागर' जैसे टीवी शोज में अपने काम के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक चले जाने से उनका परिवार, दोस्त और पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है।
Anuj Thakur का निधन कैसे हुआ
बता दें कि टीवी के जाने माने अभिनेता अनुज ठाकुर का निधन मुंबई के ओशिवारा स्थित उनके घर पर सोते समय हुआ। बताया जा रहा है कि मंगलवार (27 अक्टूबर) को सोते समय उन्हें दौरा पड़ा, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। अभिनेता के करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने इस खबर की पुष्टि की। रूपेश सोनार ने बताया कि अनुज के अचानक निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है और उन्होंने इस मुश्किल समय में निजता बनाए रखने का अनुरोध किया है।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4:30 बजे उनकी मां को इस घटना का पता चला। उस समय अनुज का रोज का अलार्म बजा। उनकी मां उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गईं, तो देखा कि उनका बेटा मृत पड़ा था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद कई कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः- मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय ने किया भावुक पोस्ट
रूपेश सोनार ने किया भावुक पोस्ट
रूपेश ने अनुज के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने बताया कि वे एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और अनुज उनके लिए सिर्फ एक दोस्त ही नहीं, बल्कि छोटे भाई की तरह थे। रूपेश ने लिखा, "मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि तुम अब हमारे बीच नहीं हो। तुम सिर्फ मेरे दोस्त नहीं थे, बल्कि एक छोटे भाई की तरह थे। हमने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने की योजना बनाई थी। मुझे आज भी तुम्हारे शुरुआती दिनों का संघर्ष याद है; मैंने तुम्हारे सफर को बहुत करीब से देखा है।" "कोई नहीं जानता कि जिंदगी कब किस मोड़ पर आ जाए। इतनी जल्दी आपका चले जाना दिल तोड़ने वाला है। अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। भाई, आपको हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।"
अनुज के निधन से सदमे में टीवी इंडस्ट्री
अनुज के निधन से टेलीविजन इंडस्ट्री के कई लोग गहरे सदमे में हैं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद कई कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेता वकार शेख ने भी सोशल मीडिया पर अपना दुख जताते हुए लिखा, "हे भगवान... यकीन करना मुश्किल है। इस खबर से मुझे गहरा सदमा लगा है। मैं उन्हें उनके शुरुआती दिनों से जानता था; वह बहुत प्यारे और अच्छे इंसान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।" अभिनेत्री हंसा सिंह ने भी हैरानी जताते हुए लिखा, "क्या... ऐसा कैसे हो सकता है? आज कितनी दुखद खबर मिली है। मेरा दिल टूट गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।"
अनुज की आखिरी पोस्ट हो रही वायरल
इस बीच, अनुज की सोशल मीडिया पर की गई आखिरी पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने जुलाई 2026 में दक्षिण अफ्रीका की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उनके निधन की खबर आने के बाद, प्रशंसक इन तस्वीरों पर कमेंट करके उन्हें याद कर रहे हैं।
दो दशकों के करियर का दुखद अंत
अनुज ठाकुर का टेलीविज़न करियर लगभग दो दशकों तक रहा। उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत डिज़्नी चैनल के लोकप्रिय टीन शो 'धूम मचाओ धूम' से की थी। इसके बाद, वह कई हिंदी टेलीविजन शो में नजर आए, जिनमें 'बंधन सात जन्मों का' और 'बीन बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा' शामिल हैं। बाद में, उन्होंने सिटकॉम 'माहीसागर' में सागर मेहता का मुख्य किरदार निभाया यह प्रोजेक्ट उनके करियर के सबसे अहम पड़ावों में से एक माना जाता है।
ये भी पढ़ेंः- जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
अन्य प्रमुख खबरें
-
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
2026-11-02
-
संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय हुए भावुक
2026-11-01
-
गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट
2026-11-01
-
‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाॅलीवुड में शोक
2026-10-31
-
प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' ऑस्कर के लिए क्वालिफाई
2026-10-30
-
करवा चौथ पर प्रियंका ने हाथों पर रचाई निक के नाम की मेहंदी
2026-10-29
-
मुंबई में सनबर्न फेस्टिवल 2026 में परफाॅर्म करेंगे ह्यूगेल और DJ मोचाक
2026-10-28
-
जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-28
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपियों पर मकोका के तहत की कार्रवाई
2026-10-27
-
शाहरुख की 'किंग' का नया पोस्टर जारी, 'गोंधल' का ट्रेलर भी आया सामने
2026-10-27
-
Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव गिल के सपोर्ट में उतरी टीम
2026-10-26
-
'रामायण' का नया सॉन्ग 'मंगल रंग' रिलीज, राम-सिया के विवाह की दिखी झलक
2026-10-25
-
Udta Teer Review: कन्फ्यूजन-जासूसी और ठहाकों का तड़का है 'उड़ता तीर'
2026-10-23
-
Diljit Dosanjh: दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ को शो के लिए नहीं दी मंजूरी
2026-10-22
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: यूपी की दो महिलाओं ने शूटर्स तक पहुंचाएं थे हथियार
2026-10-22